• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिव: 2022 मारुति बलेनो के सेफ्टी फीचर्स की जानकारी हुई लीक, इसी महीने होगी लॉन्च

    लीक हुई इंफॉर्मेशन के अनुसार नई बलेनो में छह एयरबैग, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 16, 2022 11:39 ist
    info icon
    published onFeb 16, 2022 11:29 IST
    last updated onFeb 16, 2022 11:39 IST
    606 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno 2022 safety features

    एक लीक हुए डॉक्यूमेंट के जरिए अपकमिंग मारुति बलेनो फेसलिफ्ट से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। आने वाले कुछ दिनों के अंदर इस अपडेटेड हैचबैक को लॉन्च किया जाएगा जिसकी 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। 

    Maruti Baleno 2022 safety features

    लीक हुई इंफॉर्मेशन के अनुसार नई बलेनो में 6 एयरबैग, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। नई बलेनो मारुति की पहली कार होगी जिसमें 6 एयरबैग का फीचर मिलेगा जबकि आई20 के बाद ये इस फीचर से लैस होने वाली दूसरी कार साबित होगी। इसके अलावा 2022 बलेनो में पहले की तरह आईएसओफिक्स माउंट, एबीएस के साथ ईबीडी, और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    फे​​सलिफ्ट बलेनो में क्रूज़ कंट्रोल, रियर एसी वेंट, रियर फास्ट-चार्जिंग यूएसबी पोर्ट (रेगुलर और सी-टाइप), और एलईडी फॉग लैंप जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे। इसके अलावा नई बलेनो में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और डीआरएल, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, और एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने का कंफर्मेशन भी मिला है। 

    नई बलेनो को ​6 ट्र्रिम्स: सिग्मा, डेल्टा, जेटा, जेटा (ऑप्शनल), अल्फा, और अल्फा (ऑप्शनल) में पेश किया जाएगा। इसके बेस वेरिएंट सिग्मा को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स में एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव : फेसलिफ्ट मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा के माइलेज फिगर हुए लीक, एएमटी गियरबॉक्स का मिलेगा ऑप्शन

    2022 बलेनो कार में 90 पीएस की पावर जनरेट करने वाला 1.2 लीटर ड्युअल जेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जिसमें आइडल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा जबकि मौजूदा मॉडल वाले सीवीटी गियरबॉक्स की जगह एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। 

    बता दें कि बलेनो के मौजूदा मॉडल की प्राइस 6.14 लाख रुपये से लेकर 9.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम नई दिल्ली) के बीच है। इसके नए मॉडल की प्राइस 10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। सेगमेंट में इस कार का मुकाबला होंडा जैज़, हुंडई आई20, फोक्सवैगन पोलो और टाटा अल्ट्रोज़ से होगा।

    यह भी पढ़ें : 2022 मारुति बलेनो के वेरिएंट वाइज ट्रांसमिशन की जानकारी आई सामने

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है