• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफ्यूजन कीजिए दूर! अर्बन क्रूजर हाइराइडर नहीं है 2022 मारुति ब्रेजा का टोयोटा वाला वर्जन

    हाइराइडर से पर्दा उठने के बाद कई लोगों को ये कंफ्यूजन हो रहा है कि ये कार अर्बन क्रुजर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का रिप्लेसमेंट है और ये हाल ही में लॉन्च हुई 2022 मारुति ब्रेजा का टोयोटा का अपना वर्जन है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 04, 2022 15:13 ist
    info icon
    published onJul 04, 2022 14:42 IST
    last updated onJul 04, 2022 15:13 IST
    370 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने अर्बन क्रुजर हाइराइडर एसयूवी से पर्दा उठा दिया है जो हुंडई क्रेटा वाले कॉम्पैक्ट सेगमेंट में उतारी जाएगी। हाइराइडर का मुकाबला हुंडई क्रेटा,किआ सेल्टोस,फोक्सवैगन टाइगन,एमजी एस्टर और स्कोडा कुशाक से होगा। वहीं ये मारुति की ओर से लॉन्च की जाने वाली मारुति की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को भी टक्कर देगी। 

    Toyota Urban Cruiser

    हाइराइडर से पर्दा उठने के बाद कई लोगों को ये कंफ्यूजन हो रहा है कि ये कार अर्बन क्रुजर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का रिप्लेसमेंट है और ये हाल ही में लॉन्च हुई 2022 मारुति ब्रेजा का टोयोटा का अपना वर्जन है। बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये एकदम नई कार है और हमनें आपका कंफ्यूजन दूर करने के लिए कुछ पॉइन्ट्स तैयार किए हैं। 

    नाम से हो रहा कंफ्यूजन

    Maruti Brezza

    लोगों को सबसे ज्यादा कंफ्यूजन इस कार के नाम को लेकर हो रहा है वहीं ब्रेजा की लॉन्चिंग के तुरंत बाद ही इसका डेब्यू होना भी काफी गफलत पैदा कर रहा है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये अर्बन क्रुजर और मारुति ब्रेजा से ज्यादा बड़ी एसयूवी है। 

    साइज में भी है अंतर

    Hyundai Creta

    मॉडल

    टोयोटा हाइराइडर

    मारुति ब्रेजा/ अर्बन क्रुजर

    हुंडई क्रेटा

    स्कोडा कुशाक

    लंबाई

    4365 मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    4300 मिलीमीटर

    4221 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1795 मिलीमीटर

    1790 मिलीमीटर

    1790 मिलीमीटर

    1760 मिलीमीटर

    उंचाई

    1635 मिलीमीटर

    1685 मिलीमीटर

    1635 मिलीमीटर

    1612 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2600 मिलीमीटर

    2500 मिलीमीटर

    2610 मिलीमीटर

    2651 मिलीमीटर

    Toyota Urban Cruiser Hyryder side

    डायमेंशंस की बात करें तो नई हाइराइडर 4.3 मीटर लंबी कार है जो क्रेटा,सेल्टोस और दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बराबर है। ब्रेजा और अर्बन क्रुजर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की लंबाई 4 मीटर से कम है। 

    ज्यादा प्रीमियम कार होगी ये

    इंटीरियर स्पेस,क्वालिटी और फीचर्स के मोर्चे पर ब्रेजा और अर्बन क्रुजर के मुकाबले हाइराइडर एक ज्यादा प्रीमियम एसयूवी कार साबित होगी। ब्रेजा के मुकाबले हाइराइडर में पैनोरमिक सनरूफ,डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर,वेंटिलेटेड सीट्स और ऑल 4 डिस्क ब्रेक्स जैसे एडिशनल फीचर्स मौजूद होंगे। 

    यह भी पढ़ें: भारत में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का विकल्प होंगे हाइब्रिड पावरट्रेन, इन्हें तैयार करने की रेस में जापानी ब्रांड्स सबसे आगे

    Toyota Urban Cruiser panoramic sunroof

    स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी होगी इसकी सबसे बड़ी खासियत

    टोयोटा हाइराइडर की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया जाने वाला सेल्फ चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी होगी। इस टेक्नोलॉजी के तहत इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.5 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 116 पीएस का कंबाइंड आउटपुट देगा। इस इंजन के साथ ई सीवीटी गियरबॉक्स दिया जाएगा जो फ्रंट व्हील्स तक पावर सप्लाय करेगा। इसके एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज फिगर तो सामने नहीं आए हैं मगर टोयोटा का कहना है कि नई हाइराइडर हाइब्रिड कार 26 से 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज डिलीवर करने में सक्षम होगी। 

    यह भी पढ़ें: मारुति लाएगी नई एसयूवी कारें, कंपनी के एमडी हिसाशी ताकेउची ने किया कन्फर्म

    ब्रेजा वाला माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जाएगा इसमें 

    ब्रेजा एसयूवी की तरह नई हाइराइडर एसयूवी में 103 पीएस की पावर देने वाला 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। वेरिएंट के अनुसार इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। टोयोटा अर्बन क्रुजर हाइराइडर एसयूवी में ऑल व्हील ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया जाएगा जो देश में किसी सब कॉम्पैक्ट या कॉम्पैक्ट एसयूवी में नहीं दिया गया है। 

    Toyota Urban Cruiser Hyryder rear

    अगस्त के आखिर तक नई हाइराइडर एसयूवी भारत में लॉन्च की जा सकती है। इसकी प्राइस 9.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। नई ब्रेजा और अर्बन क्रुजर एसयूवी के टॉप वेरिंएट से इस कार के बेस वेरिएंट की प्राइसिंग में क्लैश हो सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है