• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या मारुति ग्रैंड विटारा का जेटा वेरिएंट लेना है फुल पैसा वसूल डील, जानिये यहां

    न्यू मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसमें दिया गया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन है। मारुति सुजुकी ने यह पावरट्रेन इस एसयूवी कार के जेटा वेरिएंट से दिया है। इसके माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन की प्राइस डेल्टा हाइब्रिड वेरिएंट से करीब 2 लाख रुपये ज्यादा है। ऐसे सवाल ये आता है कि क्या ग्रैंड विटारा जेटा वेरिएंट लेना है फुल पैसा वसूल डील? ये हम जानेंगे यहांः

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 03, 2022 09:26 ist
    info icon
    published onOct 03, 2022 09:26 IST
    last updated onOct 03, 2022 09:26 IST
    233 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने ग्रैंड विटारा में इस वेरिएंट से सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन दिया है जिसका सर्टिफाइड माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    Maruti Grand Vitara

    न्यू मारुति ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसमें दिया गया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन है। मारुति सुजुकी ने यह पावरट्रेन इस एसयूवी कार के जेटा वेरिएंट से दिया है। इसके माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन की प्राइस डेल्टा हाइब्रिड वेरिएंट से करीब 2 लाख रुपये ज्यादा है। ऐसे सवाल ये आता है कि क्या ग्रैंड विटारा जेटा वेरिएंट लेना है फुल पैसा वसूल डील? ये हम जानेंगे यहांः

    वेरिएंट

    मैनुअल

    ऑटोमेटिक

    जेटा

    13.89 लाख रुपये

    15.39 लाख रुपये

    अल्फा

    15.39 लाख रुपये

    16.89 लाख रुपये

    अंतर

    1.5 लाख रुपये

    1.5 लाख रुपये

    ग्रैंड विटारा जेटा वेरिएंट क्यों खरीदें?

    Maruti Grand Vitara interior

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के इस वेरिएंट में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जिसमें 9-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग और रियर वाशर व वाइपर शामिल है। जेटा वेरिएंट का लुक काफी प्रीमियम लगता है, इसमें ऑल-अराउंड एलईडी लाइटिंग और 16 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें पैसेंजर सेफ्टी को भी ज्यादा पुख्ता किया गया है और इसके लिए इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग (कुल 6 एयरबैग), हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा और ईएसपी जैसे कुछ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

    इस वेरिएंट में मिलते हैं ये फीचर्सः

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइट

    • एलईडी ऑटो प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
    • एलईडी डीआरएल
    • एलईडी टेललैंप्स
    • टर्न इंडिकेटर के साथ ओआरवीएम
    • अलॉय व्हील
    • रियर विंडो वाइपर
    • रूफ रेल्स
    • ड्यूल टोन एक्सटीरियर ऑप्शन
    • ड्यूल टोन ब्लैक और ब्राउन इंटीरियर
    • सॉफ्ट टच मैटेरियल
    • फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट
    • ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट
    • 60:40 स्प्लिट फोल्ड रियर सीट
    • रिक्लाइनिंग रियर सीट
    • एम्बिएंट लाइटिंग
    • कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट
    • एडजस्टेबल हेडरेस्ट
    • रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी
    • यूएसबी पोर्ट्स फ्रंट और रियर (1 & 2)
    • क्रूज कंट्रोल
    • की-लेस एंट्री
    • ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम
    • 9-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
    • एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो
    • 4.2-इंच टीएफटी एमआईडी
    • 6-स्पीकर
    • छह एयरबैग
    • सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा
    • आईएसओफिक्स एंकर
    • ईबीडी के साथ एबीएस
    • ईएसपी
    • हिल होल्ड कंट्रोल
    • ऑटो आईआरवीएम

    वी हाइब्रिड में मिलते हैं ये अतिक्रित फीचर्स

     

    • लेदरेट अपहोल्स्ट्री
    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट
    • ड्राइव मोड के साथ एडब्ल्यूडी
    • पैनोरमिक सनरूफ
    • स्पेशल स्पीकर के साथ प्रीमियम साउंड

    टायर प्रेशर मॉनिटर

    सनरूफ व्यू माउंट (360 डिग्री कैमरा)

    जेटा वेरिएंट क्यों नहीं खरीदें?

    Maruti Grand Vitara panoramic sunroof

    ग्रैंड विटारा 2022 के जेटा वेरिएंट में कई प्रीमियम फीचर्स जरूर दिए गए हैं लेकिन यह इस मारुति कार का सबसे बेस्ट वर्जन नहीं है। इसमें 360 डिग्री कैमरा व्यू कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स का अभाव है। अगर आप इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन वाले जेटा प्लस वेरिएंट को लेते हैं तो इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे।

    जेटा प्लस स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट

    वेरिएंट

    प्राइस

    जेटा एटी

    15.39 लाख रुपये

    जेटा+ हाइब्रिड ई-सीवीटी

    17.99 लाख रुपये

    अंतर

    2.6 लाख रुपये 

    करीब 2.6 लाख रुपये अतिरिक्त देकर आप मारुति ग्रैंड विटारा के जेटा वेरिएंट के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन ले सकते है।

    जेटा प्लस हाइब्रिड वेरिएंट क्यों खरीदें?

    Maruti Grand Vitara hybrid

    जेटा प्लस में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है जिसका माइलेज करीब 28 किलोमीटर प्रति लीटर है। यह रेगुलर पेट्रोल-ऑटोमेटिक कार की तुलना में 7 से 8 किलोमीटर प्रति लीटर ज्यादा माइलेज देता है। ज्यादा माइलेज के चलते इसकी रनिंग कॉस्ट कम आएगी जिससे इस वेरिएंट को लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसयूवी कार का ये वेरिएंट कार्बन उत्सर्जन भी कम करता है।

    Maruti Grand Vitara hybrid interior

    जेटा प्लस हाइब्रिड वेरिएंट में स्पोर्टी ब्लैक केबिन थीम और कुछ अतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।

    सिग्मा

    एक बेसिक वेरिएंट के तौर पर ही हम इसे रेकमेंड करेंगे, मगर ये कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का सबसे अफोर्डेबल एंट्री लेवल वेरिएंट है।

    डेल्टा

    टाइट बजट वालों के लिए ये है एक सही एंट्री लेवल ऑप्शन, और हम इसका ऑटोमैटिक मॉडल लेने का रेकमेंड करेंगे।

    ज़ेटा

    प्रीमियम फीचर्स और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के लिए चुनें इसे।

    अल्फा

    सभी तरह के प्रीमियम फीचर्स का एक्सपीरियंस और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के लिए आपको खर्च करने होंगे एक्सट्रा पैसे। ऑल व्हील ड्राइवट्रेन के लिए चुन सकते हैंं इसे। 

    यह भी देखें: मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है