• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन की तीसरी कार से भारत में 27 अप्रैल को उठेगा पर्दा

    यह थ्री-रो कॉम्पेक्ट एसयूवी कार हो सकती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 28, 2023 19:04 ist
    info icon
    published onMar 28, 2023 19:04 IST
    last updated onMar 28, 2023 19:04 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen SUV

    • इस अपकमिंग सिट्रोएन एसयूवी को सी3 एयरक्रॉस नाम दिया जा सकता है।
    • इसकी स्टाइल सी3 हैचबैक से इंस्पायर्ड हो सकती है, लेकिन इसके एक्सटीरियर पर कई दमदार विज़ुअल एलिमेंट्स मिल सकते हैं।
    • इस एसयूवी कार में 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, रियर पार्किंग कैमरा और छह एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
    • सिट्रोएन की इस अपकमिंग कार में सी3 वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) दिया जा सकता है जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिल सकते हैं।
    • इसकी कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।

    सिट्रोएन ने घोषणा की है कि वह अपनी नई एसयूवी कार से भारत में 27 अप्रैल को पर्दा उठाएगी। यह वही कार हो सकती है जिसे भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कवर से ढके कई बार देखा जा चुका है। अनुमान है कि यह एसयूवी कार थ्री-रो सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन के साथ आ सकती है। भारत में इसे 'सी3 एयरक्रॉस' नाम से उतारा जा सकता है।

    Citroen SUV

    टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के अनुसार इस नई सिट्रोएन एसयूवी की स्टाइल सी3 हैचबैक से इंस्पायर्ड होगी। अनुमान है कि इसमें बंपर, ग्रिल और अलॉय व्हील पर कई हल्के-फुल्के बदलाव किए जा सकते हैं और इन पर कई आकर्षक एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। टेस्टिंग की तस्वीरों से मिली जानकारी के अनुसार इस गाड़ी की रियर प्रोफाइल बढ़े हुए साइज़ और नए बूट के चलते एकदम अलग नज़र आएगी।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन ईसी3 Vs टाटा टियागो ईवी Vs टिगॉर ईवी: प्राइस कंपेरिजन

    इस अपकमिंग एसयूवी कार के केबिन की स्टाइल सी3 हैचबैक से मिलती-जुलती हो सकती है। इसके इंटीरियर में फंकी कलर और कई आकर्षक विज़ुअल टच देखने को मिल सकते हैं। अनुमान है कि इस गाड़ी में 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑटोमेटिक एसी, रियर पार्किंग कैमरा और छह एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। बता दें कि सी3 हैचबैक में ऑटोमेटिक एसी, रियर पार्किंग कैमरा और छह एयरबैग जैसे फीचर्स का अभाव है।

    Citroen SUV

    सिट्रोएन की इस कार में सी3 हैचबैक वाला ही 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) दिया जा सकता है। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन का ऑप्शन मिलने की संभावनाएं काफी कम है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। चूंकि सी3 हैचबैक कार का इलेक्ट्रिक वर्जन भी भारत में मौजूद है, ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस नई एसयूवी कार का इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतार सकती है। क्या आप इस थ्री-रो एसयूवी कार का इलेक्ट्रिक वर्जन देखना चाहेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताएं।

    अनुमान है कि इस नई सिट्रोएन एसयूवी की कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन जैसे कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से रहेगा।

    सोर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है