• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से कल उठेगा पर्दा, जानिए इससे जुड़ी पांच खास बातें

    सिट्रोएन की अपकमिंग एसयूवी में सी3 कार जैसा स्टाइल मिलेगी, लेकिन साइज़ में यह गाड़ी सी3 हैचबैक से बड़ी होगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 26, 2023 10:51 ist
    info icon
    published onApr 26, 2023 10:51 IST
    last updated onApr 26, 2023 10:51 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन अपनी सी3 एयरक्रॉस एसयूवी से भारत में कल पर्दा उठाने वाली है। यह गाड़ी सिट्रोएन सी3 हैचबैक पर बेस्ड है। इस एसयूवी कार की काफी सारी तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी है, जिससे इस गाड़ी से जुड़ी कई अहम जानकारियां हमारे हाथ लग गई है। चलिए जानते हैं सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से जुड़ी पांच खास बातों के बारे में:

    सी3 इंस्पायर्ड लुक्स

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की डिज़ाइन सी3 हैचबैक से काफी हद तक इंस्पायर्ड होगी। हाल ही में जारी हुई तस्वीरों के अनुसार आगे की तरफ इसमें स्प्लिट क्रोम ग्रिल और हेडलैंप सेटअप मिलेगा। साइज के मामले में यह गाड़ी अपने हैचबैक वर्जन से बड़ी होगी और तीसरी रो पर इसमें अच्छा खासा हेडरूम स्पेस मिलेगा। इस गाडी का रोड़ प्रजेंस भी काफी अच्छा होगा।

    इस गाड़ी के अलॉय व्हील्स की डिज़ाइन एकदम यूनीक होगी और इसमें सी-पिलर के बाद थोड़ी मॉडिफाइड डिज़ाइन मिलेगी। इसकी फ्रंट प्रोफाइल और रियर बंपर का लुक भी एकदम यूनीक होगा।

    यह भी पढ़ें: मई में लॉन्च होगी सिट्रोएन सी3 टर्बो, मिलेंगे अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स

    बेसिक फीचर लिस्ट

    Citroen C3 Aircross

    हाल ही में जारी हुई तस्वीरों के अनुसार, इस अपकमिंग एसयूवी कार का फ्रंट केबिन लेआउट सी3 हैचबैक से एकदम मिलता जुलता होगा। अनुमान है कि इसकी फीचर लिस्ट भी सी3 कार से मिलती जुलती हो सकती है। इस गाड़ी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डे-नाइट आईआरवीएम और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    नए अपडेट के तौर पर इसमें नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और रियर पैसेंजर के लिए फैन स्पीड कंट्रोल नॉब्स के साथ रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स मिलेंगे। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलने की संभावनाएं काफी कम है।

    दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस

    Citroen C3

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस कार में छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और पार्किंग सेंसर के साथ रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

    पावरट्रेन

    Citroen C3 Engine

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 110 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है। कंपनी इस अपकमिंग कार में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दे सकती है। हालांकि, इससे जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

    कीमत व मुकाबला

    भारत में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार को कल शोकेस किया जाएगा, कंपनी इसे यहां आने वाले एक या दो महीने में लॉन्च कर सकती है। अनुमान है कि इस गाड़ी की कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, फोक्सवैगन टाइगन, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर और एमजी एस्टर जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से रहेगा।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है