• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन के नए डैशबोर्ड की दिखी झलक

    नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन से मैच करने के लिए इसके केबिन में पर्पल फिनिश दी गई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 28, 2023 14:23 ist
    info icon
    published onAug 28, 2023 14:23 IST
    last updated onAug 28, 2023 14:23 IST
    205 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon Facelift

    • फेसलिफ्ट नेक्सन को 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
    • इस गाड़ी में नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, वहीं पहले वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलना जारी रहेगा।
    • 2023 नेक्सन में टाटा की नई डिज़ाइन थीम दी जाएगी जिसे कर्व्व कॉन्सेप्ट में शोकेस किया गया था।
    • नई टाटा नेक्सन में एडीएएस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
    • भारत में नेक्सन फेसलिफ्ट की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

     टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार गाड़ी के केबिन की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें इसका नया डैशबोर्ड देखने को मिला है। इस नई सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार के एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई बदलाव किए गए हैं। नेक्सन फेसलिफ्ट में क्या कुछ मिलेगा खास इस पर डालते हैं एक नज़र:

    केबिन

    इस गाड़ी के केबिन में ब्लैक कलर थीम के साथ लेयर्ड डैशबोर्ड दिया गया है। कैमरे में कैद मॉडल में डैशबोर्ड पर ड्यूल-टोन फिनिश नज़र आई है, नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन से मैच करने के लिए इसके नीचे की तरफ पर्पल फिनिश भी दी गई है। यही कलर ऑप्शन इसमें सीटों पर और स्टीयरिंग व्हील के नीचे की तरफ भी देखा जा सकता है।

    Tata Nexon Facelift Interior

    तस्वीरों में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील पर टाटा का जलता हुआ लोगो साफ तौर पर देखा जा सकता है। केबिन के अंदर इसमें सेंटर पर नई फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25-इंच टचस्क्रीन दी गई है। इस गाड़ी की बाकी केबिन डिज़ाइन एकदम नई लगती है।

    इंजन

    नई टाटा नेक्सन में पहले वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन (110 पीएस/260 एनएम) मिलना जारी रह सकता है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। अनुमान है कि कंपनी इसमें टाटा का नया ई20 फ्यूल पर चलने वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (125 पीएस/225 एनएम) भी दे सकती है, जिसके साथ मैनुअल और डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    फीचर्स व सेफ्टी

    Tata Nexon 2023

    नई टाटा नेक्सन में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के अलावा वायरलैस फोन चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा के अलावा एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इस अपकमिंग कार में एडीएएस टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है, जिसके तहत लेन-कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और  इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    लॉन्च, प्राइस व कंपेरिजन

    Tata Nexon 2023

    फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन और नेक्सन इलेक्ट्रिक को भारत में 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि नई नेक्सन की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से रहेगा।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है