• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितम्बर 2019: मारुति वैगन-आर को मिली 10,000 यूनिट से ज्यादा की सेल्स, जानें कैसा रहा सेगमेंट की बाकी कारों का हाल  

    कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में केवल मारुति वैगनआर ने 10,000 यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार किया।   

    निखिल
    निखिल
    Published On अक्टूबर 21, 2019 10:27 ist
    info icon
    published onOct 21, 2019 10:27 IST
    last updated onOct 21, 2019 10:27 IST
    232 Views
    • Write a कमेंट

    इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बदलते उत्सर्जन मानदंडों और मंदी के कारण काफी दिक्कतों का का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इसके बावजूद भी कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट इससे उतना ज्यादा प्रभवित नहीं लग रहा है। हर महीने यह सेगमेंट लगभग 25 हज़ार यूनिट की सेल्स हासिल कर रही है। हालांकि, थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिल रहा है। वर्तमान में भारत के कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में मारुति वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, हुंडई सैंट्रो, टाटा टियागो, और डैटसन गो जैसी कारें शामिल हैं। 

    आईये जानें सितम्बर 2019 में किस कॉम्पैक्ट हैचबैक गाड़ी की रही कितनी डिमांड:- 

     

    सितम्बर 2019

    अगस्त 2019

    मासिक वृद्धि (%)

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    मारुति वैगन-आर

    11757

    11402

    3.11

    49.25

    38.88

    10.37

    13119

    मारुति सेलेरियो

    4140

    4765

    -13.11

    17.34

    27.01

    -9.67

    6366

    हुंडई सैंट्रो

    3502

    3288

    6.5

    14.67

    0

    14.67

    5471

    टाटा टियागो

    3068

    3037

    1.02

    12.85

    24.57

    -11.72

    4832

    मारुति इग्निस

    1266

    1322

    -4.23

    5.3

    7.76

    -2.46

    2223

    डैटसन गो

    136

    205

    -33.65

    0.56

    1.75

    -1.19

    221

    कुल

    23869

    24019

    -0.62

    99.97

         

    • सेगमेंट में वैगनआर का पिछले महीने मार्केट शेयर लगभग 50% रहा।  
    • वैगनआर के बाद मारुति सुजुकी सेलेरियो की सेल्स सबसे ज्यादा रही। हालांकि, अगस्त माह की तुलना में इसकी बिक्री 13.11% घटी है। 
    • हर महीने की तरह सितम्बर में भी हुंडई सैंट्रो लगभग 3 हज़ार यूनिट का आंकड़ा हासिल करने में सफल रही।  
    • पिछले साल की तुलना में टाटा टियागो का इस साल मार्केट शेयर लगभग आधा हो गया है। 
    • इस महीने भी इग्निस की सेल्स 1,500 यूनिट से भी कम रही। अगस्त 2019 के मुकाबले सितम्बर की इग्निस की बिक्री में 4.23% की कमी देखी गई।  
    • सेगमेंट में डैटसन गो की मांग सबसे कम रही। अगस्त की तुलना में 33.65% की सेल्स में गिरावट के साथ कंपनी गो के केवल 136 यूनिट ही बेच सकी। 

    साथ ही पढ़ें: क्या इस दिवाली आपको मिल पाएगी अपनी पसंदीदा हैचबैक कार की डिलीवरी, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है