• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बिक्री में गिरावट के बावजूद मारुति वैगन-आर बनी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

    कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में मारुति स्विफ्ट, टाटा टियागो, हुंडई सैंट्रो और डैटसन गो जैसी कारें मौजूद हैं। इस सेगमेंट की मासिक ग्रोथ 23.93% तक कम हुई है। मंदी के इस दौर में भी वैगन-आर को बीते महीने दस हजार से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 19, 2019 11:04 ist
    info icon
    published onSep 19, 2019 11:04 IST
    last updated onSep 19, 2019 11:04 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Cars In Demand: Maruti WagonR Still The Most Sought-after Compact Hatchback

    भारत के ऑटो सेक्टर में इन दिनों मंदी का दौर चल रहा है, जिसकी बदौलत सभी सेगमेंट की कारों की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है। कुछ ऐसा ही हाल कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट का भी हैै। इस सेगमेंट में मारुति स्विफ्ट, टाटा टियागो, हुंडई सैंट्रो और डैटसन गो जैसी कारें मौजूद हैं। कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट की मासिक ग्रोथ 23.93 प्रतिशत तक कम हुई है। हालांकि मंदी के इस दौर में भी मारुति वैगन-आर को बीते महीने दस हजार से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। सेगमेंट की किस कार को कितने बिक्री के आंकड़े मिले, ये जानेंगे यहां:-

     

    अगस्त 2019

    जुलाई 2019

    मासिक ग्रोथ (%)

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    मासिक बिक्री (6 माह)

    हुंडई सैंट्रो

    3288

    5309

    -38.06

    13.68

    0

    13.68

    6069

    मारुति वैगन-आर

    11402

    15062

    -24.29

    47.47

    37.96

    9.51

    13828

    टाटा टियागो

    3037

    4689

    -35.23

    12.64

    25.79

    -13.15

    5707

    मारुति इग्निस

    1322

    1563

    -15.41

    5.5

    8.45

    -2.95

    2219

    मारुति सेलेरियो

    4765

    4805

    -0.83

    19.83

    26.41

    -6.58

    6177

    डैटसन गो

    205

    149

    37.58

    0.85

    1.36

    -0.51

    244

    कुल

    24019

    31577

    -23.93

    99.97

         

    Cars In Demand: Maruti WagonR Still The Most Sought-after Compact Hatchback

    मारुति वैगन-आर : वैगन-आर की मासिक ग्रोथ 24 प्रतिशत कम हुई है। अगस्त 2019 में इसे 11402 यूनिट बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 15,000 के पार था। 

    मारुति सेलेरियो: वैगन-आर के बाद सेगमेंट में मारुति सेलेरियो को सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। जुलाई 2019 में सेलेरियो की 4805 यूनिट बिकी थी जो अगस्त में घटकर 4765 यूनिट हो गई। सेलेरियो की मासिक ग्रोथ 0.83 प्रतिशत कम हुई है। 

    Cars In Demand: Maruti WagonR Still The Most Sought-after Compact Hatchback

    हुंडई सैंट्रो: हुंडई सैंट्रो की मांग में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जुलाई 2019 में इसकी 5309 यूनिट बिकी थी जो अगस्त में घटकर 3288 यूनिट पर पहुंच गई। इसकी मासिक ग्रोथ में 38.06 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

    Cars In Demand: Maruti WagonR Still The Most Sought-after Compact Hatchback

    टाटा टियागो: सैंट्रो के बाद टियागो की बिक्री में ज्यादा गिरावट आई है। इसकी मासिक ग्रोथ 35% से ज्यादा तक कम हुई है। अगस्त में टियागो की 3037 यूनिट बिकी जबकि जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 4500 के पार था। 

    मारुति इग्निस: इग्निस की मासिक ग्रोथ में 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है। वर्तमान में सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 5.5 प्रतिशत है। 

    Cars In Demand: Maruti WagonR Still The Most Sought-after Compact Hatchback

    डैटसन गो: सेगमेंट में यह इकलौती कार है जिसकी डिमांड बढ़ी है। इसकी मासिक ग्रोथ में 37.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इसकी बिक्री का आंकड़ा 200 यूनिट के पास है।

    यह भी पढें : मारुति विटारा ब्रेज़ा की मांग 28% बढ़ी, जानें हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन समेत सेगमेंट की बाकी कारों का कैसा रहा हाल

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है