• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 05, 2021 10:59 ist
    info icon
    published onApr 05, 2021 10:59 IST
    last updated onApr 05, 2021 10:59 IST
    933 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड-महिंद्रा मिलकर नहीं बनाएगी कार: फोर्ड-महिंद्रा का जॉइंट वेंचर पिछले साल खत्म हो गया था। उस दौरान महिंद्रा ने कहा कि इसका प्रभाव उनकी अपकमिंग कारों पर नहीं पड़ेगा। अब फोर्ड ने कहा है कि इस जॉइंट वेंचर के तहत कोई भी नई कार नहीं आएगी। 

    फॉक्सवैगन टाइगन से उठा पर्दा: फोक्सवैगन ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टाइगन से पर्दा उठा दिया है। हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस की टक्कर में आने वाले इस एसयूवी कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (115पीएस) और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150पीएस) का ऑप्शन मिलेगा। यह फीचर लोडेड होने के साथ-साथ प्रीमियम कार भी होगी।

    फॉक्सवैगन टिग्वान फेसलिफ्ट से उठा पर्दा: फोक्सवैगन ने फेसलिफ्ट टिग्वान से पर्दा उठा दिया है। इस साल लॉन्च होने वाली यह देश में कंपनी की पहली कार होगी। 5-सीटर टिग्वान में नया टर्बो पेट्रोल इंजन, कई अतिरिक्त फीचर और कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दिए जाएंगे।

    2021 फॉक्सवैगन टी-रॉक की बुकिंग शुरू: फॉक्सवैगन ने 2021 टी-रॉक की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे ऑनलाइन या फिर कंपनी के डीलरशिप पर जाकर बुक करवा सकते हैं। इसकी डिलीवरी ग्राहकों को मई से मिलना शुरू हो सकती है।

    Skoda Kodiaq 2021

    स्कोडा कोडिएक फेसलिफ्ट के स्केच जारी: स्कोडा ने फेसलिफ्ट कोडिएक के डिजाइन स्केच जारी किए हैं। इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में होगा। इसमें नया 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगा।

    बीएस6 इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू: इसुजु ने बीएस6 डी-मैक्स वी-क्रॉस को डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक के फीचर और स्टाइल में कोई बदलाव नहीं होगा। केवल इसके इंजन में बदलाव किए जाएंगे।

    Ministry Extends Validity Of All Vehicle Documents And Driving License Till December 31

    कार डॉक्यूमेंट रिन्यूवल की डेडलाइन बढ़ी: सरकार ने एक बार फिर गाड़ियों के डॉक्यूमेंट रिन्यूवल की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। जिन लोगों के व्हीकल रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज लॉकडाउन के दौरान एक्सपायर हो गए थे वे अब 30 जून तक इन्हें रिन्यू करवा सकते हैं।

    Maruti And Toyota To Set Up Vehicle Scrappage Plant

    व्हीकल को स्क्रैप में देने पर रोड टैक्स में मिलेगी छूट: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी को बढ़ावा देने के लिए ने एक और तरह की रियायत देने का प्रस्ताव दिया है। सरकार ने प्राइवेट व्हीकल्स को रोड टैक्स में 25 प्रतिशत और कमर्शियल व्हीकल्स को 15 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव सुझाया है। यह देखिए यह डिस्काउंट लेने के लिए क्या करना होगा

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है