• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब 30 जून तक करा सकेंगे अपनी कारों के डॉक्यूमेंट्स को रिन्यू

    देश में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों के दस्तावेजों को रिन्यू कराने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर अब 30 जून 2021 कर दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 30, 2021 15:51 ist
    info icon
    published onMar 30, 2021 15:51 IST
    last updated onMar 30, 2021 15:51 IST
    982 Views
    • Write a कमेंट

    Ministry Extends Validity Of All Vehicle Documents And Driving License Till December 31

    • 30 जून 2021 तक कराया जा सकेगा गाड़ियों के एक्सपायर हो चुके दस्तावेजों को रिन्यू
    • व्हीकल रजिस्ट्रेशन,फिटनेस सर्टिफिकेट,परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डॉक्यूमेंट्स हैं शामिल
    • कोविड-19 केस बढ़ने के चलते आगे खिसकाई गई आखिरी तिथि

    पहले लोगों को 31 मार्च तक अपनी गाड़ियों से जुड़े दस्तावेजों को रिन्यू कराना था।

    1 फरवरी 2020 या 30 जून 2021 को व्हीकल रजिस्ट्रेशन,फिटनेस ​सर्टिफिकेट,परमिट्स और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे एक्सपायर हो चुके या होने जा रहे दस्तावेजों को सरकारी नोटिफिकेशन में शामिल किया गया है। पहले इन सभी दस्तावेजों को 31 मार्च 2021 तक रिन्यू कराए जाने की मोहलत दी गई थी मगर अब इस तारीख को आगे खिसका दिया गया है।

    यह भी पढ़ें:साल भर में देश के सभी नेशनल हाईवे से हटा दिए जाएंगे टोल नाके, जीपीएस सिस्टम से होगी वसूली: गडकरी

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 30 मार्च 2020,9 जून 2020,24 अगस्त 2020 और 27 दिसंबर 2020 को एडवाइजरी जारी की थी। भारत में एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए कई राज्यों में अब लॉकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब सरकार के ​इस फैसले को जल्द से जल्द लागू करने के लिए कहा गया है और अपने राज्य के नागरिकों को इस बारे में सूचना देने के लिए भी कह दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: अपनी पुरानी कार को स्क्रैप में देने के बाद नई कार की खरीद पर आपका कितना फायदा होगा, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है