• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन टिग्वान फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

    फॉक्सवैगन ने फेसलिफ्ट टिग्वान एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। अब यह गाड़ी केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी। पहले यह डीजल इंजन में मिलती थी जिसे कंपनी ने बीएस6 नॉर्म्स लागू होने पर बंद कर दिया था। भारत में इस कार का 7-सीटर वर्जन टिग्वान ऑलस्पेस भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 31, 2021 17:32 ist
    info icon
    published onMar 31, 2021 17:32 IST
    last updated onMar 31, 2021 17:32 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • टिग्वान में अब केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।
    • इसके फ्रंट, साइड और रियर प्रोफाइल पर हल्के-फुल्के बदलाव देखे जा सकते हैं।
    • इसमें एलईडी मैट्रिक्स आईक्यू हेडलाइट्स, लेन कीप असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं।
    • इस कार के साथ नया नाइट शेड ब्लू कलर ऑप्शन भी दिया जाएगा।
    • फेसलिफ्ट फॉक्सवैगन टिग्वान का मुकाबला जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से होगा।
    • इसकी प्राइस 28 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।  

    फॉक्सवैगन ने फेसलिफ्ट टिग्वान एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। अब यह गाड़ी केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी। पहले यह डीजल इंजन में मिलती थी जिसे कंपनी ने बीएस6 नॉर्म्स लागू होने पर बंद कर दिया था। भारत में इस कार का 7-सीटर वर्जन टिग्वान ऑलस्पेस भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    इसमें फोक्सवैगन के नए लोगो के साथ नए डिज़ाइन का फ्रंट दिया गया है। फ्रंट पर इसमें नए एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप्स दिए गए हैं जो स्वेप्ट बैक लुक के साथ आते हैं। वहीं, प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में रेक्टेंगुलर डिज़ाइन वाले हेडलैंप्स मिलते थे। इसकी ग्रिल एकदम सिंपल है, अब इसमें स्मूद फ्लोइंग क्रोम लाइंस मिलती है।

    इसके फ्रंट बंपर की डिज़ाइन में भी बदलाव हुए हैं। इसमें फॉग लैंप्स की कमी खलती है। इसके अलावा इसमें फ्रंट सेंसर्स दिए गए हैं।

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां से टिग्वान कार पहले जैसी ही लगती है। हालांकि, इसमें नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स जरूर दिए गए हैं। कंपनी अपनी इस फेसलिफ्ट एसयूवी कार के साथ नया नाइट शेड ब्लू कलर ऑप्शन भी देगी।

    रियर साइड पर इसमें टेललैंप्स पर नए ग्राफ़िक्स दिए गए हैं जो एकदम मॉडर्न लगते हैं। इसके रियर साइड के बंपर पर भी कुछ नए विज़ुअल एलिमेंट्स दिए गए हैं। नई टिग्वान कार में रियर साइड पर नीचे की तरफ क्रोम स्ट्रिप पर रेड एलिमेंट दिया गया है। वहीं, इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में क्रोम स्ट्रिप पर केवल रेड एक्सेंट्स मिलते थे। इसमें फॉक्स एग्ज़हॉस्ट टिप फीचर भी दिया गया है जिसे अच्छे तरह से इसमें इंटीग्रेट किया गया है।

    इसमें टिग्वान ऑलस्पेस कार वाला 2.0-लीटर टीएसआई इंजन दिया जाएगा जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स और फोक्सवैगन का 4 मोशन ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा जो चारों पहियों तक पावर पहुंचाएगा। यह एकमात्र पावरट्रेन और ड्राइवट्रेन ऑप्शन है जिसे नई टिग्वान कार में दिया जाएगा।

    2021 टिग्वान कार में कई सारे नए फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें नई एलईडी मैट्रिक्स आईक्यू हेडलाइट्स दी जाएंगी जो ट्रैफिक को अवॉइड करने के लिए डायनमिक रूप से बेंड हो जाती हैं और लो विज़िबिलिटी कंडीशन में भी काफी काम की साबित होती हैं। टिग्वान कार में अब फॉग लैंप्स का ऑप्शन नहीं मिलेगा। अनुमान है कि इसमें ट्रेक्शन कंट्रोल, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    भारत में फॉक्सवेगन टिग्वान का मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन और जीप कंपास से होगा। इसका कंपेरिजन अपकमिंग सिट्रॉन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी से भी होगा। अनुमान है कि इसकी प्राइस 28 लाख से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें : 2021 फॉक्सवैगन टी-रॉक की बुकिंग हुई शुरू, मई से मिलेगी कार की डिलीवरी

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है