• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट एसयूवी की बुकिंग हुई शुरू, वेरिएंट लाइनअप से भी उठा पर्दा

    होंडा एलिवेट एसयूवी चार वेरिएंट एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में आएगी।  अंतरराष्ट्रीय मॉडल होने के बावजूद भारत ऐसा पहला मार्केट होगा जिसमें एलिवेट एसयूवी को उतारा जाएगा।   इस एसयूवी में 10.25-इंच टचस्क्रीन, सिंगल-पेन सनरूफ और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।  एलिवेट कार में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (121 पीएस/145 एनएम) दिया जाएगा। इस गाड़ी का इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है।  भारत में एलिवेट एसयूवी की कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 03, 2023 15:30 ist
    info icon
    published onJul 03, 2023 15:30 IST
    last updated onJul 03, 2023 15:30 IST
    611 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा एलिवेट एसयूवी को 5,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन या फिर कंपनी की डीलरशिप से बुक करवाया जा सकता है।

    Honda Elevate

    • होंडा एलिवेट एसयूवी चार वेरिएंट एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में आएगी। 

    • अंतरराष्ट्रीय मॉडल होने के बावजूद भारत ऐसा पहला मार्केट होगा जिसमें एलिवेट एसयूवी को उतारा जाएगा।  

    • इस एसयूवी में 10.25-इंच टचस्क्रीन, सिंगल-पेन सनरूफ और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    • एलिवेट कार में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (121 पीएस/145 एनएम) दिया जाएगा। इस गाड़ी का इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    • भारत में एलिवेट एसयूवी की कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।  

    होंडा ने एलिवेट एसयूवी की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 5,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन या फिर होंडा डीलरशिप से बुक करवा सकते हैं। होंडा ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि भारत में इस कॉम्पेक्ट एसयूवी को सितंबर 2023 में लॉन्च किया जाएगा, साथ ही कंपनी ने इस गाड़ी के वेरिएंट लाइनअप से भी पर्दा उठा दिया है।  

    चलिए अब नज़र डालते हैं होंडा की इस एसयूवी कार से जुड़ी कुछ ख़ास बातों पर :-  

    क्लीन डिज़ाइन 

    Honda Elevate

    Honda Elevate side

    होंडा की इस एसयूवी कार के एक्सटीरियर पर एकदम मॉडर्न डिज़ाइन मिलती है। इस गाड़ी के एक्सटीरियर हाइलाइट्स में बड़ी ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स, 17-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स और बॉडी क्लैडिंग शामिल हैं। सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले इस गाड़ी का डिज़ाइन काफी मैच्योर और यूनीक लगता है।  

    केबिन व फीचर अपडेट्स

    Honda Elevate cabin

    सिटी सेडान के मुकाबले एलिवेट कार का इंटीरियर बेहद शानदार है। इस एसयूवी कार के केबिन में ब्लैक और ब्राउन कलर थीम (लैदर अपहोल्स्ट्री समेत) अपनाई गई है जो इस गाड़ी को ज्यादा प्रीमियम लुक देती नज़र आती है। 

    होंडा एलिवेट एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, सिंगल-पेन सनरूफ, 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), 360-डिग्री कैमरा और छह एयरबैग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    पेट्रोल कार 

    एलिवेट कार में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। इस गाड़ी में हाइब्रिड ऑप्शन नहीं दिया जाएगा, बल्कि इसकी बजाए कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन उतारेगी जिसे 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है।   

    लॉन्च व कीमत 

    Honda Elevate rear

    भारत में होंडा एलिवेट कार को सितंबर तक लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इस गाड़ी की कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। यह एसयूवी कार चार वेरिएंट एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में आएगी।  

    सेगमेंट में इस कॉम्पेक्ट एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, एमजी एस्टर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर और अपकमिंग सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से रहेगा।  

    यह भी पढ़ें : किआ सेल्टोस के 2023 मॉडल का एक और नया टीजर आया सामने, इसबार मिलेगा नए कलर का भी ऑप्शन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    seshachalam
    Jul 3, 2023, 4:28:41 PM

    Eagerly wa . Eagerly waiting

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है