• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सेल्टोस के 2023 मॉडल का एक और नया टीजर आया सामने, इसबार मिलेगा नए कलर का भी ऑप्शन

    अनुमान है कि 2023 किआ सेल्टोस की कीमत 10.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 03, 2023 14:57 ist
    info icon
    published onJul 03, 2023 14:57 IST
    last updated onJul 03, 2023 14:57 IST
    423 Views
    • Write a कमेंट

    4 जुलाई के दिन 2023 किआ सेल्टोस का भारत में प्रीमियम आयोजित होगा और कंपनी ने अब इसका एक और नया टीजर जारी किया है जिसमें इसमें दिए जाने वाले नए ‘प्लूटोन ब्लू‘ कलर के ऑप्शन की झलक देखने को मिली है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद फेसलिफ्ट मॉडल में ये कलर पहले से ही दिया जा रहा है। 

    ये नई जानकारी भी आई सामने 

    नए कलर ऑप्शन के अलावा इस टीजर में अलग डिजाइन के एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और एलईडी टेललैंप्स भी नजर आए हैं। इसमें हुए दूसरे बदलावों की बात करें तो सेल्टोस के अपडेटेड मॉडल में अपडेटेड ग्रिल और नए डिजाइन का बंपर और ग्लोबल मॉडल से इंस्पायर्ड नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। 

    यह भी पढ़ेंः हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 2024 तक हो सकती है लॉन्च

    केबिन में नजर आएंगे ये अपडेट्स

    Kia Seltos Gets A Facelift On Its Home Ground With A New Tiger Nose Grille

    2023 सेल्टोस में नया डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा जो कि मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम नजर आएगा। फीचर्स के तौर पर नई किआ सेल्टोस में इंफोटेनमेंट और इंस्टरुमेंटेशन के लिए 10.25 इंच की स्क्रीन्स,पैनोरमिक सनरूफ और ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा नई सेल्टोस में वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और क्रुज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

    सेफ्टी के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के साथ 6 एयरबैग्स,360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

    पावरट्रेन

    You Can Now Pre-Book The Kia Seltos Facelift At Dealerships

    2023 किआ सेल्टोस में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन ऑप्शंस 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल मिलने जारी रह सकते हैं। अनुमान है कि कंपनी फेसलिफ्ट एसयूवी में नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस) भी शामिल कर सकती है। सेल्टोस के मौजूदा वर्जन में से 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन पहले ही हटाया जा चुका है।

    कीमत व मुकाबला

    सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रैंड विटारा से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है