• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट पेट्रोल के बाद इलेक्ट्रिक अवतार में भी आएगी सामने, जानिए कब तक होगी लॉन्च

    अब तक हम यही मान रहे थे कि होंडा अपनी एलिवेट एसयूवी में सिटी सेडान की तरह पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शंस देगी मगर

    भानु
    भानु
    Published On जून 07, 2023 19:18 ist
    info icon
    published onJun 07, 2023 19:18 IST
    last updated onJun 07, 2023 19:18 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    भारत में होंडा एलिवेट एसयूवी से हाल ही में पर्दा उठाया गया है। इसके शोकेस इवेंट के दौरान होंडा ने अपने भारत के लिए फ्यूचर प्लान से भी पर्दा उठाने के साथ साथ एलिवेट एसयूवी में दिए जाने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस के बारे में अहम जानकारियां दी। 

    नहीं मिलेगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का ऑप्शन

    Honda Elevate

    अब तक हम यही मान रहे थे कि होंडा अपनी एलिवेट एसयूवी में सिटी सेडान की तरह पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शंस देगी मगर कंपनी इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन नहीं देने जा रही है। इसके बजाए 2026 तक होंडा इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन मार्केट में उतारेगी। 

    तब तक एलिवेट में सिटी सेडान में दिया गया 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन मिलेगा जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है ।

    यह भी पढ़ेंः होंडा का फ्यूचर प्लानः कंपनी 2030 तक लॉन्च करेगी पांच नई एसयूवी कार, एलिवेट की बुकिंग जुलाई 2023 से होगी शुरू

    होंडा एलिवेट ईवी के बारे में कुछ ये जानकारियां भी सामने आई

    Honda Elevate side

    आज से तीन साल बाद लॉन्च होने वाली एलिवेट ईवी के बारे में अब तक बहुत ज्यादा जानकारियां तो सामने नहीं आई है। हमारा मानना है कि इसकी रेंज 400 से 500 किलोमीटर तक हो सकती है और इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला बैटरी पैक दिया जा सकता है। होंडा इसे एमजी जेडएस ईवी के कॉम्पिटशन में उतार सकती है और इसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है। 

    होंडा एलिवेट में क्या कुछ है खास

    Honda Elevate rear

    एलिवेट होंडा की एकदम नई कार है जो बहुत ज्यादा कॉम्पिटशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतारी गई है। ये हुंडई क्रेटा और स्कोडा कुशाक/फोक्सवैगन टाइगन से साइज के लगभग हर मोर्चे पर बड़ी है मगर इसमें पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं जो इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी प्रमुख कारों में दिए गए हैं। इस फेस्टिवल सीजन तक होंडा एलिवेट को भारत में लॉन्च किया जा सकता है जिसकी कीमत 12 से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। 

    यह भी पढ़ेंः होंडा एलिवेट के एक्सटीरियर में क्या कुछ मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिए जानिये यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है