• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति लाई बलेनो अल्फा आॅटोमैटिक, कीमत 8.34 लाख रूपए

    अल्फा आॅटोमैटिक की कीमत बलेनो आरएस के करीब है

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 22, 2017 20:40 ist
    info icon
    published onJul 22, 2017 20:40 IST
    last updated onJul 22, 2017 20:40 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno Front-Side

    मारूति ने बलेनो हैचबैक के टाॅप वेरिएंट अल्फा पेट्रोल को भी आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस कर दिया है, इसकी कीमत 8.34 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कीमत के मोर्चे पर यह बलेनो के परफाॅर्मेंस वर्जन बलेनो आरएस के करीब है, जीएसीटी के बाद बलेनो आरएस की कीमत 8.37 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।

    बलेनो अल्फा पेट्रोल में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 84 पीएस की पावर और 115 एनएम का टाॅर्क देता है। अब इस इंजन के साथ सीवीटी गियरबाॅक्स का विकल्प जुड़ गया है। इस में बाय-जेनन हैडलैंप्स और सुज़ुकी का स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एपल कार और मिररलिंक समेत कई कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, इसके मुकाबले में मौजूद टाटा ज़ेस्ट सीवीटी में इन फीचर का अभाव है।

    इस सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली तीन कारों हुंडई एलीट आई-20, बलेनो और होंडा जैज़ में से बलेनो ही इकलौती कार है जिसके फुली लोडेड टाॅप वेरिएंट (पेट्रोल) में आॅटोमैटिक का विकल्प मिलता है। जैज़ के मिडिल वेरिएंट वी में सीवीटी का विकल्प दिया गया है, इस में मैजिक सीटें और टचस्क्रीन नेविगेशन फीचर मिलता है। एलीट आई-20 के सीवीटी वर्जन में सबसे कम फीचर मिलते हैं।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है