• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति ऑल्टो एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 2022 में लॉन्चिंग की है तैयारी

    मारुति की 2022 में आठ प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना है और नई अल्टो कार भी उनमें से एक होगी।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 24, 2021 17:28 ist
    info icon
    published onDec 24, 2021 17:28 IST
    last updated onDec 24, 2021 17:28 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    • मौजूदा मॉडल से ज्यादा बड़ी नजर आ रही है ये कार, डिजाइन थीम पहले जैसी ही
    • इंटीरियर की नहीं दिखी झलक, मौजूदा मॉडल जैसा डैशबोर्ड लेआउट आ सकता है इसमें 
    • लोअर वेरिएंट हो सकता है टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुआ मॉडल
    • पहले की तरह 0.8 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर पेट्रोल इंजन की दी जा सकती है चॉइस
    • 3.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है नई ऑल्टो की प्राइस, जिसके पहले से ज्यादा होंगे दाम

    मारुति की न्यू जनरेशन ऑल्टो एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। ये इसका लोअर वेरिएंट हो सकता है जो बिना व्हील कवर के नजर आया है। मारुति की 2022 में आठ प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना है और नई अल्टो कार भी उनमें से एक होगी।

    नई जनरेशन मारुति ऑल्टो का डिजाइन थीम इसके मौजूदा मॉडल जैसा ही नजर आ सकता है जिसमें ग्रिल के अंदर बड़ी साइज का एयर इनटेक आएगा। कुल मिलाकर नई ऑल्टो अपने मौजूदा मॉडल से साइज में बड़ी भी होगी और इसके रियर प्रोफाइल में बॉक्सी शेप के टेललैंप्स नजर आएंगे। 

    2022 मारुति ऑल्टो के इंटीरियर की झलक एकबार भी सामने नहीं आई है, मगर कुछ स्पाय शॉट्स में रियर मिडिल पैसेंजर को छोड़कर बाकी सभी पैसेंजर के लिए इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट का फीचर देखा गया है। इसके डैशबोर्ड का लेआउट भी इसके मौजूदा मॉडल जैसा हो सकता है जिसमें टॉप पोर्शन पर सेंट्रल एयर वेंट्स नजर आएंगे और सेंटर कंसोल के बीच में इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। इस कार के टॉप वेरिएंट में नई सेलेरियो जैसा 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इस अपडेटेड हैचबैक में ड्युअल फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। 

    मारुति की नई ऑल्टो कार में मौजूदा मॉडल वाला (48 पीएस/69 एनएम) 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसके साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी की चॉइस भी दी गई है। वहीं कंपनी इसमें सेलेरियो वाले 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन की चॉइस भी दे सकती है जो देश का सबसे माइलेज फ्रेंडली पेट्रोल मॉडल है। पहले के मुकाबले मारुति ऑल्टो की प्राइस ज्यादा रखी जा सकती है और इसके बेस वेरिएंट कीमत 3.5 लाख रुपये हो सकती है। पहले की तरह एंट्री लेवल कार सेगमेंट में इसका मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो से रहेगा।

    यह भी देखें: मारुति ऑल्टो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    S
    s k shukla
    Dec 30, 2021, 7:24:35 AM

    Sir pls inform me

      जवाब
      Write a Reply
      1
      P
      prateek gupta
      Dec 25, 2021, 7:18:40 PM

      Ye kwid aur redi go ko sale me Hara degi.....bahut badiya lag rahi hai Alto 2022

        जवाब
        Write a Reply
        1
        D
        dr.b.balachandar
        Dec 25, 2021, 6:37:43 AM

        Will the new alto 2022 will be more fuel efficient than tbe celerio launched . Alto 0.8 Vs 1 will there be difference in fuel efficiency ? Alto 1 litre eng vs Celerio fuel efficiency??

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है