• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 का 3 रो वर्जन फिर कैमरे में हुआ कैद, इसबार इंटीरियर की दिखी झलक

    थ्री-रो वर्जन काफी हद तक रेगुलर सी3 हैचबैक जैसा ही है लेकिन इसमें कुछ हल्के-ुुल्के अपडेट भी हुए हैं  

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 06, 2023 19:42 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2023 19:42 IST
    last updated onFeb 06, 2023 19:42 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    सिट्रोएन अपनी सी3 कार के 3 रो वर्जन के साथ भारत के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी। हाल ही में यूरोप से सामने आई तस्वीरों के बाद ये एसयूवी भारत में स्पॉट हुई है जिसके जरिए इसके इंटीरियर की झलक देखने को मिली है। 

    3-row Citroen C3 cabin spied
    Citroen C3 Interior

    इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की फोटो को देखें तो मौजूदा सी3 के मुकाबले इसके डैशबोर्ड के लेआउट को हल्का सा बदला गया है। सेंट्रल एसी वेंट्स के साथ टचस्क्रीन को डैशबोर्ड के नीचे पोजिशन किया गया है और उसके नीचे क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। यहां तक कि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की हाउसिंग भी सिट्रोएन सी3 हैचबैक जैसी ही है। ये एक 7 सीटर कार होगी और इसमें रेनो ट्राइबर की तरह थर्ड रो पर रिमूवेबल सीट्स दी जाएंगी।

    इस 3 रो एसयूवी में कई फीचर्स सी3 से लिए जाएंगे और साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल,ऑटो एसी, रियर वायपर और वॉशर और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: एंड्रॉयड ऑटो का नया वर्जन हुआ लॉन्च: अब कार की स्क्रीन पर देख सकेंगे वीडियो, बिना चाबी के लॉक हो जाएगी कार, जानिये अन्य खूबियां

    कंपनी इस 3 रो एसयूवी कार में भी हैचबैक वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ये इंजन 3 तरह की पावर ट्यूनिंग के साथ उपलब्ध है और भारत में लॉन्च की जाने वाली इस एसयूवी मेंं इसका 130 पीएस पावरफुल वर्जन पेश किया जा सकता है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी जा सकती है। 

    Citroen C3 rear

    2023 के आखिर तक ये 3 रो एसयूवी यहां लॉन्च की जा सकती है। कंपनी इसकी कीमत हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और स्कोडा कुशाक के बराबर रख सकती है जो कि 9 लाख रुपये से शुरू होती है। 

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है