• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू

    यह भारत में कोरियन कार कंपनी की पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक गाड़ी है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 15, 2025 15:13 ist
    info icon
    published onJul 15, 2025 15:13 IST
    last updated onJul 15, 2025 15:13 IST
    114 Views
    • Write a कमेंट

    • 2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी तीन वेरिएंट: एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में उपलब्ध है।

    • डिजाइन काफी हद तक आईसीई मॉडल जैसा है, लेकिन कुछ ईवी स्पेसिफिक बदलाव किए गए हैं।

    • डैशबोर्ड लेआउट जाना पहचाना है, जिसमें ड्यूल स्क्रीन और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल है।

    • टॉप फीचर में दो 12.3-इंच स्क्रीन, एक पैनोरमिक सनरूफ और आगे वेंटिलेटेड सीटें शामिल है।

    • इसकी फुल चार्ज में रेंज 490 किलोमीटर तक है।

    किआ मोटर्स ने अपनी पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार 2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह इलेक्ट्रिक एमपीवी कार 3 वेरिएंट और दो बैटरी पैक विकल्प में उपलब्ध है। इसे स्टैंडर्ड कैरेंस क्लाविस पर तैयार किया गया है, लेकिन आईसीई पावर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें कई बदलाव भी किए गए हैं।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: वेरिएंट और प्राइस

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी 3 वेरिएंट: एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में उपलब्ध है। किआ इस इलेक्ट्रिक एमपीवी कार को दो बैटरी पैक ऑप्शन: स्टैंडर्ड रेंज और एक्सटेंडेड रेंज में पेश करती है। यहां देखिए कैरेंस क्लाविस ईवी की वेरिएंट अनुसार प्राइस लिस्ट:

    वेरिएंट 

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी स्टैंडर्ड रेंज

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एक्सटेंडेड रेंज

    एचटीके प्लस

    17.99 लाख रुपये

    -----

    एचटीएक्स

    20.49 लाख रुपये

    22.49 लाख रुपये

    एचटीएक्स प्लस

    -----

    24.49 लाख रुपये

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: एक्सटीरियर डिजाइन

    Kia Carens Clavis EV

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का ओवरऑल डिजाइन आईसीई पावर्ड वर्जन जैसा है, हालांकि इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक बदलाव किए गए हैं।

    इसमें आगे जानी पहचानी ब्लेंक ऑफ ग्रिल और पतली एलईडी डीआरएल के साथ ट्राएंगुलर एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें डीआरएल को जोड़ने के लिए एक लाइट बार भी दी गई है, जो स्टैंडर्ड क्लाविस में उपलब्ध नहीं है। चार्जिंग पोर्ट आगे की तरफ है और इसके ठीक नीचे आपको छोटे एलईडी फॉग लैंप्स मिलते हैं।

    साइड से यह रेगुलर मॉडल जैसी है। यहां इसे शानदार लुक देने के लिए बॉडी क्लेडिग और रूफ रेल्स दी गई है। मुख्य बदलाव के तौर पर नए अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिनमें बेहतर एयरोडायनामिक एफिशियंसी के लिए एयरो कवर मिलते हैं।

    पीछे की तरफ कैरेंस क्लाविस ईवी में आईसीई मॉडल की तरह कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। पीछे वाले बंपर में भी बदलाव किया गया है।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: केबिन

    Kia Carens Clavis EV Interior

    अंदर से काफी चीजें जानी पहचानी है, क्योंकि डैशबोर्ड का डिजाइन और लेआउट आईसीई पावर्ड क्लाविस जैसा ही है। हालांकि यह कोई बुरी बात नहीं है, क्योंकि ड्यूल स्क्रीन लेआउट और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील काफी मॉडर्न दिखता है। मुख्य अंतर सेंटर कंसोल के नीचे वाले हिस्से में है, जहां अब ट्रांसमिशन नहीं होने के कारण ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिलता है।

    स्टैंडर्ड क्लाविस जहां 7 सीटर और 6 सीटर विकल्प में मिलती है, वहीं इलेक्ट्रिक वर्जन को केवल 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: फीचर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की फीचर लिस्ट में एक 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, आगे वेंटिलेटेड सीटें, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और एक पावर्ड ड्राइवर सीट शामिल है।

    कैरेंस क्लाविस ईवी में कुछ ऐसे फीचर भी दिए गए हैं जो आईसीई वर्जन में नहीं मिलते हैं, इनमें व्हीकल टू लोड (वी2एल) जैसे फीचर्स शामिल है।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    किआ केरेंस क्लाविस ईवी दो बैटरी पैक: 42 केडब्ल्यूएच और 51.4 केडब्ल्यूएच में उपलब्ध है। यहां देखिए कैरेंस क्लाविस ईवी के स्पेसिफिकेशन:

    पैरामीटर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी स्टैंडर्ड रेंज

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एक्सटेंडेड रेंज

    पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    255 एनएम

    बैटरी पैक

    42 केडब्ल्यूएच

    51.4 केडब्ल्यूएच

    फुल चार्ज में रेंज

    404 किलोमीटर

    490 किलोमीटर

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कैरेंस क्लाविस ईवी फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है, और 100 किलोवॉट फास्ट चार्जर से यह 39 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी: कंपेरिजन

    Kia Carens Clavis Rear

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स 7 से है। इसे मारुति सुजुकी इनविक्टो और टोयाटा इनोवा हाईक्रॉस जैसी हाइब्रिड एमपीवी कार के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता ह। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई 6, टाटा कर्व ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा जैसी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से भी रहेगा।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है