• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति स्विफ्ट का 2024 मॉडल भारत में टेस्टिंग के दौरान आया नजर,नई जानकारियां आई सामने

    इन नए स्पाय शॉट्स के जरिए 2024 स्विफ्ट के इंडियन वर्जन के नए डिजाइन एलिमेंट्स से पर्दा उठा है जो अपने प्रोडक्शन फॉर्म में आने लगी है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 06, 2023 15:04 ist
    info icon
    published onNov 06, 2023 15:04 IST
    last updated onNov 06, 2023 15:04 IST
    408 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Swift Front

    • नई राउंडेड डिजाइन की ग्रिल नजर आएगी 2024 मारुति स्विफ्ट में 
    • ऑल एलईडी हेडलाइट सेटअप समेत फॉगलैंप्स भी दिए गए हैं इसमें 
    • इस हैचबैक के टेस्ट किए जा रहे मॉडल में ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन का फीचर भी आया है नजर
    • मारुति बलेनो और फ्रॉन्क्स जैसा नजर आ सकता है इंटीरियर
    • भारत में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का अपडेटेड वर्जन दिया जा सकता है इसमें
    • जुलाई 2024 की शुरूआत तक हो सकती है लॉन्च

    जापान मोबिलिटी शो 2023 में कॉन्सेप्ट डेब्यू होने के कुछ दिन बाद ही मारुति स्विफ्ट जनरेशन 4 मॉडल भारत में पूरी तरह कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान नजर आया है। इन नए स्पाय शॉट्स के जरिए कौनसी डीटेल्स आई सामने? जानिए आगे:

    नई ग्रिल और लाइटिंग सेटअप

    2024 Maruti Swift Front

    न्यू जनरेशन मारुति​ स्विफ्ट में अपडेटेड ऑल एलईडी हेडलाइट सेटअप के साथ राउंडेड ग्रिल दी गई है और इसमें एलईडी फॉग लाइट्स भी दी गई है। इसके फ्रंट बंपर्स को तो कवर किया गया था मगर माना जा सकता है कि इसे भी अपडेट दिया गया होगा। 

    2024 Maruti Swift Rear

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां से नई स्विफ्ट अपने मौजूदा जनरेशन मॉडल जैसी ही नजर आ रही है मगर इन स्पाय शॉट्स में ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स भी नजर आ रहे हैं। एक और चीज जो बदली हुई नजर आ रही है वो है रियर डोर हैंडल प्लेसमेंट जो कि अब फिर से रियर डोर पर ही लगा दिए गए हैं जबकि स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल में ये सी पिलर पर दिए गए हैं। बैक पोर्शन की बात करें तो नई स्विफ्ट में नए डिजाइन के एलईडी टेललैंप्स के साथ अपडेटेड टेलगेट और रियर बंपर दिया गया है। 

    ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन का फीचर भी आया नजर 

    2024 Maruti Swift ORVM

    इस समय मारुति की किसी भी इंडियन कार में ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन का फीचर नहीं दिया जा रहा है मगर ऐसा लग रहा है कि जनरेशन 4 स्विफ्ट पहली ऐसी कार साबित हो सकती है जिसमें ये फीचर दिया जाएगा। उपर स्पाय शॉट्स में ओआरवीएम्स पर ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन का फीचर नजर आ रहा है। 

    यह भी पढ़ें: 20 लाख रुपये के बजट में लेना चाहते हैं सीएनजी एसयूवी कार तो ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, डालिए एक नजर

    केबिन में ये बदलाव आ सकते हैं नजर

    2024 Maruti Swift Infotianment spy shot

    2024 मारुति स्विफ्ट के प्रोडक्शन वर्जन के इंटीरियर की पूरी झलक तो देखने को नहीं मिली है मगर माना जा सकता है इसका डैशबोर्ड लेआउट जापान ​वाली स्विफ्ट के कॉन्सेप्ट जैसा हो सकता है। इन स्पाय शॉट्स में इसमें दिए गए इंफोटेनमेंट स्क्रीन की भी हल्की झलक देखने को मिली है जो कि मारुति के दूसरे मॉडल्स में दी गई 9 इंच की यूनिट जैसी लग रही है। 


    फीचर्स की बात करें तो चौथी जनरेशन स्विफ्ट में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स नजर आ सकते हैं। 

    कौनसा पावरट्रेन दिया जाएगा इसमें?

    2024 स्विफ्ट के इंडियन मॉडल में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का अपडेटेड वर्जन दिया जा सकता है जिसे जापान मोबिलिटी शो में शोकेस किया गया था और ये ज्यादा टॉर्क भी देता है। बता दें कि स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल में 1.2 लीटर,4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है और इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर: रियर व साइड प्रोफाइल की दिखी झलक, 2023 के आखिर तक हो सकती है लॉन्च

    संभावित लॉन्च और मुकाबला

    भारत में जनरेशन 4 मारुति स्विफ्ट को 6 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। पहले की तरह इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा और ये मारुति वैगन आर और मारुति इग्निस के स्पोर्टी विकल्प के तौर पर भी मौजूद रहेगी। 

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है