• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 हुंडई क्रेटा से उठा पर्दाः 16 जनवरी को होगी लॉन्च, किया सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी कारों को देगी टक्कर

    नई हुंडई क्रेटा की बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 10, 2024 13:04 ist
    info icon
    published onJan 10, 2024 13:04 IST
    last updated onJan 10, 2024 13:04 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Hyundai Creta

    • इस एसयूवी कार की फ्रंट और रियर प्रोफाइल पहले से एकदम नई है। इसमें नए लाइटिंग सेटअप के साथ नया बंपर दिया गया है।

    • केबिन में इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप और नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है।

    • नई हुंडई क्रेटा एसयूवी में लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है।

    • इसके पावरट्रेन ऑप्शंस में नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) शामिल है।

    2024 हुंडई क्रेटा को भारत में 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले हुंडई ने इस अपडेटेड एसयूवी कार की नई तस्वीरें साझा की है, जिसमें इसकी पूरी डिजाइन की झलक सामने आ गई है। इस गाड़ी का फ्रंट लुक एकदम नया है, साथ ही इसमें नए फीचर्स और ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा। नई हुंडई क्रेटा की बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ फिलहाल जारी है। 2024 हुंडई क्रेटा एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा खास इसके बारे में जानते हैं आगे:

    पहले से ज्यादा दमदार लुक्स

    Hyundai Creta 2024 Rear

    हाल ही में लीक हुई फोटो में इस गाड़ी की नई एक्सटीरियर डिज़ाइन की तस्वीरें देखने को मिली थी, अब सामने आई नई ऑफिशियल तस्वीरों में इसका ज्यादा डिटेल लुक नज़र आया है। 2024 हुंडई क्रेटा अपने प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले ज्यादा दमदार और बोल्ड नज़र आती है। इस एसयूवी कार की फ्रंट प्रोफाइल पहले से एकदम नई है, आगे की तरफ इसमें नई रेक्टेंगुलर ग्रिल, बोनट की चौड़ाई तक फैली एलईडी डीआरएल स्ट्रिप के साथ एल-शेप्ड और स्क्वायर शेप्ड हेडलाइट हाउसिंग दी गई है। फ्रंट पर इसमें नीचे की तरफ बंपर पर दमदार स्किड प्लेट दी गई है जिस पर सिल्वर फिनिशिंग मिलती है।

    साइड प्रोफाइल पर इसमें नए अलॉय व्हील्स के अलावा कोई दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं। रियर साइड पर इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स के साथ फ्रंट की तरह एल-शेप्ड एलिमेंट दिया गया है। पीछे की तरफ इसमें मॉडिफाइड रियर बंपर दिया गया है जिस पर बड़ी सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    यह भी पढ़ें: 2024 किया सोनेट भारत में 12 जनवरी को होगी लॉन्च

    नया केबिन

    2024 Hyundai Creta cabin

    2024 हुंडई क्रेटा कार में नए डिज़ाइन का डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है जिस पर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए ड्यूल इंटीग्रेटेड 10.25-इंच स्क्रीन और नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पैसेंजर साइड डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर पियानो ब्लैक पैनल दिया गया है जिस पर साइड एसी वेंट्स मिलते हैं और इसके नीचे की तरफ नए ओपन स्टोरेज स्पेस के साथ एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इस गाड़ी में टच कंट्रोल्स के साथ नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी दिया गया है।

    2024 क्रेटा में 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा एन्याक ईवी एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 2024 में​ हो सकती है लॉन्च

    इंजन ऑप्शन

    2024 Hyundai Creta

    नई क्रेटा कार में नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (160 पीएस/253 एनएम) के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले दो इंजन ऑप्शंस : 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (115 पीएस/144 एनएम) के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या सीवीटी, और 1.5-लीटर डीजल इंजन (116 पीएस/250 एनएम) के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिलना जारी है।

    संभावित कीमत व मुकाबला

    भारत में 2024 हुंडई क्रेटा की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन और होंडा एलिवेट से रहेगा।

    यह भी देखें: हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है