• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा एन्याक ईवी एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, 2024 में​ हो सकती है लॉन्च

    स्कोडा की इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में काफी बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और इसबार ये बिना ​किसी कवर के नजर आई है। 

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 09, 2024 14:27 ist
    info icon
    published onJan 09, 2024 14:27 IST
    last updated onJan 09, 2024 14:27 IST
    473 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Enyaq iV spied

    स्कोडा भारत में अपने काफी ग्लोबल मॉडल्स को उतार चुकी है, मगर कंपनी ने अभी उभरते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में एंट्री नहीं ली है। 2024 में अब इस बात का इंतजार खत्म हो सकता है, क्योंकि कंपनी यहां इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक कार स्कोडा एन्याक आईवी को लॉन्च कर सकती है।

    नए स्पाय शॉट्स में क्या कुछ खास आया नजर?

    Skoda Enyaq iV side spied

    स्पॉट किए गए मॉडल को व्हाइट एक्सटीरियर पेंट में देखा गया है और इसपर कोई कवर नहीं है। इसमें एयरो स्पेसिफिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसके ऑल इलेक्ट्रिक नेचर के हिसाब से दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कूपे जैसी रूफलाइन और स्लीक टेललाइट्स भी दी गई है। 

    केबिन में ये फीचर्स आ सकते हैं नजर

    Skoda Enyaq iV cabin

    इसबार एन्याक के इंटीरियर की तस्वीरें तो सामने नहीं आई है, मगर इसके ग्लोबल मॉडल की बात करें तो उसका लेआउट काफी मिनिमल्स्टिक है और वेरिएंट के अनुसार इसमें मल्टीपल थीम्स दी गई है। फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर में हेड-अप डिस्प्ले, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक 13-इंच इंफोटेनमेंट यूनिट दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: कुशाक एसयूवी और स्लाविया सेडान आने के बाद स्कोडा की बढ़ गई है डिमांड, कंपनी ने पिछले दो साल में बेची एक लाख से ज्यादा कार

    सेफ्टी के लिए इस कार में 9 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा और कुछ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत फीचर्स दिए गए हैं। 

    इलेक्ट्रिक पावरट्रेन

    एन्याक के इंडियन वर्जन में दिए जाने वाले बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी डीटेल्स से पर्दा नहीं उठा है। इसके इंटरनेशनल वर्जन में तीन तरह के बैटरी पैक्स: 52 केडब्ल्यूएच, 58 केडब्ल्यूएच, और 77 केडब्ल्यूएच के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके छोटे कैपेसिटी वाले 52 केडब्ल्यूएच और 58 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक रियर व्हील ड्राइवट्रेन से पेयर्ड है, वहीं 77 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वर्जन में ऑल व्हील ड्राइवट्रेन दिया गया है। इसके 77 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाले वर्जन की सर्टिफाइड रेंज 510 किलोमीटर है। 

    भारत में कब तक होगी लॉन्च और क्या रखी जा सकती है कीमत?

    Skoda Enyaq iV
    स्कोडा एन्याक आईवी को सितंबर 2024 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 60 लाख रुपये एक्सशोरूम तक रखी जा सकती है। भारत में स्कोडा एन्याक का मुकाबला हुंडई आयोनिक 5, किआ ईवी6 और बीएमडब्ल्यू आई4 से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा एन्याक पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा एन्याक

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है