• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 हुंडई आई20, नई जान​कारियां आईं सामने

    नई आई20 में तीन बीएस6 इंजन: दो पेट्रोल और एक डीज़ल का ऑप्शन मिलेेगा।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 20, 2019 16:27 ist
    info icon
    published onNov 20, 2019 16:27 IST
    last updated onNov 20, 2019 16:27 IST
    875 Views
    • Write a कमेंट

    • नए अलॉय व्हील और दो भागों में बंटे एलईडी टेललैंप से लैस है 2020 आई20
    • इस अपकमिंग हैचबैक में सनरूफ का फीचर भी मिलेगा जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं है मौजूद
    • नई आई20 को 2020 ऑटो एक्सपो में किया जाएगा शोकेस 
    • 1.2 लीटर बीएस6 पेट्रोल, 1.0 लीटर बीएस6 टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर बीएस6 डीज़ल इंजन का मिलेगा विकल्प

    हुंडई मोटर्स की पॉपुलर हैचबैक आई20 का न्यू जनरेशन मॉडल एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान नज़र आया है। ऐसे में इस अपकमिंग हैचबैक से जुड़ी कुछ अन्य नई जानकारियां सामने आईं हैं। इसमें नए अलॉय व्हील, दो भागों में बंटे टेललैंप और शार्क फिन एंटिना जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसकी रियर नंबर प्लेट को बूट लिड के बजाए कार के बंपर पर पोजिशन कर दिया गया है। 

    पिछली बार इस कार की लीक हुई तस्वीरों में नई फ्रंट डिज़ाइन के साथ सनरूफ का फीचर देखा गया था। ये फीचर इस सेगमेंट की दूसरी किसी कार में नहीं दिया गया है। 2020 आई20 को यूरोप में भी ​टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है जहां इसमें डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर के साथ अपडेट डैशबोर्ड नज़र आया था। 

    पेट्रोल यूनिट के तौर पर इसमें ग्रैंड आई10 निओस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा कार में वेन्यू वाला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। यह इंजन 120 पीएस की पावर और 173 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इन इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा 2020 आई20 में किया सेल्टोस वाला 1.5 लीटर डीज़ल इंजन का ऑप्शन भी रखा गया है। हालांकि, न्यू आई20 में किया सेल्टोस वाले इंजन को कम पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। 

    हुंडई मोटर्स लेटेस्ट जनरेशन आई20 को अपकमिंग 2020 ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। यह पहले की तरह फीचर लोडेड हैचबैक होगी जिसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन सेंसिंग वायपर और वायरलैस चार्जर जैसे फीचर मिलेंगे। नई आई20 को भारत में 2020 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंज़ा, होंडा जैज़, फॉक्सवेगन पोलो और अपकमिंग टाटा अल्ट्रोज़ से होगा। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई ऑरा के स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने, मिलेगा वेन्यू वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है