• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई वरना लॉन्च, कीमत 7.99 लाख रूपए

    होंडा सिटी और मारूति सुज़ुकी सियाज़ को देगी टक्कर

    जगदेव
    जगदेव
    Published On अगस्त 22, 2017 13:39 ist
    info icon
    published onAug 22, 2017 11:58 IST
    last updated onAug 22, 2017 13:39 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2017 Hyundai Verna

    हुंडई की नई वरना सेडान लॉन्च हो गई है, इसकी शुरूआती कीमत 7.99 लाख रूपए है जो 12.39 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला होंडा सिटी, मारूति सुज़ुकी सियाज़ और फॉक्सवेगन वेंटो से होगा।

    नई वरना के वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    वेरिएंट कीमत (पेट्रोल) कीमत (डीज़ल)
    वरना ई मैनुअल 7.99 लाख रूपए 9.19 लाख रूपए
    वरना ईएक्स मैनुअल 9.06 लाख रूपए 9.99 लाख रूपए
    वरना ईएक्स ऑटोमैटिक 10.22 लाख रूपए 11.39 लाख रूपए
    वरना एसएक्स मैनुअल 9.49 लाख रूपए 11.11 लाख रूपए
    वरना एसएक्स प्लस ऑटोमैटिक --- 12.11 लाख रूपए
    वरना एसएक्स (ओ) मैनुअल 11.08 लाख रूपए 12.39 लाख रूपए
    वरना एसएक्स (ओ) ऑटोमैटिक 12.23 लाख रूपए ---

    2017 Hyundai Verna

    नई हुंडई वरना में 1.6 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजनों का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.6 लीटर का ड्यूल वीटीवीटी इंजन लगा है, जो 123 पीएस की पावर और 151 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.6 लीटर का सीआरडीआई इंजन लगा है, जो 128 पीएस और 260 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैुनअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प ईएक्स और एसएक्स (ओ) पेट्रोल, ईएक्स और एसएक्स डीज़ल में दिया गया है।

    माइलेज

    • पेट्रोल मैनुअल: 17.70 किमी प्रति लीटर
    • पेट्रोल ऑटोमैटिक: 15.92 किमी प्रति लीटर
    • डीज़ल मैनुअल: 24.75 किमी प्रति लीटर
    • डीज़ल ऑटोमैटिक: 21.02 किमी प्रति लीटर

    2017 Hyundai Verna

    नई वरना को रूस में उपलब्ध हुंडई सोलारिस पर तैयार किया गया है। इसका डिजायन काफी हद तक हुंडई की एलांट्रा से मिलता-जुलता है। इस में ट्रेपजोडियल ग्रिल, बाय-जेनन हैडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग लाइटें और प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स दिए गए हैं। साइड में विंडो लाइन के नीचे की तरफ कर्व लाइनें दी गई है, जो टेल लैंप्स में जाकर मिल जाती है। ई और ईएक्स मैनुअल वेरिएंट में 15 इंच के स्टील व्हील और ईएक्स ऑटोमैटिक में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। एसएक्स और एसएक्स (ओ) में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं। नई वरना की लंबाई 4440 एमएम और चौड़ाई 1729 एमएम है, यह पहले से 65 एमएम ज्यादा लंबी, 29 एमएम ज्यादा चौड़ी और व्हीलबेस पहले से 30 एमएम ज्यादा बड़ा है। पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

    2017 Hyundai Verna

    केबिन की बात करें तो नई वरना में अच्छी क्वालिटी वाले प्लास्टिक और मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। इस में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। टॉप वेरिएंट में नेविगेशन और कूल्ड फ्रंट सीटें दी गई हैं। पीछे वाले पैसेंजर के लिए एसी वेंट्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। टॉप वेरिएंट में इलेक्ट्रिक ऑपरेटेड सनरूफ, हैंड्स-फ्री बूट ऑपनिंग फंक्शन, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा भी दिया गया गया है। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में ड्यूल एयरबैग को स्टैंडर्ड रखा गया है, वहीं टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए गए हैं।

    यह भी पढें : नई हुंडई वरना के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, यहां जानिये

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है