• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2023 में मारुति की एरीना कारों पर पाएं 59,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    मारुति ऑल्टो 800 के बचे हुए स्टॉक पर भी फायदे मिल रहे हैं, लेकिन ब्रेजा और अर्टिगा पर इस महीने कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 08, 2023 12:21 ist
    info icon
    published onMay 08, 2023 12:21 IST
    last updated onMay 08, 2023 12:21 IST
    395 Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति ऑल्टो के10 पर 59,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • मारुति ऑल्टो 800 के बचे हुए स्टॉक पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर और स्विफ्ट कार पर 54,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • डिजायर पर केवल 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ही दिया जा रहा है।
    • मारुति ईको पर 29,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स मई 2023 तक मान्य हैं।

    टाटा और रेनो के बाद अब मारुति अपने एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। मई में ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, सेलेरियो और स्विफ्ट जैसी कारों पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं, जबकि इस महीने ईको और डिजायर कार पर सबसे कम बचत की जा सकती है। यहां देखें मारुति के सभी मॉडल-वाइज डिस्काउंट ऑफर:

    ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    40,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    कुल फायदे 

    59,000 रुपये तक 

    • ऊपर लिखे फायदे इस एंट्री-लेवल हैचबैक कार के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर मान्य हैं।
    • ऑल्टो के10 के एएमटी और सीएनजी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इसके सीएनजी वर्जन के साथ कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • इस हैचबैक कार के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
    • मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96  लाख रुपये के बीच है।

    ऑल्टो 800

    Maruti Alto 800

    ऑफर 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कुल फायदे 

    15,000 रुपये तक 

    • मारुति अपनी ऑल्टो800 कार को भारत में बंद कर चुकी है। यह डिस्काउंट ऑफर इस गाड़ी के केवल बचे हुए स्टॉक पर ही दिया जा रहा है।
    • बेस वेरिएंट स्टैंडर्ड को छोड़कर इसके रेगुलर पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
    • मारुति ऑल्टो 800 की प्राइस 3.54 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये के बीच थी।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    कुल फायदे 

    54,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए फायदे एस-प्रेसो हैचबैक के केवल टॉप वीएक्सआई और वीएक्सआई पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर ही मान्य हैं।
    • इस गाड़ी के बेस वेरिएंट स्टैंडर्ड और लोअर वेरिएंट एलएक्सआई मैनुअल पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये का दिया जा रहा है, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये का मिल रहा है।
    • एस-प्रेसो के एएमटी मॉडल पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है, वहीं इसके सीएनजी वर्जन पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • मारुति एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।

     सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    कुल फायदे 

    54,000 रुपये तक 

    • यह डिस्काउंट ऑफर सेलेरियो के केवल मिड वेरिएंट वी पेट्रोल मैनुअल पर ही दिए जा रहे हैं।
    • इस गाड़ी के बेस वेरिएंट एल और टॉप वेरिएंट जेड और जेड+ पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये का रखा गया है। जबकि, इसके एएमटी मॉडल पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • सेलेरियो के सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 20,000 रुपये का मिल रहा है, लेकिन इस पर कोई कॉर्पोरेट बेनिफिट नहीं दिए जा रहे हैं।
    • मारुति सेलेरियो की कीमत 5.37 लाख रुपये से 7.14 लाख रुपये के बीच है।

    वैगन आर

    Maruti Wagon R

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    कुल फायदे 

    54,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर्स मारुति वैगन आर के एलएक्सआई और वीएक्सआई 1.0-लीटर मॉडल्स पर ही मान्य हैं।
    • इसके 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स (एलएक्सआई और वीएक्सआई सीएनजी वेरिएंट भी) पर नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये का मिल रहा है, जबकि एएमटी वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • मारुति वैगन आर के सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • टेबल में लिखा एक्सचेंज बोनस केवल उन व्हीकल्स पर मान्य है जो सात साल से भी कम पुराने हैं। यदि आप अपनी सात साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज करते हैं तो ऐसे में आपको एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये का मिल सकेगा। 
    • मारुति वैगन आर की कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये के बीच है।

    स्विफ्ट

    Maruti Swift

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    कुल फायदे 

    54,000 रुपये तक 

    • यह सभी फायदे स्विफ्ट के बेस वेरिएंट एलएक्सआई और मिड वेरिएंट वीएक्सआई मैनुअल के साथ ही मिल रहे हैं।
    • इस हैचबैक कार के टॉप वेरिएंट जेड और जेड+ पेट्रोल मैनुअल के साथ 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इसके एमटी मॉडल्स पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये का दिया जा रहा है।
    • स्विफ्ट के सीएनजी वर्जन पर केवल 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। इस वेरिएंट पर कोई दूसरे ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं। ऊपर लिखा एक्सचेंज बोनस केवल उन व्हीकल्स पर लागू होता है जो सात साल से भी कम पुराने हैं। यदि आप अपनी सात साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज करते हैं तो ऐसे में आपको एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये का मिल सकेगा।
    • स्विफ्ट स्पेशल एडिशन के लिए कस्टमर्स को 3,400 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। इस स्पेशल एडिशन के साथ कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट इस पर ऊपर वाला ही मिल रहा है।
    • मारुति स्विफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.03  लाख रुपये के बीच है।

    डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

      10,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    10,000 रुपये तक 

    • डिजायर कार के सीएनजी वेरिएंट्स को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स के साथ 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • मारुति डिजायर की कीमत 6.51 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है।

    ईको 

    Maruti Eeco

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये  

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट बोनस 

    4,000 रुपये तक 

    कुल फायदे 

    29,000 रुपये तक 

    • यह डिस्काउंट ऑफर्स मारुति ईको के रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स पर मान्य हैं।
    • इस कार के सीएनजी वेरिएंट पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, जबकि बाकी सभी फायदे इस पर ऊपर वाले ही मिल रहे हैं।
    • मारुति ईको की कीमत 5.27 लाख रुपये से 6.53 लाख रुपये के बीच है।

    नोट:

    • यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी ऑफर्स राज्य व शहर अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में सही जानकारी के लिए मारुति एरीना डीलरशिप पर संपर्क करें।
    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः मारुति ऑल्टो के10 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है