• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 मारुति ऑल्टो फिर कैमरे में हुई कैद, अगस्त में हो सकती है लॉन्च

    नई जनरेशन की मारुति ऑल्टो की फोटोज एक बार फिर कैमरे में कैद हुई हैं। इस बार यह गाड़ी नए ब्लू कलर शेड में नज़र आई है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on जुलाई 22, 2022 11:57 ist
    info icon
    published onJul 22, 2022 11:57 IST
    last updated onJul 22, 2022 11:57 IST
    5.1K Views
    • Write a कमेंट

    • तस्वीरों में कैद मॉडल इसका लोअर वेरिएंट हो सकता है क्योंकि इसके स्टील व्हील्स पर कवर नहीं दिया है।
    • इसमें बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल्स और ब्लैक ओआरवीएम लगे हुए हैं।
    • इसकी डिज़ाइन नई जनरेशन की सेलेरियो से इंस्पायर्ड लगती है।
    • यह हियरटेक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है और साइज़ में मौजूदा वर्जन से बड़ी हो सकती है।  
    • इसमें मौजूदा मॉडल वाला 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें सेलेरियो वाला 1-लीटर ड्यूलजेट इंजन भी मिल सकता है।
    • भारत में नई मारुति ऑल्टो की प्राइस 3.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    नई जनरेशन की मारुति ऑल्टो की फोटोज एक बार फिर कैमरे में कैद हुई हैं। इस बार यह गाड़ी नए ब्लू कलर शेड में नज़र आई है।

    नई तस्वीरों से क्या हुआ है खुलासा?

    लेटेस्ट तस्वीरों में 2022 मारुति ऑल्टो के कुछ हिस्से को ब्लैक कवर से ढका गया है। लेकिन, फिर भी हम इसमें दिए गए जाने वाले फीचर्स का आइडिया लगाने में जरूर सक्षम रहे हैं। इसमें सेलेरियो इंस्पायर्ड टेललाइट, बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल्स और ब्लैक ओआरवीएम दिए गए हैं।

    चूंकि इस मॉडल में व्हील कवर नहीं लगे हुए हैं, ऐसे में हमें लगता है कि यह इसका लोअर वेरिएंट हो सकता है। नई मारुति ऑल्टो की फ्रंट प्रोफाइल लेटेस्ट तस्वीरों में नज़र नहीं आई है।

    मारुति की इस एंट्री लेवल हैचबैक को एस-प्रेसो की तरह ही कंपनी के हियरटेक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है, जिसके चलते यह मौजूदा मॉडल से साइज़ में बड़ी होगी। ज्यादा स्टाइलिश, प्रीमियम डिज़ाइन और ब्लू एक्सटीरियर शेड के साथ आने वाली 2022 मारुति ऑल्टो नई जनरेशन सेलेरियो का छोटा वर्जन लगती है।

    नई ऑल्टो में मिलने वाले इंजन ऑप्शंस

    नई मारुति ऑल्टो में मौजूदा मॉडल वाला 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इस हैचबैक कार में सेलेरियो वाला 1.0-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन भी दे सकती है जिसका पावर आउटपुट 67 पीएस और 89 एनएम है।

    इस 5 सीटर कार में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जाएगा। नई मारुति ऑल्टो में ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी ऑप्शनल दिया जा सकता है। यह हैचबैक कार ऑप्शनल सीएनजी किट के साथ मिलना जारी रहेगी।

    प्राइस, लॉन्च व कंपेरिजन

    Maruti Suzuki Alto

    हमारा मानना है कि 2022 मारुति ऑल्टो की प्राइस 3.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस न्यू जनरेशन एंट्री लेवल हैचबैक की बिक्री अगस्त के अंत तक शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला रेनो क्विड से रहेगा।

    यह भी देखें: मारुति ऑल्टो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है