• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति फ्रॉन्क्स अब ज्यादा सुरक्षित हुई: बेस मॉडल से 6 एयरबैग मिलेंगे, कीमत 4,000 रुपये तक बढ़ी

    फ्रॉन्क्स के केवल डेल्टा प्लस (ओ) वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 28, 2025 16:25 ist
    info icon
    published onJul 28, 2025 16:25 IST
    last updated onJul 28, 2025 16:25 IST
    337 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति फ्रॉन्क्स अब ज्यादा सुरक्षित हो गई है। कंपनी ने इसमें बेस मॉडल से छह एयरबैग स्टैंडर्ड देने शुरू कर दिए हैं। फ्रॉन्क्स कार छह वेरिएंट: सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा प्लस, डेल्टा प्लस (ओ), जेटा, और अल्फा में उपलब्ध है। इस अपडेट से गाड़ी के अधिकांश वेरिएंट की कीमत 4,000 रुपये बढ़ गई है, जबकि डेल्टा प्लस (ओ) वेरिएंट की प्राइस में बदलाव नहीं हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले फ्रॉन्क्स में डेल्टा प्लस (ओ) से छह एयरबैग मिलते थे, जबकि इससे नीचे वाले वेरिएंट में दो एयरबैग दिए गए थे।

    यहां देखिए मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की वेरिएंट अनुसार प्राइस लिस्ट:

    वेरिएंट

    नई कीमत

    पुरानी कीमत

    अंतर

    सिग्मा पेट्रोल एमटी

    7.59 लाख रुपये

    7.55 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    डेल्टा पेट्रोल एमटी

    8.45 लाख रुपये

    8.41 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    सिग्मा सीएनजी

    8.54 लाख रुपये

    8.50 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    डेल्टा प्लस पेट्रोल एमटी

    8.85 लाख रुपये

    8.81 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    डेल्टा पेट्रोल एएमटी

    8.95 लाख रुपये

    8.91 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    डेल्टा प्लस (ओ) पेट्रोल एमटी

    8.96 लाख रुपये

    8.96 लाख रुपये

    -

    डेल्टा प्लस पेट्रोल एएमटी

    9.35 लाख रुपये

    9.31 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    डेल्टा सीएनजी

    9.40 लाख रुपये

    9.36 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    डेल्टा प्लस (ओ) पेट्रोल एएमटी

    9.46 लाख रुपये

    9.46 लाख रुपये

    -

    डेल्टा प्लस टर्बो पेट्रोल एमटी

    9.80 लाख रुपये

    9.76 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    जेटा टर्बो पेट्रोल एमटी

    10.63 लाख रुपये

    10.59 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    अल्फा टर्बो पेट्रोल एमटी

    11.55 लाख रुपये

    11.51 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    जेटा टर्बो पेट्रोल एटी

    12.03 लाख रुपये

    11.99 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    अल्फा टर्बो पेट्रोल एटी

    12.95 लाख रुपये

    12.91 लाख रुपये

    + 4,000 रुपये

    अन्य फीचर और सेफ्टी

    Maruti Fronx cabin

    मारुति फ्रॉन्क्स में इस सेफ्टी अपडेट के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी फीचर लिस्ट में पहले की तरह 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, 6-स्पीकर आर्कमी ट्यून्ड साउंड सिस्टम, हेड अप डिस्प्ले (एचयूडी), वायरलेस फोन चार्जर, पडल शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, पीछे वेंट्स के साथ ऑटो एसी और आगे फुटवेल लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा की बात करें तो छह एयरबैग स्टैंडर्ड के अलावा फ्रॉन्क्स में 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड असिस्ट, पीछे पार्किंग सेंसर, पीछे डिफॉगर, और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    मारुति फ्रॉन्क्स के इंजन से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल + सीएनजी

    गियरबॉक्स*

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    5-स्पीड एमटी

    पावर

    90 पीएस

    100 पीएस

    77.5 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    148 एनएम

    98.5 एनएम

    माइलेज

    21.79 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी), 22.89 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    21.5 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी), 20.01 किलोमीटर प्रति लीटर (एटी)

    28.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (सीएनजी)

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    कंपेरिजन

    मारुति फ्रॉन्क्स का सीधा मुकाबला टोयोटा टाइजर से है। इसके अलावा इसे मारुति ब्रेजा, किआ सिरोस, स्कोडा कायलाक, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और हुंडई वेन्यू के क्रॉसओवर विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है। फ्रॉन्क्स के कुछ वेरिएंट की टक्कर टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी माइक्रो एसयूवी कार से भी है।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki FRONX पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    s srinivas
    Aug 3, 2025, 2:57:14 PM

    I have purchased Maruti FRONX Zeta 1 litre turbo variant in Feb25.Since then I am enjoying my drive with turbo engine. It's really powerful engine and can cross all vehicles with ease. Simply superb.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है