• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति डिजायर ने 30 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन का आंकड़ा किया पार

    %3Cp%3E%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B2%20%E0%A4%B9%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%90%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 30, 2024 15:47 ist
    info icon
    published onDec 30, 2024 15:47 IST
    last updated onDec 30, 2024 15:47 IST
    839 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Dzire reaches a production milestone of 30 lakh units

     

    मारुति ने हाल ही में ऐलान किया है कि 2024 में कंपनी के मानेसर प्लांट में 20 लाख यूनिट्स कारें तैयार करने का कीर्तिमान बनाया है। इसके अलावा 2008 में लॉन्च हुई मारुति डिजायर की अब तक 30 लाख यूनिट्स तैयार होने का भी कीर्तिमान बन गया है। कैसे इस सब कॉम्पैक्ट सेडान का बना ये कीर्तिमान इस बारे में विस्तार के साथ जानिए आगे:

    महीने एवं साल 

    यूनिट्स प्रोडक्शन

    अप्रैल 2015

    10 लाख

    जून 2019

    20 लाख

    दिसंबर 2024

    30 लाख

    New Maruti Dzire

    इस टेबल में ही नजर आ रहा है कि ​लॉन्च के बाद से ही डिजायर की 10 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन होने में 7 साल का समय लगा। इसके बाद अगली 10 लाख यूनिट्स 4 साल में बनकर तैयार हुई तो वहीं डिजायर के आखिरी 10 लाख मॉडल्स 5 साल में बनकर तैयार हुए। इसका मतलब ये हुआ कि 30 लाख तक के प्रोडक्शन के आंकड़े तक पहुंचने में इस कार को 16 साल लग गए। फानेंशियल ईयर 2023-24 में डिजायर कंपनी दूसरी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की जाने वाली कार रही। 

    \बता देंकि मारुति ऑल्टो,स्विफ्ट और वैगन आर ने भी 30 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। मारुति ने अप्रैल 2024 में यह भी कहा कि उसने 3 करोड़ से अधिक कारों के प्रोडक्शन का एक मील का पत्थर पार कर लिया है।

    मारुति डिजायर: ओवरव्यू

    जैसा कि हमनें पहले भी बताया मारुति डिजायर को साल 2008 में लॉन्च किया गया था और अब तक इसके चार जनरेशन मॉडल्स मार्केट में आ चुके हैं। इस समय मार्केट में इसका जनरेशन 4 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे मारुति स्विफ्ट वाले ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसका डिजाइन अपने हैचबैक वर्जन से अब काफी अलग है। 

    New Maruti Dzire new 1.2-litre 3-cylinder naturally aspirated petrol engine

    न्यू जनरेशन मारुति डिजायर में  82 पीएस 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें ऑप्शनल सीएनजी पावरट्रेन भी दिया गया है, जिसका पावर आउटपुट 70 पीएस है। पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है, जबकि डिजायर सीएनजी के साथ केवल 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिलता है।

    New Maruti Dzire dashboard

    डिजायर भारत की पहली सेडान कार है जिसमें सिंगल-पैन सनरूफ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर शामिल है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), रियर पार्किंग कैमरा, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। डिजायर मारुति की पहली कार है, जिसे ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    कीमत और मुकाबला

    New Maruti Dzire

    2024 मारुति डिजायर की कीमत 6.79 लाख रुपये से 10.14 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई ऑरा, 2024 होंडा अमेज, और टाटा टिगोर से है।

    यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है