• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स को मिला नया अपडेट, तीन नए कंफर्ट फीचर हुए शामिल

    महिंद्रा थार रॉक्स एसयूवी कार में तीन नए कंफर्ट फीचर: कीलेस एंट्री, स्लाइडिंग फंक्शन के साथ पैसेंजर साइड फ्रंट आर्मरेस्ट और एरोडायनामिक वाइपर शामिल किए गए हैं। थार रॉक्स की कीमत 12.99 लाख रुपये से 23.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 18, 2025 15:06 ist
    info icon
    published onMar 18, 2025 14:47 IST
    last updated onMar 18, 2025 15:06 IST
    548 Views
    • Write a कमेंट

    नया अपडेट मिलने से थार रॉक्स एक ज्यादा प्रैक्टिकल कार बन गई है

    • नए अपडेट में कीलेस एंट्री, स्लाइडिंग पैसेंजर साइड फ्रंट आर्मरेस्ट और एरोडायनामिक वाइपर शामिल हैं।

    • एक्सटीरियर हाइलाइट में ऑल-एलईडी लाइट, 19-इंच अलॉय व्हील्स और टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील शामिल हैं।

    • इसमें फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट के साथ मोका ब्राउन और आइवरी व्हाइट इंटीरियर थीम की चॉइस मिलती है।

    • थार रॉक्स कार में दो 10.25-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं।

    • इस एसयूवी कार में छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    • इसमें 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।

    • महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.99 लाख रुपये से 23.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।

    महिंद्रा थार रॉक्स भारत की पॉपुलर एसयूवी कार है। इस गाड़ी में ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, 5-सीट लेआउट और पैनोरमिक सनरूफ फीचर मिलते हैं, जो इस एसयूवी कार को शहर में चलाने के हिसाब से अच्छी कार बनाते हैं। अब इसमें तीन नए फीचर शामिल किए गए हैं जो इसके कंफर्ट लेवल को बढ़ाते हैं। थार रॉक्स को क्या कुछ नए अपडेट मिले हैं जानेंगे इसके बारे में आगे:

    क्या है नए अपडेट?

    Mahindra Thar Roxx keyless entry

    महिंद्रा थार रॉक्स एसयूवी में पहले कीलेस एंट्री फीचर नहीं मिलता था, जिससे ड्राइवर को एसयूवी कार को अनलॉक करने के लिए चाबी की जरूरत पड़ती थी। हालांकि अब थार रॉक्स में यह फीचर शामिल कर इसके कंफर्ट लेवल को बढ़ा दिया गया है।

    Mahindra Thar Roxx sliding armrest

    अतिरिक्त कंफर्ट के लिए इसमें ड्राइवर साइड आर्मरेस्ट की तरह पैसेंजर साइड फ्रंट आर्मरेस्ट भी स्लाइडिंग फंक्शन के साथ दिया गया है।

    Mahindra Thar Roxx aerodynamic wipers

    थार रॉक्स एसयूवी अब एरोडायनामिक वाइपर के साथ आती है, जो केबिन के शोर को कम करने में मदद करेगा।

    यह सभी नए अपडेट मिलने से थार रॉक्स कार रोजाना चलाने के हिसाब से एक बेहतर चॉइस बन गई है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन में क्या कुछ मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    अन्य फीचर व सेफ्टी

    महिंद्रा थार रॉक्स एक फीचर लोडेड एसयूवी कार है जिसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 9-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, कूल्ड ग्लवबॉक्स और ऑटोमेटिक हेडलाइट्स और वाइपर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं।

    इंजन ऑप्शन

    महिंद्रा थार रॉक्स में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं: 

    इंजन 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    2.2-लीटर डीजल 

    पावर 

    177 पीएस 

    175 पीएस 

    टॉर्क 

    380 एनएम तक 

    370 एनएम तक 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी^

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी 

    ड्राइवट्रेन*

    आरडब्ल्यूडी*

    आरडब्ल्यूडी/4डब्ल्यूडी*

    * आरडब्ल्यूडी = रियर-व्हील-ड्राइव, 4डब्ल्यूडी = फोर-व्हील-ड्राइव

    ^एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स

    प्राइस व कंपेरिजन

    महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.99 लाख रुपये से 23.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा 5-डोर जैसी 5-डोर एसयूवी कार से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार रॉक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    G
    govindswamy
    Mar 28, 2025, 10:38:34 PM

    This is false news .. I spoke to the customer service executive and they have no intention of adding these features for general public It was just for John Abraham We aren’t special enough for M&M

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      adigarla jagadishwar rao
      Mar 18, 2025, 11:00:36 PM

      All is Good

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है