• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन में क्या कुछ मिलता है खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन में केवल फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है और यह गाड़ी इसके स्टैंडर्ड 7-सीटर वेरिएंट टॉप एएक्स7 और एएक्स7 एल पर बेस्ड है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 18, 2025 13:20 ist
    info icon
    published onMar 18, 2025 13:20 IST
    last updated onMar 18, 2025 13:20 IST
    244 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में महिंद्रा ने एक्सयूवी700 एसयूवी का नया इबोनी लिमिटेड एडिशन मॉडल भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 19.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है। इस स्पेशल एडिशन मॉडल में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर व इंटीरियर थीम दी गई है और इसमें रेगुलर मॉडल वाले फीचर दिए गए हैं। महिंद्रा एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन में क्या कुछ ख़ास मिलता है, इन 10 तस्वीरों के जरिए डालेंगे एक नजर:

    आगे की डिजाइन

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन की डिजाइन रेगुलर मॉडल से काफी मिलती जुलती है। इसमें स्टैंडर्ड एक्सयूवी700 की तरह मल्टी-रिफ्लेक्टर एलईडी हेडलाइट, सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप्स दिए गए हैं।

    एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन में ग्रिल पर ब्लैक एलिमेंट और बंपर के नीचे की तरफ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    साइड

    राइडिंग के लिए इसमें 18-इंच ऑल-ब्लैक मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिस पर रेगुलर मॉडल में ड्यूल-टोन कलर थीम मिलती है।

    इसमें ब्लैक आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) के नीचे की तरफ इबोनी बैजिंग दी गई है। फ्लश डोर हैंडल्स और ब्लैक रूफ रेल्स जैसे एलिमेंट्स इसमें रेगुलर मॉडल वाले दिए गए हैं।

    पीछे की डिजाइन

    एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन में पीछे की तरफ रैपअराउंड एलईडी टेललाइट, रियर वाइपर और वॉशर, रूफ माउंटेड स्पोइलर, शार्क-फिन एंटीना और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। इसमें टेलगेट पर इबोनी एडिशन बैजिंग भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन बसॉल्ट डार्क एडिशन का पहली बार टीजर हुआ जारी, जानिए क्या कुछ खास आया नजर

    इंटीरियर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन का डैशबोर्ड लेआउट रेगुलर मॉडल जैसा है। फर्क केवल इतना है कि इबोनी एडिशन में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है जिसे सिल्वर एलिमेंट से हाइलाइट किया गया है, इससे इसे स्पोर्टी और क्लासी लुक मिलता है।

    इसका 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी पूरा ब्लैक है और इस पर कुछ सिल्वर एक्सेंट भी मिलते हैं, जबकि इसमें सेंटर कंसोल पर कई ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं।

    इसमें डोर पर ब्लैक लैदर पैडिंग दी गई है और एसी वेंट्स व डोर हैंडल्स पर डार्क क्रोम फिनिश दी गई है।

    इसमें सीटों पर ब्लैक लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है जो इसके केबिन थीम से मैच होती है। इसका रूफलाइनर रेगुलर मॉडल जैसा है जो इसके केबिन को हवादार अहसास दिलाता है।

    फीचर

    एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन में रेगुलर मॉडल वाले फीचर दिए गए हैं जिनमें दो 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंस्ट्रूमेंटेशन और दूसरा इंफोटेनमेंट), 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 6 तरह से  इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, ड्यूल-जोन ऑटो एसी और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और कोलिजन मिटिगेशन सिस्टम जैसे फीचर शामिल हैं।

    इंजन ऑप्शन

    Mahindra XUV700 Ebony Edition

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इबोनी एडिशन में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

    इंजन 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    2.2-लीटर डीजल 

    पावर 

    200 पीएस 

    185 पीएस तक 

    टॉर्क 

    380 एनएम 

    450 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी*

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी 

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) 

    फ्रंट-व्हील ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) 

    *एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स

    इबोनी एडिशन में फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है, जबकि एक्सयूवी700 डीजल वेरिएंट के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) ऑप्शन मिलता है।

    प्राइस व कंपेरिजन

    महिंद्रा इबोनी एडिशन की कीमत 19.64 लाख रुपये से 24.14 लाख रुपये के बीच है, जबकि इसके बाकी वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.74 लाख रुपये तक जाती है। महिंद्रा एक्सयूवी700 का मुकाबला हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस और टाटा सफारी से है, जबकि इसके 5-सीटर वर्जन का कंपेरिजन एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और हुंडई क्रेटा से है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी 700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है