• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वेन्यू नाम से आएगी क्यूएक्सआई, 17 अप्रैल को उठेगा पर्दा

    भारत में इसे मई 2019 तक लॉन्च किया जा सकता है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 27, 2019 15:33 ist
    info icon
    published onMar 27, 2019 15:33 IST
    last updated onMar 27, 2019 15:33 IST
    258 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने घोषणा की है कि जल्द लॉन्च होने वाली सब 4-मीटर एसयूवी को वेन्यू नाम से पेश किया जाएगा। पहले कंपनी ने इसे क्यूएक्सआई (कोडनेम) नाम दिया था। इसके प्रोडक्शन मॉडल को 17 अप्रैल 2019 को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। । इसकी कीमत आठ लाख रुपए के आसपास होगी। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, होंडा डब्ल्यूआर-वी, टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी300 से होगा।

    Hyundai QXi Teased; Maruti Vitara Brezza Rival To Get Sunroof, DRLs

    हुंडई ने ऑटो एक्सपो-2016 में क्यूएक्सआई के कॉन्सेप्ट को पेश किया था। उस दौरान इसे कार्लिनो कॉन्सेप्ट नाम से शोकेस किया गया था। कुछ समय पहले जानकारी मिली थी कि कंपनी इसे स्टाइक्स नाम से पेश कर सकती है, लेकिन अब कंपनी ने इसके वास्तविक नाम का खुलासा कर दिया है।

    Hyundai QXi Teased; Maruti Vitara Brezza Rival To Get Sunroof, DRLs

    हुंडई ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर कार की झलक दिखाई थी। इस में पीछे की तरफ वेन्यू नाम की बैजिंग दी गई है। हुंडई वेन्यू के आगे वाले हिस्से का डिजाइन कोना एसयूवी से प्रेरित है। इस में हैंडलैंप को बंपर पर फिट किया गया है।

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसके टॉप वेरिएंट में सनरूफ भी दे सकती है। यह फीचर सेगमेंट की कई कारों में उपलब्ध है, इस लिस्ट में फोर्ड इकोस्पोर्ट, एक्सयूवी300 और होंडा डब्ल्यूआर-वी का नाम शामिल है।

    हुंडई वेन्यू में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस मोबाइल चार्जिंग, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में क्रेटा और वरना की तरह आगे की तरफ वेंटिलेटेड सीटें भी दे सकती है।

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस में दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.0 लीटर और 1.4 लीटर इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। डीज़ल वेरिएंट में हुंडई क्रेटा और एलीट आई20 वाला 1.4 लीटर इंजन दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी 2019 इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है