• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2023: टाटा ने शोकेस की फ्यूचर मॉडल्स में दिए जाने वाले टर्बो पेट्रोल इंजन की एक नई रेंज

    टाटा के इंजन लाइनअप में अब टर्बोचार्ज्ड गेसोलिन डायरेक्ट इंजेक्शन टीजीडीआई इंजन: 1.2 लीटर यूनिट और 1.5 लीटर इंजन शामिल किए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 13, 2023 10:38 ist
    info icon
    published onJan 13, 2023 10:38 IST
    last updated onJan 13, 2023 10:38 IST
    20.4K Views
    • Write a कमेंट

    Tata new turbo-petrol engines

    जैसै जैसे एमिशंस से जुड़े रेगुलेशंस सख्त होते जा रहे हैं किसी भी कार कंपनी के लिए इनसे निपटना एक चुनौती है। भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में कई तरह के टर्बो पेट्रोल इंजन को शोकेस करते हुए अपने फ्यूचर को भी दिखाया है। 

    कौन कौनसे इंजन किए गए शोकेस

    New 1.2-litre turbo-petrol engine

    इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशंस

    1.2-लीटर, 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर, 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    125पीएस

    170पीएस

    टॉर्क

    225एनएम

    280एनएम

    टाटा ने पहले ही साफ कर दिया है कि ये इंजन अपकमिंग बीएस6 फेज 2 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं और ई20 फ्यूल पर भी चल सकते हैं। यानी ये इंजन 20 प्रतिशत एथेनॉल के मिश्रण वाले पेट्रोल के साथ भी काम कर सकते हैं। टाटा मोटर्स के प्रोडक्ट लाइन वाइस प्रेसिडेंट मोहन सावरकर ने इशारा किया कि इन इंजन के साथ कंपनी ड्युअल क्लच ट्रांसमिशन देगी। 

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच सीएनजी फोटो गैलरी: हर एंगल से इसकी खासियतों पर डालिए एक नजर

    किन कारों में नजर आ सकते हैं ये इंजन

    Tata Altroz Turbo

    टाटा 2024 तक 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस कर्व के आईसीई वर्जन को पेश करेगी जिसके कॉन्सेप्ट का डेब्यू 2023 ऑटो एक्सपो में हुआ है। ये इंजन नेक्सन और अल्ट्रोज में दिए जा रहे 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को रिप्लेस कर देगा। 

    दूसरी तरफ ज्यादा कैपेसिटी वाला 1.5 लीटर टर्बो यूनिट टाटा की हैरियर और सफारी जैसी फ्लैगशिप एसयूवी कारों में दिया जाएगा और आने वाले समय में कंपनी की कुछ और नई एसयूवी कारों में भी ये इंजन दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर और सफारी ऑटो एक्सपो 2023 में इन नए पांच फीचर के साथ हुई शोकेस

    अधिक अपडेट के लिए कारदेखो के साथ बने रहें। आप यहां ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स की सभी शोकेसिंग भी देख सकते हैं या हमारे पहले दिन के राउंड-अप के प्रमुख हाइलाइट्स भी देख सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है