• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कार डिस्काउंट ऑफरः अक्टूबर 2023 में ग्रैंड आई10 निओस, ऑरा, आई20, वरना, अल्कजार और कोना इलेक्ट्रिक पर पाएं 2 लाख रुपये तक की छूट

    फेस्टिव सीजन के मौके पर हुंडई अपने चुनिंदा मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। इस महीने हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं और फिर हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, हुंडई ऑरा और हुंडई आई20 जैसी कारों पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई वरना और हुंडई अल्कज़ार कार पर भी कई फायदे मिल रहे हैं। यहां देखें हुंडई के मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट ऑफर:  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 10, 2023 14:06 ist
    info icon
    published onOct 10, 2023 10:37 IST
    last updated onOct 10, 2023 14:06 IST
    227 Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर 2 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • हुंडई आई20 एन लाइन पर 50,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।
    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर 43,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • हुंडई ऑरा पर 33,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।
    • हुंडई एक्सटर, हुंडई क्रेटा, हुंडई ट्यूसॉन और आयोनिक5 पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं मिल रहे हैं।
    • सभी डिस्काउंट ऑफर अक्टूबर तक मान्य हैं।

    फेस्टिव सीजन के मौके पर हुंडई अपने चुनिंदा मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। इस महीने हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं और फिर हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, हुंडई ऑरा और हुंडई आई20 जैसी कारों पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। हाल ही में लन्च हुई हुंडई वरना और हुंडई अल्कज़ार कार पर भी कई फायदे मिल रहे हैं। यहां देखें हुंडई के मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट ऑफर:

    ग्रैंड आई10 निओस

    Hyundai Grand i10 Nios

    ऑफर 

    एमटी 

    एटी 

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये 

    -

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    3,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    43,000 रुपये तक 

    13,000 रुपये तक 

    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
    • ग्राहक इस हैचबैक कार के मैनुअल वेरिएंट्स पर ज्यादा बचत कर सकते हैं, क्योंकि इस पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अक्टूबर महीने में ग्रैंड आई10 निओस के एमटी वेरिएंट्स पर कुल 43,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की कीमत 5.73 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: सितंबर 2023 कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: हुंडई क्रेटा फिर बनी नंबर-1,जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    ऑरा

    Hyundai Aura

    ऑफर 

    सीएनजी 

    अन्य वेरिएंट्स 

    नकद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये 

    10,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    3,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    33,000 रुपये तक 

    23,000 रुपये तक 

    • हुंडई ऑरा के सीएनजी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि, इसके रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • इसके पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे एक समान रखे गए हैं।
    • हुंडई ऑरा की कीमत 6.33 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई आई20

    Hyundai i20 2023

    ऑफर 

    डीसीटी*

    स्पोर्टज़ एमटी 

    अन्य वेरिएंट्स 

    एन लाइन 

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये 

    25,000 रुपये 

    10,000 रुपये 

    50,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    10,000 रुपये 

    10,000 रुपये 

    -

    कुल लाबाह 

    40,000 रुपये तक 

    35,000 रुपये तक 

    20,000 रुपये तक 

    50,000 रुपये तक 

    नोट : डीसीटी वेरिएंट पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर हुंडई आई20 के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के बचे हुए स्टॉक के लिए हो सकते हैं। सही जानकारी के लिए नज़दीकी हुंडई डीलरशिप पर संपर्क करें। 

    • हुंडई आई20 के एन लाइन वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 50,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, इस कार पर कोई एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
    • इस प्रीमियम हैचबैक के मिड वेरिएंट स्पोर्टज़ मैनुअल पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इसके बाकि दूसरे वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • हुंडई आई20 की कीमत 6.99 लाख रुपये से 11.01 लाख रुपये के बीच है।
    • हुंडई आई20 एन लाइन की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 12.47 लाख रुपये तक जाती है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर की प्राइस में हुआ इजाफा, 16,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    वरना, अल्कज़ार और कोना इलेक्ट्रिक

    ऑफर 

    हुंडई वरना 

    हुंडई अल्कज़ार 

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 

    नकद डिस्काउंट 

    -

    -

    2 लाख रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपये 

    20,000 रुपये 

    -

    कुल बचत 

    25,000 रुपये तक 

    20,000 रुपये तक 

    2 लाख रुपये तक 

    • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। इस कार पर 2 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • हुंडई वरना और हुंडई अल्कज़ार कार पर केवल क्रमशः 25,000 रुपये और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
    • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये के बीच है।
    • हुंडई वरना की प्राइस 10.96 लाख रुपये से शुरू होकर 17.38 लाख रुपये तक जाती है, जबकि हुंडई अल्कज़ार की कीमत 16.77 लाख रुपये से 21.23 लाख रुपये के बीच है।

    नोट

    • यह डिस्काउंट ऑफर आपके राज्य और शहर में अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में डिस्काउंट की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर संपर्क करें।
    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः हुंडई ग्रैंड आई10 निओस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है