• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई 2024 कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: हुंडई क्रेटा फिर से रही टेबल टॉपर,जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़ेेे

    जुलाई 2024 में केवल क्रेटा ही अपने सेगमेंट की एकमात्र कार रही जिसे 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 14, 2024 17:49 ist
    info icon
    published onAug 14, 2024 17:49 IST
    last updated onAug 14, 2024 17:49 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Compact SUV sales for July 2024

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हर महीने हुुंडई क्रेटा लगभग नंबर 1 के स्थान पर रहती है और जुलाई 2024 मेें भी ये चीज बदली नहीं है। इसके बाद सेकंड पोजिशन पर मारुति ग्रैंड विटारा रही जिसकी 10,000 से कम यूनिट्स बिकी। आगे डालिए नजर सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

    कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    जुलाई 2024

    जून 2024

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर(%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर

    सालाना मार्केट शेयर(%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    हुंडई क्रेटा

    17350

    16293

    6.48

    39

    33.86

    5.14

    15225

    मारुति ग्रैंड विटारा

    9397

    9679

    -2.91

    21.12

    21.86

    -0.74

    10456

    टोयोटा हाइराइडर

    7419

    4275

    73.54

    16.67

    8.15

    8.52

    4757

    किआ सेल्टोस

    5347

    6306

    -15.2

    12.02

    23.45

    -11.43

    6724

    फोक्सवैगन टाइगन

    1564

    1519

    2.96

    3.51

    4.59

    -1.08

    1498

    होंडा एलिवेट

    1340

    2151

    -37.7

    3.01

    0

    3.01

    2747

    स्कोडा कुशाक

    1070

    1198

    -10.68

    2.4

    5.76

    -3.36

    1171

    एमजी एस्टर

    929

    938

    -0.95

    2.08

    2.29

    -0.21

    1037

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस

    68

    136

    -50

    0.15

    0

    0.15

    154

    कुल

    44484

    42495

    4.68

     

     

     

     

    Hyundai Creta
     

    • अपने सेगमेंट में 39 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ हुंडई क्रेटा जुलाई 2024 में सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी रही। पिछले महीने इसकी 17,300 यूनिट्स बिकी ​और इसी के साथ इसे करीब 6.5 प्रतिशत मासिक ग्रोथ मिली है। 

    Maruti Grand Vitara

    • जुलाई 2024 में मारुति ग्रैंड विटारा की 9,400 यूनिट्स बिकी। इसकी सालाना ग्रोथ में थोड़ी बहुत गिरावट जरूर आई है मगर इस मारुति एसयूवी का मार्केट शेयर 21 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। 

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    • तीसरे स्थान पर टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर है जिसकी 7,400 यूनिट्स बिकी। इसकी मासिक ग्रोथ 74 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं इसके पिछले 6 महीनों की औसत बिक्री भी बढ़ी है। 

    Kia Seltos

    • किआ सेल्टोस की सेल्स में गिरावट देखने को मिली है वहीं इसकी मासिक बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। जुलाई 2024 में इसकी कुल 5,300 यूनिट्स बिकी। इसके अलावा इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का सालाना मार्केट शेयर 11.5 प्रतिशत तक बढ़ा है। 

    Volkswagen Taigun

    • जुलाई 2024 में फोक्सवैगन टाइगन को कुज 1500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। इसकी सालाना बिकी में हल्की सी गिरावट देखने को मिली है। 

    Honda Elevate

    • होंडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी की सेल्स में 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले महीने इसकी 1500 से ज्यादा यूनिट्स भी नहीं बिक पाई और इसका मार्केट शेयर महज 3 प्रतिशत ही रहा है। 

    Skoda Kushaq

    • स्कोडा कुशाक की मासिक बिक्री में 10.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस लिस्ट मे स्कोडा की ये एसयूवी आखिरी ऐसी कार है जिसको 1000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। 

    MG Astor

    • एमजी एस्टर को 1000 से भी कम यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए जिसका मार्केट शेयर महज 2 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है। इस एसयूवी की आखिरी 6 महीनों की औसत सेल्स 100 यूनिट्स से पीछे रह गई। 

    Citroen C3 Aircross

    • सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस को तो 100 यूनिट्स से भी कम बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। इसकी मासिक ग्रोथ 50 प्रतिशत तक गिरी है और इसका मार्केट शेयर 1 प्रतिशत से भी कम रहा। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है