• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई की सीएनजी कारों पर अब नजर आएगी 'हाई-सीएनजी' की ब्रांडिंग

    कोरियन कारमेकर ने भारत में अपनी सीएनजी कारों के लिए 'हाई-सीएनजी' टेक्नोलॉजी का ट्रेडमार्क फाइल किया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 25, 2024 19:10 ist
    info icon
    published onJun 25, 2024 19:10 IST
    last updated onJun 25, 2024 19:10 IST
    503 Views
    • Write a कमेंट

    • ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी से सीएनजी कारों में बूट स्पेस आसानी से हो जाता है उपलब्ध
    • हुंडई की अपकमिंग सीएनजी कारों पर नजर आ सकती है हाई सीएनजी की ब्रांडिंग 
    • ग्रैंड आई10 निओस,ऑरा और एक्सटर के तौर पर कंपनी की 3 सीएनजी कारें हैं उपलब्ध

    पेट्रोल/डीजल कारों के मुकाबले अपनी कम रनिंग कॉस्ट के कारण भारत में सीएनजी कारों को अब काफी अच्छी डिमांड मिलने लगी है जो कि ईको फ्रेंडली भी मानी जाती है। मारुति और टाटा पहले से ही इस सेगमेंट में मौजूद है और हुंडई भी अब इसमें अपना फोकस बढ़ाने का इरादा रखती है।  

    क्या ​ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी लाएगी कंपनी?

    जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है,हाई सीएनजी महज एक ब्रांडिंग से ज्यादा कुछ और भी हो सकता है। ये एक ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी हो सकती है जो फिलहाल केवल टाटा की कारों में इस्तेमाल ​की जा रही है। इस सिस्टम में एक सिंगल सिलेंडर को दो छोटे छोटे सिलेंडर्स में बांट दिया जाता है और इनको बूट बैड के अंदर लगाया जाता है वहीं स्पेयर व्हील को और भी अंदर रख दिया जाता है। इस अरेंजमेंट से फिर सीएनजी कारों में इस्तेमाल करने लायक बूट स्पेस तैयार हो जाता है। 

    टाटा के दबदबे वाली एक और सीएनजी टेक्नोलॉजी और है जिसमें सीएनजी किट के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा रहा है। मगर अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि हुंडई ये ऑप्शन अपनी सीएनजी कारों में देगी कि नहीं। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई कोना इलेक्ट्रिक भारत में हुई बंद

    हुंडई का सीएनजी कार लाइनअप

    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    भारत में हुंडई की इस समय हुंडई की 3 सीएनजी कारें उपलब्ध हैं जिनमें हुंडई ग्रैंड आई10 निओस,हुंडई ऑरा और हुंडई एक्सटर शामिल है। तीनों कारों में 1.2 लीटर पेट्रोल सीएनजी इंजन दिया गया है जो 69 पीएस की पावर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। 

    भविष्य में हुंडई अपना सीएनजी कार पोर्टफोलियो बढ़ा सकती है जिनमें हुंडई आई20 और हुंडई वेन्यू को इसमें शामिल किया जा सकता है जिनका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज और टाटा नेक्सन सीएनजी वेरिएंट्स से रहेगा। 

    हुंडई का भारत में फ्यूचर प्लान

    इस समय भारत में हुंडई के पोर्टफोलियो में 11 मॉडल्स मौजूद हैं जिनमें हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, ऑरा, आई20, एक्सटर, वेन्यू, क्रेटा, अल्कज़ार, वरना, ट्यूसॉन और आयोनिक 5 शामिल है। इस साल की शुरूआत में ही क्रेटा को बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया है और हुंडई अल्कजार को भी जल्द ही मिड लाइफ अपडेट दिया जाएगा। 2024 हुंडई अल्कजार की पूरी डीटेल्स आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है