• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ऑल्टो के न्यू जनरेशन मॉडल का प्रोटोटाइप हुआ स्पॉट,जानिए क्या कुछ आया नजर

     मारुति ऑल्टो के मौजूदा मॉडल को लॉन्च हुए आज 10 साल से ज्यादा समय बीत चुका है और इस कार को अब एक जनरेशन अपडेट की दरकार भी है। 

    भानु
    भानु
    modified on सितंबर 24, 2021 10:33 ist
    info icon
    published onSep 23, 2021 20:27 IST
    last updated onSep 24, 2021 10:33 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति के प्लांट में एक नया प्रोटोटाइम मॉडल स्पॉट किया गया है और माना जा रहा है कि ये ऑल्टो न्यू जनरेशन मॉडल हो सकता है। मारुति ऑल्टो के मौजूदा मॉडल को लॉन्च हुए आज 10 साल से ज्यादा समय बीत चुका है और इस कार को अब एक जनरेशन अपडेट की दरकार भी है। 

    Cars In Demand: Maruti Alto Still Tops The Segment Demand In August 2019

    मारुति ऑल्टो के नए मॉडल को हार्टएक्ट प्लेेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है। इसके 2022 मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं। लीक हुई इस फोटो में इसकी रूफ ऑल्टो के मौजूदा मॉडल जैसी नजर आ रही है। नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होने से इस कार में पहले से ज्यादा केेबिन स्पेस देने की गुंजाइश बन सकती है। अपने मुकाबले में मौजूद रेनो क्विड जैसी कारों के मुकाबले ऑल्टो का मौजूदा मॉडल काफी कम स्पेशियस लगता है। ऐसे में कंपनी को इसमें अब ज्यादा केबिन स्पेस तो देना ही पड़ेगा। अभी एंट्रीे लेवल सेगमेंट में क्विड के मुकाबले मारुति ऑल्टो का साइज कुछ इस प्रकार से है:

    पैरामीटर

    मारुति सुजुकी ऑल्टो

    रेनो क्विड

    साइज में अंतर

    लंबाई

    3545 मिलीमीटर

    3679 मिलीमीटर

    +134 मिलीमीटर (क्विड ज्यादा लंबी)

    चौड़ाई

    1515 मिलीमीटर

    1579 मिलीमीटर

    +64 मिलीमीटर (क्विड ज्यादा चौड़ी)

    उंचाई

    1475 मिलीमीटर

    1513 मिलीमीटर

    +38 मिलीमीटर (क्विड ज्यादा उंची)

    व्हीलबेस

    2422 मिलीमीटर

    2422 मिलीमीटर

    समान

    इसके अलावा ऑल्टो में कुछ नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। अभी इस हैचबैक में 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,की लेस एंट्री और फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑल्टो के नए मॉडल में डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स नजर आ सकते हैं। 

    मारुति की इस हैचबैक के मौजूदा मॉडल में 0.8-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, सीएनजी मोड पर चलाने में यह इंजन 41 पीएस की पावर और 60 एनएम का टॉर्क देता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) का ऑप्शन रखा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी नए मॉडल में यही इंजन दे सकती है। इसकेे अलावा इसमें एएमटी गियरबॉक्स से लैस 1 लीटर इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। 

    न्यू जनरेशन मारुति ऑल्टो की प्राइस 3.5 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। 2022 तक नई ऑल्टो को लॉन्च किया जा सकता है जहां इसका मुकाबला रेनो क्विड और डैटसन रेडी गो से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है