• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति नेक्सा कार डिस्काउंट ऑफर: सितंबर में मारुति बलेनो, इग्निस, ग्रैंड विटारा, और जिम्नी जैसी कारों पर पाएं 2.5 लाख रुपये तक की छूट

    मारुति जिम्नी पर सबसे ज्यादा 2.5 लाख रुपये जबकि फ्रॉन्क्स पर सबसे कम 35,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 06, 2024 14:37 ist
    info icon
    published onSep 06, 2024 14:35 IST
    last updated onSep 06, 2024 14:37 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • ग्रैंड विटारा और बलेनो पर क्रमशः 93,100 रुपये और 52,100 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • इग्निस पर 52,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

    • सभी डिस्काउंट ऑफर सितंबर 2024 के आखिर तक मान्य है।

    भारत में जल्द त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है और ऐसे में मारुति ने अपनी सभी नेक्सा कार पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं, जिनमें प्रीमियम इनविक्टो एमपीवी, जिम्नी एसयूवी और बलेनो हैचबैक भी शामिल है। अगर आप नेक्सा कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आप इन पर कुल 2.5 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    नोट: ग्राहक एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस में से किसी एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रूरल डिस्काउंट में से भी एक विकल्प चुना जा सकता है।

    जिम्नी

    Maruti Jimny

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    1 लाख रुपये

    एडिशनल डिस्काउंट

    1.5 लाख रुपये (एमएसएसएफ के साथ)

    कुल बचत

    2.5 लाख रुपये तक

    • अगर मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस से अपनी मारुति जिम्नी को फाइनेंस नहीं करवाते हैं तो इसके सभी वेरिएंट्स पर एक लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    • यदि आप एमएसएसएफ से फाइनेंस पर ये एसयूवी कार लेते हैं तो इसके जेटा वेरिएंट पर 1.95 लाख रुपये और अल्फा वेरिएंट पर 2.5 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    • मारुति जिम्नी पर एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, स्क्रेपेज बोनस, और  रूरल डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • जिम्नी कार की कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.95 लाख रुपये के बीच है।

    ग्रैंड विटारा

    Maruti Grand Vitara

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    50,000 रुपये तक

    रूरल डिस्काउंट

    3,100 रुपये

    कुल बचत

    93,100 रुपये तक

    • ऊपर बताए ऑफर मारुति ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर मान्य है और इस पर 5 साल की फ्री वारंटी भी मिल रही है। अगर ग्राहक चाहे तो ऊपर बताए एक्सचेंज बोनस की जगह 55,000 रुपये स्क्रेपेज बोनस का फायदा भी ले सकते हैं।

    • मारुति ग्रैंड विटारा पेट्रोल वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये डिस्काउंट, 30,000 रुपये एक्सचेंज बोनस (या 35,000 स्क्रेपेज बोनस ऑप्शन), और 3100 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

    • ग्रैंड विटारा सीएनजी पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके अलावा ग्राहक 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस में से एक ऑफर चुन सकता है। इस पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट के बजाए 3100 रुपये का रूरल ऑफर दिया जा रहा है।

    • इस पर 25,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है जो केवल पुरानी डीजल कार को एक्सचेंज में देकर ग्रैंड विटारा का हाइब्रिड वेरिएंट लेने पर मान्य है, फिर भले ही ग्राहक किसी भी ब्रांड की कार को एक्सचेंज में दे।

    • मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत 11 लाख रुपये से 20.09 लाख रुपये के बीच है।

    बलेनो

    Maruti Baleno

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    रूरल डिस्काउंट

    2,100 रुपये

    कुल बचत

    52,100 रुपये तक

    • ऊपर बताए सभी ऑफर बलेनो एएमटी वेरिएंट्स पर मान्य है।

    • जो ग्राहक इस हैचबैक का मैनुअल वर्जन लेंगे उन्हें नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये मिलेगा, जबकि बाकी ऑफर यही मान्य है। बलेनो सीएनजी पर नकद डिस्काउंट 20,000 रुपये है जबकि अन्य ऑफर में कोई बदलाव नहीं है।

    • ग्राहक एक्सचेंज बोनस की जगह 20,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस का फायदा भी ले सकते हैं।

    • मारुति बलेनो कार की कीमत 6.66 लाख रुपये से 9.83 लाख रुपये के बीच है।

    इग्निस

    Maruti Ignis

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    रूरल डिस्काउंट

    3,100 रुपये

    कुल बचत

    53,100 रुपये तक

    • मारुति इग्निस बेस मॉडल सिग्मा पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • सिग्मा को छोड़कर अन्य सभी मैनुअल वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये है, जबकि अन्य ऑफर यही मान्य है।

    • इग्निस एएमटी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये है जबकि अन्य ऑफर में बदलाव नहीं हुआ है।

    • ग्राहक 15,000 एक्सचेंज बोनस की जगह 20,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस का फायदा भी ले सकते हैं।

    • इस पर 3100 रुपये का रूरल और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है, हालांकि ग्राहक इनमें से कोई एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

    • मारुति इग्निस की कीमत 5.84 लाख रुपये से 8.06 लाख रुपये के बीच है।

    सियाज

    Maruti Ciaz

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कुल बचत

    35,000 रुपये तक

    • मारुति सियाज के सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मिल रहे हैं।

    • ग्राहक ऊपर बताए एक्सचेंज बोनस और 30,000 रुपये स्क्रेपेज बोनस में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।

    • इस सेडान कार पर रूरल ऑफर नही दिया जा रहा है।

    • मारुति सियाज की प्राइस 9.40 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये के बीच है।

    फ्रॉन्क्स

    Maruti Fronx

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल बचत

    35,000 रुपये तक

    • मारुति फ्रॉन्क्स टर्बो वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये है, जबकि वेलोसिटी एडिशन एसेसरीज किट 43,000 रुपये में मिल रही है।

    • जो ग्राहक इसका बेस मॉडल सिग्मा ले रहे हैं उन्हें नकद डिस्काउंट 22,500 रुपये के साथ 3060 रुपये की वेलोसिटी एडिशन एसेसरीज किट मिल रही है।

    • ग्राहक चाहें तो एक्सचेंज बोनस की जगह 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस का फायदा भी ले सकते हैं।

    • जो ग्राहक रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स (मिड डेल्टा और डेल्टा प्लस) लेना चाहते हैं उन्हें नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये जबकि पेट्रोल वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 20,000 रुपये मिलेगा। अन्य ऑफर में कोई बदलाव नहीं है।

    • फ्रोन्क्स सीएनजी पर केवल 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस या 15,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस का फायदा मिल रहा है।

    • इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये के बीच है।

    एक्सएल6

    Maruti XL6

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कुल बचत

    30,000 रुपये तक

    • मारुति एक्सएल6 के सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपय का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

    • ग्राहक पेट्रोल वेरिएंट्स पर ऊपर बताए एक्सचेंज बोनस की जगह 25,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस का फायदा भी ले सकते हैं।

    • अगर आप सीएनजी वेरिएंट लेते हैं तो एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस 10,000 रुपये तक कम होगा।

    • मारुति एक्सएल6 की कीमत 11.61 लाख रुपये से 14.77 लाख रुपये के बीच है।

    इनविक्टो

    Maruti XL6

    ऑफर

    राशि

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कुल बचत

    25,000 रुपये

    • मारुति इनविक्टो पर केवल 25,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जो पुरानी अर्टिगा और एक्सएल6 को एक्सचेंज करने पर ही मान्य है।

    • इसकी कीमत 25.21 लाख रुपये से 28.92 लाख रुपये के बीच है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    नोट: ये डिस्काउंट ऑफर आपके राज्य, शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति नेक्सा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    यह भी देखें: मारुति बलेनो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है