मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफर: अगस्त 2025 में मारुति वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो और ब्रेजा जैसी कारों पर पाएं 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट
अगस्त 2025 में मारुति स्विफ्ट और वैगन आर जैसी पॉपुलर कारों पर एक लाख रुपये से ज्यादा के फायदे मिल रहे हैं
- Write a कमेंट

अगर आप अगस्त में किसी मारुति एरीना कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मारुति वैगन आर और मारुति स्विफ्ट जैसी पॉपुलर गाड़ियों पर 1 लाख रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। ऑफर्स के तहत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, अपग्रेड बोनस, स्क्रेपेज बेनिफिट, कॉम्प्लिमेंट्री स्पेशल एडिशन किट और अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यहां देखें मारुति के सभी मॉडल-वाइज डिस्काउंट ऑफर :-
मारुति ऑल्टो के10

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
31,500 रुपये + 10,460 रुपये की किट (कॉम्प्लिमेंट्री) |
| एक्सचेंज बोनस |
15,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये तक |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
5,000 रुपये तक |
| कुल लाभ |
71,960 रुपये तक [ 61,500 रुपये + 10460 रुपये की किट (कॉम्प्लिमेंट्री)] |
-
ऊपर बताए गए फायदे ऑल्टो के10 के वीएक्सआई मैनुअल वेरिएंट पर मान्य है, जिसके साथ ड्रीम स्टार एडिशन किट दी जा रही है।
-
एलएक्सआई वेरिएंट के लिए 44,919 रुपये और स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए 14,859 रुपये की कॉम्प्लिमेंट्री किट दी जा रही है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑल्टो के10 स्टैंडर्ड वेरिएंट पर 24,000 रुपये का अतिरिक्त नकद डिस्काउंट भी मिल रहा है।
-
स्पेशल एडिशन किट के बिना ऑल्टो के10 के सीएनजी, एलएक्सआई, और स्टैंडर्ड वेरिएंट पर 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
-
ऑल्टो के10 के वीएक्सआई मैनुअल और ऑटोमेटिक वेरिएंट पर स्पेशल एडिशन किट के बिना 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
-
इस हैचबैक कार के सभी वेरिएंट्स पर स्क्रेपेज बोनस, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक जैसा मिल रहा है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बोनस का फायदा एकसाथ नहीं उठाया जा सकता है।
-
मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 4.23 लाख रुपये से 6.21 लाख रुपये के बीच है।
मारुति एस-प्रेसो

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
35,000 रुपये तक |
| एक्सचेंज बोनस |
15,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये तक |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
5,000 रुपये तक |
| कुल लाभ |
65,000 रुपये तक |
-
ऊपर बताए गए फायदे मारुति एस-प्रेसो के पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट के साथ दिए जा रहे हैं।
-
एस-प्रेसो के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट और सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये का मिल रहा है।
-
सभी वेरिएंट पर बाकी फायदे एक जैसे रखे गए हैं।
-
मारुति एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।
मारुति सेलेरियो

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
39913 रुपये की किट(कॉम्प्लिमेंट्री) + अतिरिक्त 14000 रुपये |
| एक्सचेंज बोनस |
15,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये तक |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
5,000 रुपये तक |
| कुल लाभ |
83,913 रुपये तक (44,000 रुपये + सेलेरियो स्टेलर किट (39913 रुपये कॉम्प्लिमेंट्री)) |
-
ऊपर बताए गए फायदे मारुति सेलेरियो के वीएक्सआई ऑटोमेटिक वेरिएंट के साथ दिए जा रहे हैं। इस वेरिएंट के साथ स्पेशल एडिशन किट भी मिल रही है।
-
सेलेरियो के ऑटोमेटिक और मैनुअल वेरिएंट के साथ 36,769 रुपये की कॉम्प्लिमेंट्री किट मिल रही है।
-
यदि आप सेलेरियो स्टेलर किट नहीं चुनना चाहते हैं तो आप पेट्रोल मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट के साथ मिल रहे 35,000 रुपये नकद डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। जबकि, ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
-
एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बेनिफिट सभी वेरिएंट पर एक जैसा मिल रहा है। हालांकि, इन दोनों ऑफर्स का फायदा एकसाथ नहीं उठाया जा सकता है।
-
मारुति सेलेरियो की कीमत 5.64 लाख रुपये से 7.37 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें : दूसरी जनरेशन की होंडा अमेज अब केवल एक ‘एस’ वेरिएंट में मिलेगी, बाकी सभी वेरिएंट्स हुए बंद
मारुति वैगन आर

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
60,790 रुपये की किट (कॉम्प्लिमेंट्री) |
| एक्सचेंज बोनस |
15,000 रुपये तक |
| अपग्रेड बोनस |
40,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये तक |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
5,000 रुपये तक |
| कुल लाभ |
1.21 रुपये तक (60000 + वैगन आर वॉल्ट्ज किट (60790 रुपये कॉम्प्लिमेंट्री)) |
-
ऊपर बताए गए फायदे वैगन आर के एंट्री-लेवल एलएक्सआई सीएनजी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। इस वेरिएंट के साथ वॉल्ट्ज़ एडिशन किट भी मिल रही है, जबकि बाकी वेरिएंट के साथ 51,718 रुपये की स्पेशल एडिशन किट दी जा रही है।
-
वैगन आर के 1-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट (एलएक्सआई को छोड़कर) और वीएक्सआई सीएनजी वेरिएंट पर 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
-
मारुति वैगन आर के एलएक्सआई पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर 45,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
-
ग्राहक 40,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन यह केवल एक्सचेंज बोनस के साथ मिल सकेगा।
-
मारुति वैगन आर की कीमत 5.79 लाख रुपये से 7.62 लाख रुपये के बीच है।
मारुति स्विफ्ट

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
50355 रुपये की किट (कॉम्प्लिमेंट्री) + अतिरिक्त 4000 रुपये |
| एक्सचेंज बोनस |
15,000 रुपये तक |
| अपग्रेड बोनस |
50,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये तक |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
10,000 रुपये तक |
| कुल लाभ |
1.29 लाख रुपये तक (79000 + स्विफ्ट ब्ल्टिज़ किट (50355 रुपये की कॉम्प्लिमेंट्री)) |
-
टेबल में बताए गए फायदे मारुति स्विफ्ट के जेडएक्सआई सीएनजी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। इस वेरिएंट के साथ ब्लिट्ज एडिशन किट भी दी जा रही है।
-
वीएक्सआई और वीएक्सआई ऑप्शनल वेरिएंट के साथ 49,415 रुपये की कॉम्प्लिमेंट्री किट दी जा रही है, जबकि एलएक्सआई वेरिएंट के साथ 43,796 रुपये की कॉम्प्लिमेंट्री किट मिल रही है।
-
सीएनजी समेत सभी मैनुअल वेरिएंट (ब्लिट्ज एडिशन किट के बिना) पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि, पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
-
मारुति स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.64 लाख रुपये के बीच है।
मारुति डिजायर
20250402_173431.jpg)
| ऑफर |
राशि |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
5,000 रुपये तक |
| कुल लाभ |
5,000 रुपये तक |
-
मारुति डिजायर पर केवल 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
-
डिजायर सेडान की कीमत 6.84 लाख रुपये से 10.19 लाख रुपये के बीच है।
मारुति अर्टिगा

| ऑफर |
राशि |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
10,000 रुपये तक |
| कुल लाभ |
10,000 रुपये तक |
-
मारुति डिजायर की तरह अर्टिगा एमपीवी के साथ केवल 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है।
-
मारुति की इस 7-सीटर एमपीवी कार की कीमत 9.12 लाख रुपये से 13.40 लाख रुपये के बीच है।
मारुति ब्रेजा

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
22000 रुपये में 42000 रुपये की किट |
| एक्सचेंज बोनस |
15,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये तक |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
10,000 रुपये तक |
| कुल लाभ |
35000 + ब्रेजा अर्बनों किट |
-
एलएक्सआई वेरिएंट के साथ 42,000 रुपये की अर्बनो एडिशन किट 22,000 रुपये में दी जा रही है। जबकि, वीएक्सआई वेरिएंट के साथ 18,500 रुपये की किट 5000 रुपये में मिल रही है।
-
ब्रेजा के बाकी सभी वेरिएंट्स (सीएनजी को छोड़कर) के साथ 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
-
एक्सचेंज बोनस, स्क्रेपेज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट बाकी सभी वेरिएंट्स पर एक जैसे मिल रहे हैं।
-
मारुति ब्रेजा की कीमत 8.69 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये के बीच है।
मारुति ईको

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
15,000 रुपये तक |
| एक्सचेंज बोनस |
15,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये तक |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
5,000 रुपये तक |
| कुल लाभ |
45,000 रुपये तक |
-
ऊपर बताए गए सभी फायदे मारुति ईको के पेट्रोल वेरिएंट के साथ दिए जा रहे हैं। इस एमपीवी कार के सीएनजी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
-
मारुति ईको की कीमत 5.70 लाख रुपये से 6.96 लाख रुपये के बीच है।
नोट :
-
सभी ऑफर्स शहर व राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नजदीकी मारुति एरीना डीलरशिप पर जाकर संपर्क करें।
-
स्क्रेपेज बोनस और एक्सचेंज बोनस का एकसाथ फायदा नहीं उठाया जा सकता है।
-
अपग्रेड बोनस केवल एक्सचेंज बोनस के साथ मिलेगा।
-
सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।














