दूसरी जनरेशन की होंडा अमेज अब केवल एक ‘एस’ वेरिएंट में मिलेगी, बाकी सभी वेरिएंट्स हुए बंद
इससे पहले दूसरी जनरेशन अमेज तीन वेरिएंट: ई, एस और वीएक्स में मिलती थी और इसकी कीमत 7.20 लाख रुपये से 9.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी
- Write a कमेंट

मौजूदा जनरेशन होंडा अमेज को 4 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया था और इसके साथ कंपनी ने दूसरी जनरेशन अमेज की बिक्री भी जारी रखी थी। यह तीन वेरिएंट: ई, एस और वीएक्स में उपलब्ध थी, हालांकि अब कंपनी ने मिड वेरिएंट एस को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स बंद कर दिए हैं। ऐसे में अगर आप ज्यादा फीचर वाली अमेज चाहते हैं तो तीसरी जनरेशन के मॉडल पर विचार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
पुरानी जनरेशन अमेज में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। यहां देखिए इसकी अपडेट वेरिएंट अनुसार प्राइस:
प्राइस
| वेरिएंट |
कीमत |
| एस एमटी |
7.63 लाख रुपये |
| एस सीवीटी |
8.53 लाख रुपये |
सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।
वेरिएंट को बंद करने के अलावा एस वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है।
अब हम जानते हैं दूसरी जनरेशन होंडा अमेज के एस वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:
होंडा अमेज एस: इसमें क्या मिलता है?

इसमें पुरानी होंडा अमेज के बॉक्सी डिजाइन को बरकरार रखा गया है। एस वेरिएंट में हेलोजन हेडलाइट, क्रोम से ढकी 3-पीस ग्रिल और बंपर पर ब्लैक पोर्शन दिया गया है। इसमें कवर के साथ 14-इंच स्टील व्हील, शार्क फिन एंटीना और एलईडी टेल लाइट दी गई है। हालांकि इसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट, फॉग लैंप्स और अलॉय व्हील का अभाव है, जो पहले टॉप मॉडल जेडएक्स में दिए गए थे।

केबिन में ब्लैक और बैज थीम के साथ सीटों पर बैज फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। डैशबार्ड पर 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ कुछ ऑडियो फंक्शन, 4-स्पीकर के साथ एक बेसिक म्यूजिक सिस्टम, एनालॉग डायल्स और मल्टी इंफोर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
दूसरी जनरेशन अमेज के एस वेरिएंट में अन्य फीचर के तौर पर हीटर के साथ एक मैनुअल एसी, सभी दरवाजों पर पावर विंडो, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम और ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील शामिल है।
पहले की तुलना में इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटो एसी जैसे फीचर का अभाव है, जो पहले जेडएक्स वेरिएंट में दिए गए थे। अगर आप अमेज में ये फीचर चाहते हैं तो आपके पास नई जनरेशन अमेज के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
दूसरी जनरेशन अमेज में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए दो एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, ईबीडी के साथ एबीएस, पीछे पार्किंग सेंसर और डे-नाइट रियर व्यू मिरर (आईआरवीएम) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: होंडा एलिवेट और होंडा अमेज में नई एलीट एसेसरी पैक के साथ 360 डिग्री कैमरा हुआ शामिल
इंजन
जैसा कि हमने पहले बताया, दूसरी जनरेशन अमेज के इंजन में बदलाव नहीं हुआ है और इसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:
| इंजन |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन |
| पावर |
90 पीएस |
| टॉर्क |
110 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी/ सीवीटी* |
*सीवीटी - कंटिन्यूअस वेरिएबल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
कंपेरिजन

दूसरी जनरेशन होंडा अमेज का मुकाबला हुंडई ऑरा, मारुति डिजायर और टाटा टिगोर से है। इसके अलावा यह मौजूदा जनरेशन होंडा अमेज का किफायती विकल्प भी है।














