• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफरः अगस्त में मारुति ऑल्टो के10, स्विफ्ट, ईको, सेलेरियो, डिजायर, और वैगनआर जैसी कारों पर पाएं 67,100 रुपये तक की छूट

    पुरानी जनरेशन स्विफ्ट, डिजायर, और ब्रेजा सीएनजी पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 12, 2024 13:09 ist
    info icon
    published onAug 12, 2024 13:09 IST
    last updated onAug 12, 2024 13:09 IST
    244 Views
    • Write a कमेंट

    • वैगनआर पर सबसे ज्यादा 67,100 रुपये तक की बचत का सकती है।

    • ऑल्टो के10 पर 57,100 रुपये की छूट मिल रही है।

    • एस-प्रेसो और सेलेरियो पर 52,100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • मारुति अर्टिगा पर कोई ऑफर नहीं मिल रहा है।

    • यह डिस्काउंट ऑफर अगस्त के आखिर तक मान्य है।

    मारुति ने नेक्सा कारों के बाद अब एरीना मॉडल्स पर भी डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं। अगर आप एरीना कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अर्टिगा एमपीवी को छोड़कर सभी मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। यहां देखिए मॉडल वाइज मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफरः

    ऑल्टो के10

    Maruti Alto K10

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100 रुपये

    कुल बचत

    57,100 रुपये तक

    • मारुति सुजु़ुकी ऑल्टो के10 वीएक्सआई एएमटी, और वीएक्सआई प्लस एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

    • मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट क्रमशः 35,000 रुपये और 25,000 रुपये है।

    • सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस एक समान है।

    • मारुति ऑल्टो k10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100 रुपये

    कुल बचत

    52,100 रुपये तक

    • मारुति एस-प्रेसो एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए सभी ऑफर मान्य है।

    • मैनुअल और सीएनजी वरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये है, जबकि अन्य ऑफर यही मान्य है।

    • इस मारुति हैचबैक की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।

    वैगनआर

    Maruti Wagon R

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एडिशनल ऑफर

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    एडिशनल एक्सचेंज बोनस (< 7 वर्ष)

    5,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100 रुपये

    कुल बचत

    67,100 रुपये तक

    • मारुति वैगनआर के सीएनजी वेरिएंट्स पर ये सभी ऑफर मान्य है। मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट क्रमशः 30,000 रुपये और 35,000 रुपये मिल रहा है।

    • सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक समान है। हालांकि केवल सीएनजी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

    • अगर आप 7 साल से कम पुरानी कार को एक्सचेंज करके नई वैगन आर लेते हैं तो आपको 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

    • मारुति वैगनआर की कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.33 लाख रुपये के बीच है।

    सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100 रुपये

    कुल बचत

    52,100 रुपये तक

    • मारुति सेलेरियो के सभी एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 30,000 रुपये है, जबकि अन्य सभी ऑफर यही मान्य है।

    • मारुति सेलेरियो की प्राइस 5.37 लाख रुपये से 7.04 लाख रुपये के बीच है।

    ईको

    Maruti Eeco

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल बचत

    30,000 रुपये तक

    • मारुति ईको पेट्रोल वेरिएंट्स पर ये ऑफर मान्य है।

    • सीएनजी वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये रखा गया है।

    • सभी वेरिएंट्स पर एक समान एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, लेकिन इस बार ईको पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • मारुति ईको की प्राइस 5.32 लाख रुपये से 6.58 लाख रुपये के बीच है।

    पुरानी जनरेशन स्विफ्ट

    Old-generation Maruti Swift

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल बचत

    25,000 रुपये तक

    • मारुति पुरानी जनरेशन स्विफ्ट के बचे हुए स्टॉक को निपटाने के लिए कई बेनेफिट दे रही है।

    • सभी वेरिएंट्स पर एक समान नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हालांकि इस बार सीएनजी वेरिएंट्स पर केवल एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

    • स्विफ्ट स्पेशल एडिशन भी 18,400 रुपये अतिरिक्त प्राइस पर उपलब्ध है।

    • इसकी कीमत 6.24 लाख रुपये से 9.14 लाख रुपये के बीच थी।

    स्विफ्ट 2024

    Swift 2024

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    एडिशनल एक्सचेंज बोनस (< 7 वर्ष)

    5,000 रुपये

    कुल बचत

    35,000 रुपये तक

    • 2024 स्विफ्ट के एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए सभी ऑफर मानय है।

    • सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, और अगर आप 7 साल के कम पुरानी कार को एक्सचेंज करके स्विफ्ट न्यू मॉडल लेते हैं तो आपको 5,000 रुपये अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस का फायदा भी मिलेगा।

    • स्विफ्ट कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.60 लाख रुपये के बीच है।

    डिजायर

    Maruti Dzire

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल बचत

    30,000 रुपये तक

    • डिजायर के सभी एएमटी वेरिएंट्स पर ये ऑफर मान्य है। अगर आप मैनुअल वेरिएंट लेते हैं तो नकद डिस्काउंट 5000 रुपये कम मिलेगा, जबकि एक्सचेंज बोनस सभी वेरिएंट्स पर एक समान है।

    • सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • मारुति डिजायर की प्राइस 6.57 लाख रुपये से 9.34 लाख रुपये के बीच है।

    ब्रेजा

    Maruti Brezza

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    27,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल बचत

    42,000 रुपये तक

    • ब्रेजा कार के बेस वेरिएंट एलएक्सआई अर्बानो एडिशन पर 27,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। मिड वेरिएंट वीएक्सआई अर्बानो एडिशन पर नकद डिस्काउंट 15,000 रुपये और टॉप मॉडल्स जेडएक्सआई व जेडएक्सआई प्लस मैनुअल और ऑटोमैटिक पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये मिल रहा है।

    • सभी वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस एक समान है। इसके किसी भी वेरिएंट्स पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    • सीएनजी वेरिएंट्स पर कोई भी ऑफर नहीं मिल रहा है।

    • मारुति ब्रेजा कार की कीमत 8.34 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये के बीच है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    नोटः आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी मारुति शोरूम पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    यह भी देखेंः मारुति ऑल्टो के10 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है