• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट: बुकिंग कैसे करें? बुकिंग राशि कितनी है? डिलीवरी कब तक मिलेगी? जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब

    क्या आप नई ग्लैंजा खरीदने का प्लान बना रहे हैं? यहां देखिए आप इसे कैसे बुक कर सकते हैं, आपको कितना पेमेंट करना होगा, और डिलीवरी कब शुरू होने की उम्मीद है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 14, 2026 16:28 ist
    info icon
    published onOct 14, 2026 16:28 IST
    last updated onOct 14, 2026 16:28 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Toyota Glanza Bookings And Delivery Explained

    टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कार मारुति बलेनो का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है, लेकिन अपडेटेड स्टाइल, नए फीचर्स, ज्यादा स्पेस वाले केबिन और एक नए इंजन ऑप्शन के साथ आती है। लॉन्च के साथ ही टोयोटा ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, और इस आर्टिकल में हम आपको नई ग्लैंजा को बुक करने की प्रोसेस और इसकी डिलीवरी टाइमलाइन के बारे में सब कुछ बताएंगे।

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट: कैसे बुक करें?

    नई 2026 टोयोटा ग्लैंजा को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे आसानी से बुक कर सकते हैं। टोयोटा ने लॉन्च के तुरंत बाद ही इसकी बुकिंग खोल दी है। इसे बुक करने के दो मुख्य तरीके हैं: ऑनलाइन और ऑफलाइन। आप टोयोटा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप पर जाकर इसे ऑफलाइन बुक कर सकते हैं। दोनों ही तरीकों से बुकिंग अमाउंट 11,000 रुपये रखा गया है। यह कार कुल 5 वेरिएंट्स: ई, एस, जी, वी, और वी(ओ) में उपलब्ध है। इसमें एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जिसे फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ भी खरीदा जा सकता है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स दिए गए हैं।

    ऑनलाइन कार बुकिंग

    घर बैठे नई ग्लैंजा बुक करना बहुत ही आसान प्रक्रिया है। वेबसाइट पर आप कार का लुक देख सकते हैं, और अपनी पसंद के वेरिएंट और एक्सटीरियर कलर को कॉन्फिगर भी कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

    • सबसे पहले टोयोटा इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'ई-बुकिंग' सेक्शन पर क्लिक करें। यहां से आप कार का ब्रोशर डाउनलोड कर सकते हैं, टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं या कॉलबैक के लिए रिक्वेस्ट भी डाल सकते हैं।

    • 'ई-बुकिंग' सेक्शन में नई टोयोटा ग्लैंजा को चुनें।

    • इसके बाद, अपनी जरूरत के हिसाब से पावरट्रेन चुनें। आपको पेट्रोल और सीएनजी, दोनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलेगा।

    • अब अपने बजट और फीचर्स की जरूरत के हिसाब से ई, एस, जी, वी, या वी(ओ) में से कोई एक वेरिएंट चुनें। वेबसाइट पर हर वेरिएंट की कीमत, ट्रांसमिशन और फ्यूल टाइप की जानकारी एक ही जगह पर दिख जाती है।

    • वेरिएंट चुनने के बाद, अपना पसंदीदा एक्सटीरियर कलर चुनें।

    • अब अपनी मौजूदा लोकेशन डालें और अपने सबसे नजदीकी या पसंदीदा डीलरशिप को चुनें।

    • अगले स्टेप में आपको अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, ईमेल, पता और पैन कार्ड नंबर भरना होगा। इसके बाद आपको ओटीपी के जरिए अपना फोन नंबर वेरिफाई करना होगा।

    • आखिर में, अपने चुने हुए वेरिएंट, ट्रांसमिशन और कलर की डिटेल्स को एक बार फिर से चेक करें और 11,000 रुपये का बुकिंग अमाउंट चुकाकर अपनी बुकिंग कन्फर्म करें।

    पेमेंट सफल होने के बाद, टोयोटा का एक सेल्स एग्जीक्यूटिव आपसे जल्द ही संपर्क करेगा। वह आपको डिलीवरी से पहले के बैंकिंग पेपरवर्क और बाकी औपचारिकताओं को पूरा करने में मदद करेगा।

    डीलरशिप से बुकिंग

    अगर आप कार को असल में देखकर, उसके फीचर्स को परखकर और उसे चलाकर बुक करना चाहते हैं, तो ऑफलाइन तरीका बेहतर है। इसके लिए आप अपने नजदीकी टोयोटा शोरूम जा सकते हैं। वहां एक सेल्स एग्जीक्यूटिव आपकी जरूरतों को समझेगा और आपको बजट और पसंद के हिसाब से सही वेरिएंट चुनने में मदद करेगा। शोरूम पर आप कार को करीब से देख सकते हैं, उसके केबिन में बैठकर स्पेस महसूस कर सकते हैं, और उसके फीचर्स को इस्तेमाल करके देख सकते हैं। साथ ही, आप एक्सेसरीज और कस्टमाइजेशन के विकल्पों के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। बुकिंग से पहले कार की परफॉर्मेंस और कंफर्ट को समझने के लिए टेस्ट ड्राइव लेना बहुत जरूरी है। अगर आप शोरूम नहीं जा सकते, तो आप डीलरशिप से कार को अपने घर या ऑफिस पर टेस्ट ड्राइव के लिए मंगवाने का अनुरोध भी कर सकते हैं। एक बार जब आप अपना फैसला कर लेते हैं, तो आप टोकन अमाउंट देकर कार बुक कर सकते हैं।

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट: डिलीवरी टाइमलाइन

    नई टोयोटा ग्लैंजा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी के अनुसार, फेसलिफ्ट ग्लैंजा की डिलीवरी नवंबर 2026 के पहले हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, त्योहारी सीजन की वजह से मांग ज्यादा होने के कारण कुछ वेटिंग पीरियड देखने को मिल सकता है। यह वेटिंग पीरियड आपके चुने हुए वेरिएंट, रंग और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसलिए, सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। हम जल्द ही नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट को ड्राइव करेंगे। इसके फर्स्ट ड्राइव रिव्यू के लिए कारदेखो वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर नजर बनाए रखें।

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट के बारे में

    2026 Toyota Glanza Front Quarter

    नई ग्लैंजा के डिजाइन को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। मारुति बलेनो पर बेस्ड होने के कारण, दोनों कारों में काफी समानताएं हैं। फ्रंट में, बम्पर को एक नई और बड़ी मेश ग्रिल के साथ फिर से डिजाइन किया गया है, और टोयोटा का लोगो अब बोनट की तरफ चला गया है। हेडलाइट्स अभी भी एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट हैं और बम्पर में एलईडी फॉग लैम्प्स मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में नया ग्लॉस ब्लैक साइड स्कर्ट दिया गया है, जबकि बड़ी खिड़कियां, 16-इंच के अलॉय व्हील और क्रोम डोर हैंडल जैसे एलिमेंट्स पहले जैसे ही हैं। पीछे की तरफ, थोड़ा अपडेट बम्पर दिया गया है, लेकिन सी-शेप एलईडी टेललाइट्स और कनेक्टेड क्रोम स्ट्रिप का डिजाइन बरकरार है, जो इसे एक स्पोर्डी लुक देता है।

    2026 Toyota Glanza Interior

    अंदर की तरफ, डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही है, जिसमें डुअल-टोन ब्लैक और बेज थीम का इस्तेमाल किया गया है। प्रीमियम फील के लिए ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट्स भी दिए गए हैं। केबिन में लेदरेट अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। सेंटर में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसके नीचे एसी वेंट्स और कंट्रोल्स दिए गए हैं। पीछे की सीटें काफी स्पेसियस हैं और रियर एसी वेंट्स, बड़ी खिड़कियों और हल्के रंग की थीम की वजह से केबिन हवादार लगता है। यह इसे रोजाना के इस्तेमाल और लंबी यात्राओं, दोनों के लिए एक उपयुक्त कार बनाता है।

    2026 Toyota Glanza Rear Seats

    टोयोटा ग्लैंजा की फीचर लिस्ट बलेनो जैसी ही है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले वाला 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर वाला क्लेरियन साउंड सिस्टम, एक हेड्स-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, कीलेस एंट्री, इंजन पुश-बटन स्टार्ट, एक फ्रंट फुटवेल लैंप और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे नए फीचर भी जोड़े गए हैं।

    2026 Toyota Glanza Infotainment Screen

    सुरक्षा को बेहतर करने के लिए लेवल-2 एडीएएस जोड़ा गया है। अन्य सेफ्टी फीचर में पीछे सेंसर के साथ 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं।

    2026 Toyota Glanza Level-2 ADAS

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट: पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन

    नई ग्लैंजा में मारुति बलेनो वाला ही नया 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ भी उपलब्ध है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी

    पावर

    83 पीएस

    70 पीएस

    टॉर्क

    102 एनएम

    102 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी- ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन

    2026 Toyota Glanza Engine

    2026 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट: कीमत और मुकाबला

    नई टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट की कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई आई20 से है। इसके अलावा, कीमत के मामले में यह मारुति फ्रॉन्क्स, टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर, टाटा पंच, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और मारुति स्विफ्ट जैसी कारों को भी टक्कर देती है।

    was this article helpful ?

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है