2026 रेनो डस्टर हाइब्रिड के माइलेज आंकड़ों से जुड़ी जानकारी आई सामने, बुकिंग भी हुई शुरू
डस्टर हाइब्रिड अपने सभी स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड एसयूवी प्रतिद्व्न्दियों की तुलना में ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट होगी
- Write a कमेंट

रेनो अपनी अपकमिंग डस्टर हाइब्रिड एसयूवी को भारत में अक्टूबर के मध्य में पेश करने वाली है। लेकिन, इससे पहले कंपनी ने इसके माइलेज आंकड़ों से पर्दा उठा दिया है। इसे मार्केट की सबसे ज़्यादा माइलेज देने वाली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कारों में से एक बताया जा रहा है। इस घोषणा के साथ ही, कंपनी ने एसयूवी कार की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है और इसकी पावरट्रेन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी साझा की है। यहां देखें रेनो डस्टर हाइब्रिड से जुड़ी पूरी जानकारी :-
रेनो डस्टर हाइब्रिड : बुकिंग हुई शुरू
आप डस्टर हाइब्रिड को रेनो की ऑथोराइज़्ड डीलरशिप पर जाकर 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इस गाड़ी की बुकिंग 9 अक्टूबर से शुरू होगी। बुकिंग प्रक्रिया स्टैंडर्ड डस्टर जैसी ही रखी गई है। इसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं।
इस गाड़ी की डिलीवरी टाइमलाइन फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि डस्टर हाइब्रिड के पहले बैच की डिलीवरी अगले महीने तक शुरू हो जाएगी। यहां देखें इसकी पावरट्रेन और माइलेज आंकड़ों से जुड़ी जानकारी :-
माइलेज और पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी
रेनो के मुताबिक, नई डस्टर हाइब्रिड कार में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप मिलेगा, जिसके तहत 1.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होंगी। इस पावरट्रेन सेटअप के साथ यह गाड़ी 29 किमी/लीटर (एआरएआई सर्टिफाइड) का माइलेज देगी, जो कि मारुति और टोयोटा की स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कारों के मुकाबले ज्यादा होगी। यहां देखें इसके कंफर्म पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन |
1.8-लीटर पेट्रोल के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड |
| बैटरी पैक |
1.4 केडब्लूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
2 |
| पावर |
160 पीएस |
| टॉर्क |
सामने आना बाकी |
| ट्रांसमिशन |
8-स्पीड डीएचटी* |
| माइलेज (एआरएआई) |
29 किमी/लीटर |
*डीएचटी- डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन (ऑटोमेटिक)
फीचर और सेफ्टी
2026 डस्टर हाइब्रिड एसयूवी में डस्टर पेट्रोल वर्जन वाले फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट शामिल हैं।

सुरक्षा के मामले में इसे भारत एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसमें लेवल 2 एडीएएस, (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
लॉन्च डेट और संभावित कीमत
नई रेनो डस्टर हाइब्रिड कार को भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की कीमत 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।
मुकाबला

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ डस्टर हाइब्रिड का सीधा मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस और टोयोटा हाइराइडर से रहेगा। इसके अलावा यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, होंडा एलिवेट, निसान टेकटॉन, टाटा सिएरा, एमजी एस्टर और अपकमिंग हुंडई बेयॉन को भी कड़ी टक्कर देगी।
कारदेखो का क्या है कहना…
इस साल की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद से ही, डस्टर ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उन खरीदारों के बीच अपनी खास जगह बना ली है जो एक ऐसा बैलेंस्ड ऑप्शन ढूंढ रहे हैं जो फैमिली-फ्रेंडली हो और जिसमें अच्छे फीचर्स भी मौजूद हों। हालांकि, पावरट्रेन ऑप्शन के मामले में इसमें एक कमी थी, जिसे अब यह नया हाइब्रिड ऑप्शन दूर कर देगा। अब, हम बस यही चाहते हैं कि रेनो इसकी कीमत सही रखे और इसे माइलेज पर ध्यान देने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बनाए।
आप नई डस्टर हाइब्रिड को लेकर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।














