• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: नई एसयूवी कार को बुक कैसे करें? बुकिंग राशि कितनी है? डिलीवरी कब तक मिलेगी? जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब

    क्या आप नई होंडा एलिवेट एसयूवी कार को खरीदने की सोच रहे हैं? यहां देखें आप इसे कैसे बुक कर सकते हैं, आपको कितना पेमेंट करना होगा, और डिलीवरी कब शुरू होने की उम्मीद है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 07, 2026 12:19 ist
    info icon
    published onOct 07, 2026 12:19 IST
    last updated onOct 07, 2026 12:19 IST
    55 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Honda Elevate Facelift

    2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। होंडा की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में अब अपडेट एक्सटीरियर स्टाइल और नए फीचर हैं, साथ ही एक स्पेशियस केबिन भी है। अगर आप इस नई होंडा कार को घर लाने की सोच रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। यहां हम होंडा एलिवेट की बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

    2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: कैसे बुक करें?

    होंडा ने कुछ सप्ताह पहले ही एलिवेट कार की बुकिंग शुरू कर दी थी। और अब जब ये लॉन्च हो चुकी है, तो इच्छुक ग्राहक सीधे शोरूम जाकर या होंडा की वेबसाइट से नई एलिवेट के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं और इसे बुक कर सकते हैं।

    नई होंडा एलिवेट 6 वेरिएंट: एसवी, वी, वीएक्स, जेडएक्स, जेडएक्स प्लस और जेडएक्स प्लस ब्लैक में उपलब्ध है। इसमें एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। हालांकि, बेस मॉडल एसवी में केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    ऑनलाइन कार बुकिंग

    अगर आप होंडा एलिवेट को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप होंडा की वेबसाइट पर कार को देख सकते हैं और अपनी वेरिएंट जरूरतों व एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के हिसाब से कार को कॉन्फिगर कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, जहां पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया गया है:

    • होंडा इंडिया की वेबसाइट पर आप एलिवेट को बुक कर सकते हैं, ब्रोशर डाउनलोड कर सकते हैं, टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं, या कॉलबैक के लिए पूछताछ कर सकते हैं। आइए बुकिंग प्रोसेस शुरू करते हैं।

    • चूंकि इसमें आपको सिर्फ एक इंजन ऑप्शन मिलता है, इसलिए सबसे पहले आपको अपनी पसंद का गियरबॉक्स ऑप्शन चुनना होगा।

    • अपने बजट और जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुनें। कीमत ऊपर दाईं तरफ देखी जा सकती है।

    • अपने चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से अपनी पसंद का कलर चुनें, और अपनी अभी की लोकेशन डालने के बाद चेकआउट के लिए आगे बढ़ें।

    • अपनी पसंद की डीलरशिप चुनें और आगे बढ़ें।

    • इसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी डालनी होगी और ओटीपी के जरिये अपना फोन नंबर वेरिफाई करना होगा।

    • सभी स्टेप्स पूरे होने के बाद, अपने चुने हुए वेरिएंट, गियरबॉक्स, और एक्सटीरियर कलर को देख लें, और अपनी बुकिंग कंफर्म करने के लिए 21,000 रुपये का भुगतान करें।

    • पेमेंट करने के बाद, होंडा का एक सेल्स एग्जीक्यूटिव कार की डिलीवरी लेने से पहले बेंकिंग पेपरवर्क और अन्य फॉर्मल डॉक्यूमेंटेशन में मदद के लिए आपसे संपर्क करेगा। 

    डीलरशिप के जरिए बुकिंग (ऑफलाइन)

    कार बुक करने का पुराना तरीका हमेशा से नजदीकी डीलरशिप पर जाना रहा है। आप अपने नजदीकी होंडा कार शोरूम पर जा सकते हैं और वहां पहुंचकर ये स्टेप्स फॉलो करें:

    • शोरूम के सेल्स एग्जीक्यूटिव से अपनी जरूरतों पर बात करें।

    • अपने बजट और पसंद के आधार पर एक वेरिएंट चुनें।

    • कार को खुद देखें, बड़े केबिन का अनुभव लें, सभी फीचर देखें, उपलब्ध अलग-अलग कस्टमाइजेशन ऑप्शन के बारे में ज्यादा जानकारी लें।

    • अगर हो सके तो डीलरशिप पर टेस्ट ड्राइव लें। अगर नहीं, तो डीलरशिप से गाड़ी को अपने घर/ऑफिस में चेक करने के लिए लाने के लिए कह सकते हैं।

    • हम आपको बुकिंग से पहले गाड़ी की टेस्ट ड्राइव करने की सलाह देते हैं, ताकि आप सैटिस्फाइड हों।

    • जब आप फैसले से खुश हों, तो आप टोकन राशि का भुगतान करके गाड़ी बुक कर सकते हैं।

    2026 होंडा एलिवेट: डिलीवरी टाइमलाइन

    होंडा ने पुष्टि की है कि एलिवेट फेसलिफ्ट पहले से डिलीवरी के लिए उपलब्ध है।

    हालांकि, फेस्टिव सीजन की वजह से इस पर कुछ वेटिंग पीरियड हो तो हैरान न हों। लेकिन यह आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट और कलर के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। कार का वेटिंग पीरियड शहर के हिसाब से भी अलग-अलग हो सकता है।

    हम जल्द ही होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को चलाएंगे, इसलिए हमारे फर्स्ट ड्राइव रिव्यू के लिए कारदेखो वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर बने रहें।

    2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: ओवरव्यू

    होंडा एलिवेट कार का डिजाइन हमेशा से मस्कुलर और दमदार रहा है, और फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च के साथ इसे और भी बेहतर किया गया है। आगे वाली ग्रिल में अब 3 लाइट बार दी गई है, जो कनेक्टेड लाइट वाला लुक देते हैं। होंडा लोगो को अब हुड पर लगाया गया है।

    2026 Honda Elevate Facelift Booking

    साइड में बदलाव बहुत कम हैं। इसमें पहले की तरह बॉक्सी सिल्हूट, रूफ रेल्स, बॉडी क्लेडिंग, बड़ी विंडो, 17-इंच अलॉय व्हील, और एक शार्क फिन एंटीना दिया गया है।

    2026 Honda Elevate Facelift Booking

    पीछे की तरफ एक बड़े बदलाव के तौर पर कनेक्टेड एलईडी लाइट स्ट्रिप दी गई है। इसके अलावा इसमें जाना पहचाना डिजाइन है, जिसमें इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और मस्कुलर रियर डिफ्यूजर हैं जिससे होंडा एसयूवी कार सड़क पर बोल्ड और खास पहचान बनाती है।

    2026 Honda Elevate Facelift Booking

    अंदर से 2026 होंडा एलिवेट का केबिन जाना-पहचाना है और सॉफ्ट-टच मैटेरियल व प्रीमियम टच के साथ यह काफी अपमार्केट फील देता है।

    केबिन में लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ एक ड्यूल-टोन कलर स्कीम दी गई है। डैशबोर्ड के बीच में एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ हॉरिजोंटल एसी वेंट्स और इसके नीचे कंट्रोल्स दिए गए हैं।

    2026 Honda Elevate Facelift Booking

    बड़ी खिड़कियों और हल्के रंग के इंटीरियर थीम की वजह से पीछे की सीटों में काफी जगह है और हवादार फील होता है। इससे रोजाना आने-जाने और लंबे सफर के लिए होंडा एलिवेट काफी अच्छी साबित होती है।

    2026 Honda Elevate Facelift Booking

    होंडा ने एलिवेट एसयूवी कार में काफी सारे फीचर दिए हैं। इनमें एक 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक सिंगल-पैन सनरूफ, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट, और 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल है। होंडा एलिवेट न्यू मॉडल में आगे पावर्ड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक हेडलाइटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, इंजन पुश-बटन स्टार्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    2026 Honda Elevate Facelift Booking

    सुरक्षा के लिए नई होंडा कार में लेवल-2 एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा के साथ आगे और पीछे सेंसर, रेन-सेंसिंग वाइपर, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच कैमरा, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, रेन-सेंसिंग वाइपर, पीछे डिफॉगर, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: इंजन स्पेसिफिकेशन

    होंडा एलिवेट 2026 मॉडल केवल एक इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें पुराने मॉडल वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

    2026 Honda Elevate Facelift Booking

    यहां देखिए न्यू होंडा एलिवेट गाड़ी के इंजन स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    121 पीएस

    टॉर्क

    145 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी / 7-स्टेप सीवीटी

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, सीवीटी - कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    2026 होंडा एलिवेट: कीमत और मुकाबला

    नई होंडा एलिवेट की कीमत 11.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    एलिवेट कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगन, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, निसान टेक्टन, टाटा सिएरा और एमजी एस्टर जैसी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी से है।

    यह भी देखें: होंडा एलिवेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    होंडा एलिवेट 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है