फिर टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 हुंडई आई20, नई जानकारियां आईं सामने
नई आई20 में तीन बीएस6 इंजन: दो पेट्रोल और एक डीज़ल का ऑप्शन मिलेेगा।
- Write a कमेंट

- नए अलॉय व्हील और दो भागों में बंटे एलईडी टेललैंप से लैस है 2020 आई20
- इस अपकमिंग हैचबैक में सनरूफ का फीचर भी मिलेगा जो इस सेगमेंट की किसी अन्य कार में नहीं है मौजूद
- नई आई20 को 2020 ऑटो एक्सपो में किया जाएगा शोकेस
- 1.2 लीटर बीएस6 पेट्रोल, 1.0 लीटर बीएस6 टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर बीएस6 डीज़ल इंजन का मिलेगा विकल्प
हुंडई मोटर्स की पॉपुलर हैचबैक आई20 का न्यू जनरेशन मॉडल एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान नज़र आया है। ऐसे में इस अपकमिंग हैचबैक से जुड़ी कुछ अन्य नई जानकारियां सामने आईं हैं। इसमें नए अलॉय व्हील, दो भागों में बंटे टेललैंप और शार्क फिन एंटिना जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसकी रियर नंबर प्लेट को बूट लिड के बजाए कार के बंपर पर पोजिशन कर दिया गया है।
पिछली बार इस कार की लीक हुई तस्वीरों में नई फ्रंट डिज़ाइन के साथ सनरूफ का फीचर देखा गया था। ये फीचर इस सेगमेंट की दूसरी किसी कार में नहीं दिया गया है। 2020 आई20 को यूरोप में भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है जहां इसमें डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर के साथ अपडेट डैशबोर्ड नज़र आया था।

पेट्रोल यूनिट के तौर पर इसमें ग्रैंड आई10 निओस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा कार में वेन्यू वाला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। यह इंजन 120 पीएस की पावर और 173 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इन इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा 2020 आई20 में किया सेल्टोस वाला 1.5 लीटर डीज़ल इंजन का ऑप्शन भी रखा गया है। हालांकि, न्यू आई20 में किया सेल्टोस वाले इंजन को कम पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा।

हुंडई मोटर्स लेटेस्ट जनरेशन आई20 को अपकमिंग 2020 ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। यह पहले की तरह फीचर लोडेड हैचबैक होगी जिसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन सेंसिंग वायपर और वायरलैस चार्जर जैसे फीचर मिलेंगे। नई आई20 को भारत में 2020 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंज़ा, होंडा जैज़, फॉक्सवेगन पोलो और अपकमिंग टाटा अल्ट्रोज़ से होगा।
यह भी पढ़ें: हुंडई ऑरा के स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने, मिलेगा वेन्यू वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन














