• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं जून 2022 की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कारें

    ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण होने वाले प्रभाव से धीरे-धीरे उबर रही है। कार कंपनियों के सेल्स फिगर में जून माह में इज़ाफा देखने को मिला है। यहां देखें जून 2022 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार की लिस्ट:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 11, 2022 19:29 ist
    info icon
    published onJul 11, 2022 19:29 IST
    last updated onJul 11, 2022 19:29 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    रैंक

    मॉडल

    जून 2022

    जून 2021 (सालाना बिक्री)

    मई 2022 (मासिक बिक्री)

    1

    मारुति वैगन आर 

    19,190

    19,447

    16,814

    2

    मारुति स्विफ्ट 

    16,213

    17,727

    14,133

    3

    मारुति बलेनो 

    16,103

    14,701

    13,970

    4

    टाटा नेक्सन 

    14,295

    8,033

    14,614

    5

    हुंडई क्रेटा 

    13,790

    9,941

    10,973

    6

    मारुति बलेनो 

    13,790

    12,513

    12,933

    7

    मारुति डिज़ायर 

    12,597

    12,639

    11,603

    8

    मारुति अर्टिगा 

    10,423

    9,920

    12,226

    9

    टाटा पंच 

    10,414

    10,241

    10

    हुंडई वेन्यू 

    10,321

    4,865

    8,300

    11

    मारुति ईको 

    10,130

    9,218

    10,482

    12

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 

    8,992

    8,787

    9,138

    13

    मारुति सेलेरियो 

    8,683

    752

    6,398

    14

    किआ सेल्टोस 

    8,388

    8,549

    5,953

    15

    हुंडई आई20

    7,921

    6,333

    4,463

     Maruti Suzuki Wagon R

    • मारुति अपनी वैगन आर कार की जून महीने में 19,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। सेल्स चार्ट में पिछले चार महीनों से वैगन-आर कार बेस्ट-सेलिंग मॉडल बनी हुई है।
    • जून महीने के सेल्स चार्ट में वैगन आर के बाद मारुति स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। कंपनी पिछले माह इसकी 16,000 से ज्यादा यूनिट्स को बेचने में सक्षम रही है। हालांकि, इसका सालाना सेल्स आंकड़ा लगभग 10 प्रतिशत कम हो गया है जो इस लिस्ट में किसी भी मॉडल के लिए सबसे ज्यादा है।

    Maruti Suzuki Baleno

    • मारुति बलेनो इस लिस्ट में तीसरी पोज़िशन पर रही है। कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक की 16,000 से ज्यादा यूनिट्स को बेचने में कामयाब रही जिसके चलते इसका सालाना सेल्स फिगर 10 परसेंट तक बढ़ गया है। 
    • टाटा की सब-4 मीटर एसयूवी कार नेक्सन सेल्स चार्ट में चौथे स्थान पर रही है। पिछले महीने कंपनी इस गाड़ी की 14,300 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। इसमें नेक्सन ईवी और नेक्सन ईवी मैक्स के सेल्स नंबर भी शामिल हैं। 

    Hyundai Creta

    • लगभग 40 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ हुंडई क्रेटा इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर रही। हुंडई जून महीने में इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की लगभग 13,800 यूनिट्स को बेचने में कामयाब रही।
    • मारुति ऑल्टो का सेल्स फिगर (13,790 यूनिट्स) जून 2022 माह में हुंडई की कॉम्पेक्ट एसयूवी के करीब रहा।
    • इस लिस्ट की एकमात्र सेडान कार मारुति डिज़ायर की जून में 12,500 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। 
    • मारुति अपनी अर्टिगा एमपीवी की जून 2022 माह में 10,400 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही।

    Tata Punch

    • अर्टिगा के जून के सेल्स आंकड़ें टाटा पंच से ज्यादा बेहतर रहे। हालांकि, टाटा पंच का मासिक सेल्स फिगर जून में मई 2022 के मुकाबले ज्यादा अच्छा रहा।
    • इस लिस्ट में हुंडई की जगह बनाने वाले दूसरी एसयूवी कार वेन्यू रही जिसकी 10,300 से ज्यादा यूनिट्स बिक सकीं। इसका सालाना सेल्स फिगर 112 परसेंट बढ़ गया है।
    • जून के सेल्स चार्ट में दूसरी एमपीवी कार मारुति ईको रही। पिछले माह इस गाड़ी की 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक सकीं।

    Hyundai Grand i10 Nios
    Maruti Suzuki Celerio

    Kia Seltos

    • किआ की कॉम्पेक्ट एसयूवी सेल्टोस इस लिस्ट में चौदहवीं पोज़िशन पर रही। कंपनी इस गाड़ी की जून 2022 में 8400 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। यह उन मॉडल्स में से एक कार है जिसके सालाना सेल्स फिगर में गिरावट दर्ज की गई है।
    • इस लिस्ट में हुंडई आई20 आखिरी पायदान पर रही। हुंडई पिछले माह इस हैचबैक कार की करीब 8000 यूनिट्स को बेचने में सक्षम रही। हालांकि, इसके सालाना सेल्स फिगर में 25 परसेंट का इज़ाफा देखने को मिला है।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है