• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ने चेन्नई में अपने नए डिजाइन सेंटर से उठाया पर्दा, भारत में अगले दो साल में 5 कारें करेगी लॉन्च

    यह कदम कंपनी द्वारा हाल ही में चेन्नई में रेनो-निसान पार्टनरशिप के तहत प्लांट के अधिग्रहण और फरवरी 2025 में अपनी नई ब्रांड आईडेंटिटी की ग्लोबल शोकेसिंग के बाद उठाया गया है।

    भानु
    भानु
    published on अप्रैल 22, 2025 19:25 ist
    info icon
    published onApr 22, 2025 19:25 IST
    last updated onApr 22, 2025 19:25 IST
    127 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो इंडिया ने तमिलनाडु में चेन्नई के निकट एक नया डिजाइन सेंटर खोला है, जो अब इस कंपनी का पेरिस, फ्रांस के बाहर सबसे बड़ा डिजाइन सेंटर है। इसके साथ ही रेनो ने भारतीय मार्केट के लिए अपने फ्यूचर प्लान भी शेयर किए हैं।

    रेनो इंडिया के फ्यूचर प्लान पर आगे डालिए एक नजर:

    फ्यूचर प्लान

    Renault new Design Centre in Chennai

    रेनो ने कहा है कि वह दो साल में भारत में 5 मॉडल उतारेगी, जिनमें से एक अगले 3 महीनों में लॉन्च हो जाएगा। इन सभी मॉडल्स को भारत में ही डिजाइन और तैयार किया जाएगा।

    फ्रांस की इस कंपनी ने इस बात से भी पर्दा उठाया है कि लॉन्च होने वाले 5 मॉडल्स में से दो मॉडल्स नए होंगे,दो मौजूदा मॉडल्स को जनरेशन अपडेट दिया जाएगा जबकि एक इलेक्ट्रिक कार होगी। बता दें कि इलेक्ट्रिक कार समेत इनमें से कोई भी मॉडल खासतौर से भारत के लिए ही तैयार नहीं किए जाएंगे। टाइमलाइन को देखें तो इन नए मॉडल्स में से एक रेनो डस्टर और एक रेनो बिग्स्टर (7-सीटर डस्टर) हो सकती है जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी अपनी रेनो ट्राइबर और रेनो काइगर के फेसलिफ्ट वर्जन भी उतार सकती है। कंपनी की इलेक्ट्रिक कार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है और इसके बारे में कंपनी की ओर से ऑफिशियल कंफर्मेशन आना अभी बाकी है। 

    सेगमेंट की बात करें तो रेनो भारत में अपना मार्केट शेयर 3 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्षय बना रही है। कंपनी सीएनजी,स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और ईवी सेगमेंट पर भी फोकस रखेगी। 

    Renault new Design Centre in Chennai 

    इन कारो में से रेनो ट्राइबर ओर रेनो काइगर फेसलिफ्ट से आने वाले 3 महीनों के भीतर पर्दा उठाया जा सकता है। इससे पहले रेनो ने जानकारी दी थी कि रेनो डस्टर और इसके 7 सीटर वर्जन का भारत में डेब्यू 2026 तक हो सकता है। 

    डिजाइन सेंटर के बारे मे कुछ अन्य जानकारियां 

    Renault new Design Centre in Chennai
    Renault new Design Centre in Chennai

    जैसा कि पहले बताया गया है, चेन्नई स्थित यह सेंटर कारमेकर का फ्रांस के बाहर सबसे बड़ा डिज़ाइन सेंटर है। यह 1500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसमें 3डी मॉडल इवेल्यूएशन के लिए एक एग्जीबिशन स्पेस, एक विज़ुअलाइज़ेशन सेंटर और एक एडवांस्ड वर्चुअल रियलिटी (वीआर) इंटिग्रेशन सहित कुछ फ्यूचरिस्टिक चीजें मौजूद है। 

    रेनो के इस डिजाइन सेंटर के लॉन्च होने के दौरान फ्यूचरस्टिक लुक वाला 3डी स्कलप्चर को शोकेस किया गया था जिसे “renault .rethink” नाम दिया गया है। 

    रेनो का मौजूदा कार लाइनअप

    Renault Kwid
    Renault Triber

    इस समय रेनो इंडिया के पोर्टफोलियो में तीन कारें मौजूद है जिनमे रेनो क्विड,रेनो काइगर और रेनो ट्राइबर शामिल है। इन तीनों कारों की कीमत इस प्रकार से है। 

    मॉडल 

    कीमत

    रेनो क्विड 

    4.70 लाख रुपये से 6.65 लाख रुपये

    रेनो ट्राइबर 

    6.15 लाख रुपये से 8.98 लाख रुपये

    रेनो काइगर

    6.15 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये

    कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया के अनुसार

    रेनो क्विड का मुकाबला मारुति ऑल्टो के10 और मारुति एस प्रेसो जैसी एंट्री लेवल हैचबैक कारों से है। रेनो ट्राइबर के मुकाबले में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है, हालांकि इसे मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के 7 सीटर विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है। इसके अलावा इसे मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस से छोटी और सस्ती कार के तौर पर भी खरीदा जा सकता है।

    दूसरी तरफ रेनो काइगर का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, निसान मैग्नाइट और महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कारों से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है