• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 रेनो डस्टर हाइब्रिड भारत में हुई लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    रेनो चाहती है कि आप डीजल छोड़ दें और डस्टर के साथ हाइब्रिड अपनाएं

    ved
    ved
    modified on अक्टूबर 17, 2026 14:20 ist
    info icon
    published onOct 17, 2026 14:10 IST
    last updated onOct 17, 2026 14:20 IST
    7 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Duster Hybrid

    सेकंड जनरेशन डस्टर का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरूआती कीमत 16.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। डस्टर हाइब्रिड में वही दमदार और जोशीला अंदाज देखने को मिलता है, जो इस ब्रांड की पहचान रही है। इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन की बेहतरीन फ्यूल-एफिशिएंसी और कम रनिंग कॉस्ट का फायदा भी मिलता है। यह नया वर्जन सीधे तौर पर मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगा। रेनो डस्टर हाइब्रिड वर्जन में क्या कुछ है खास, जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    कीमत और वेरिएंट 

    यहां देखें पूरी प्राइस लिस्ट :-  

    वेरिएंट 

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल 

    1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड 

    1.8-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड (नई) 

    एमटी 

    एमटी 

    डीसीटी

    डीएचटी 

    ऑथेंटिक 

    10.49 लाख रुपये

    -

    -

    -

    इवॉल्यूशन 

    11.69 लाख रुपये

    12.99 लाख रुपये

    14.49 लाख रुपये

    16.99 लाख रुपये*

    एडवेंचर 

    12.99 लाख रुपये

    13.99 लाख रुपये*

    15.39 लाख रुपये*

    -

    टेक्नो 

    -

    -

    -

    18.99 लाख रुपये*

    टेक्नो प्लस 

    -

    15.29 लाख रुपये*

    16.69 लाख रुपये*

    -

    आइकॉनिक 

    -

    16.99 लाख रुपये*

    18.49 लाख रुपये*

    -

    इमोशन

    -

    -

    -

    19.49 लाख रुपये*

    *डुअल-टोन पेंट स्कीम 20,000 रुपये ज्यादा कीमत पर उपलब्ध है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं और यह 31 दिसंबर 2026 तक की गई बुकिंग पर लागू होंगी।

    रेनो ने डस्टर हाइब्रिड को तीन वेरिएंट्स : इवॉल्यूशन, टेक्नो और इमोशन में पेश किया है, जो अलग-अलग फीचर्स और कीमत के साथ आते हैं। कंपनी ने इसकी बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट और ऑथॉराइज़्ड डीलरशिप के जरिए 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ लेनी पहले ही शुरू कर दी थी। जबकि, इसकी डिलीवरी 6 नवंबर से शुरू हो जाएगी, ताकि ग्राहक दिवाली के मौके पर अपनी नई कार घर ला सकें।

    रेनो डस्टर हाइब्रिड : क्या है नया?

    डस्टर हाइब्रिड में सबसे बड़ा और अहम बदलाव इसकी पावरट्रेन में हुआ है। इसमें 1.8-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप दिया गया है, जिसके तहत दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक मिलता है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन 

    1.8-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल के साथ स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड 

    बैटरी पैक

    1.4 केडब्लूएच 

    पावर

    160 पीएस

    टॉर्क

    208 एनएम 

    ट्रांसमिशन

    8-स्पीड डीएचटी*

    माइलेज (एआरएआई)

    29 किलोमीटर प्रति लीटर

    ड्राइवट्रेन

    एफडब्लूडी

    डीएचटी - डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन (ऑटोमेटिक), एफडब्लूडी- फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    Renault Duster Hybrid

    Renault Duster Hybrid

    रेनो का दावा है कि शहर के ट्रैफिक में यह कार लगभग 80% समय तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है, जिससे फ्यूल की काफी बचत होती है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि एक बार फ्यूल टैंक फुल कराने पर यह 1400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार यह केवल 9.6 सेकंड में पकड़ लेती है।

    अगर इसकी तुलना डस्टर के 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से करें, तो यह 3 पीएस की कम पावर और 72 एनएम का कम टॉर्क जनरेट करती है। हालांकि, इलेक्ट्रिक मोटर से मिलने वाले इंस्टेंट टॉर्क की वजह से असल ड्राइविंग में यह कमी महसूस होने की संभावना बहुत कम है।

    रेनो डस्टर से जुड़ी जानकारी

    रेनो ने डस्टर को भारत में 2026 की शुरूआत में लॉन्च किया था। इसकी डिजाइन काफी दमदार और मस्कुलर है, जिसमें एलईडी हेडलैंप्स, कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो इसे एक शानदार लुक देते हैं। हाइब्रिड मॉडल में ग्रिल पर 'डस्टर' लेटरिंग और टेलगेट पर 'ई-टेक' बैजिंग के लिए लाइटिंग दी गई है। इसका डैशबोर्ड लेआउट रेगुलर मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें नई ड्यून ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    Renault Duster Hybrid

    Renault Duster Hybrid

    फीचर्स के मामले में रेनो डस्टर हाइब्रिड स्टैंडर्ड डस्टर जैसी ही है। रेगुलर मॉडल की तरह इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस फोन चार्जर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Renault Duster Hybrid

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड असिस्ट (एचएचए), ऑल-व्हील्स डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी कार को भारत एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। 

    स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के अलावा इस एसयूवी कार में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी मिलते हैं। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :-

    इंजन 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ माइल्ड-हाइब्रिड 

    पावर 

    100 पीएस 

    163 पीएस 

    टॉर्क

    166 एनएम 

    280 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड एमटी /6-स्पीड डीसीटी 

    सर्टिफाइड माइलेज (एआरएआई)

    19.41 किमी/लीटर 

    17.75 किमी/लीटर (एमटी)/ 18.45 किमी/लीटर (डीसीटी)

    ड्राइवट्रेन 

    एफडब्लूडी 

    एफडब्लूडी 

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी- डुअल क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक), एफडब्लूडी- फ्रंट-व्हील ड्राइव

    कीमत और मुकाबला

    2026 रेनो डस्टर हाइब्रिड का मुकाबला मारुति विक्टोरिस, टोयोटा हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा और अपकमिंग किआ सेल्टोस हाइब्रिड से रहेगा। 

    ध्यान देने वाली बात यह है कि निसान टेक्टॉन, जो डस्टर के साथ अपना प्लेटफॉर्म साझा करती है, उसमें भविष्य में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलने की संभावनाएं कम है।

    कारदेखो का क्या है कहना 

    रेनो डस्टर हाइब्रिड का लॉन्च होना कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है। यह मॉडल उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और एक ऐसी एसयूवी कार चाहते हैं जिसकी रनिंग कॉस्ट कम हो, लेकिन फीचर्स और सेफ्टी से कोई समझौता नहीं करना चाहते। 29 किमी/लीटर का माइलेज और 1400+ किलोमीटर की रेंज इसे अपने सेगमेंट में एक बहुत मजबूत दावेदार बनाती है।

    लेवल-2 एडीएएस, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग को देखते हैं, इसकी 16.99 लाख रुपये कीमत जायज लगती है। यह उन शहरी परिवारों के लिए एक बेहतरीन पैकेज है जो मुख्य रूप से शहर में ड्राइव करते हैं क्योंकि 80% समय ईवी मोड पर चलने का दावा इसे सिटी ट्रैफिक के लिए अच्छा विकल्प बनाता है। पावरफुल इंजन और आरामदायक सस्पेंशन इसे लंबे सफर के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं। कुल मिलाकर, डस्टर हाइब्रिड एक प्रैक्टिकल, सुरक्षित और बेहद किफायती एसयूवी कार है जो हाइब्रिड सेगमेंट में मारुति और टोयोटा के दबदबे को चुनौती देने का दम रखती है।

    क्या आप टर्बो-पेट्रोल वर्जन के मुकाबले डस्टर की हाइब्रिड पावरट्रेन को चुनना पसंद करेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    was this article helpful ?

    ved
    Ved Kulkarni is a Correspondent with CarDekho Group, and an automotive journalist with over 5 years of experience under his belt covering cars, motorcycles, mobility solutions and everything in between. A Product Design graduate, he specialises in analysing market trends, testing cars, creating automotive content and gathering customer insights. His love for vehicles began early, and he has vast hands-on experience with everything from classic cars to imported exotics and even the regular mass market vehicles. His technical expertise, combined with a deep-rooted passion for all things automotive, helps give buyers holistic and knowledgeable advice. और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है