• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफर: अप्रैल में मारुति ऑल्टो के10, वैगनआर, स्विफ्ट, सेलेरियो और ब्रेजा जैसी गाड़ी पर पाएं 67,100 रुपये तक की छूट

    मार्च की तरह अप्रैल में भी कंपनी अर्टिगा, नई डिजायर और कुछ कार के सीएनजी वेरिएंट्स पर डिस्काउंट ऑफर नहीं दे रही है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 04, 2025 11:06 ist
    info icon
    published onApr 04, 2025 11:06 IST
    last updated onApr 04, 2025 11:06 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति ऑल्टो के10, सेलेरियो और वैगनआर पर सबसे ज्यादा 67,100 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं।

    • एस-प्रेसो पर कुल 62,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • ग्राहक स्क्रेपेज बोनस और एक्सचेंज बोनस में से कोई एक बेनेफिट ले सकता है।

    • सभी कार डिस्काउंट ऑफर 30 अप्रैल 2025 तक मान्य है।

    मारुति अप्रैल 2025 में अपनी एरीना कार पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। इन बेनेफिट में नकद डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बोनस, स्पेशल प्राइस पर एसेसरीज किट, और स्क्रेपेज या एक्सचेंज बोनस शामिल है। मार्च महीने की तरह अप्रैल में भी कंपनी अर्टिगा, नई डिजायर, और ब्रेजा सीएनजी पर कोई ऑफर नहीं दे रही है। यहां देखिए अप्रैल 2025 में कौनसी मारुति कार पर कितनी छूट मिल रही है:

    ऑल्टो के10

    Alto K10

    ऑफर

    मारुति ऑल्टो के10

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100 रुपये तक

    कुल बचत

    67,100 रुपये तक

    • ऊपर बताए ऑफर केवल वीएक्सआई प्लस एएमटी वेरिएंट्स पर मान्य है।

    • वीएक्सआई (ओ) एएमटी वेरिएंट पर कोई बेनेफिट नहीं दिए जा रहे हैं।

    • ऑल्टो के10 मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट कम मिल रहा है और इन पर कुल 62,100 रुपये की बचत की जा सकती है।

    • ग्राहक 25,000 रुपये स्क्रेपेज बोनस और 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस में से कोई एक ऑफर चुन सकते हैं।

    • ऑल्टो के10 की कीमत 4.23 लाख रुपये से 6.20 लाख रुपये के बीच है।

    एस-प्रेसो

    Maruti S-Presso

    ऑफर

    मारुति एस-प्रेसो

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100 रुपये तक

    कुल बचत

    62,100 रुपये तक

    • एस-प्रेसो के एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं।

    • ऑल्टो के10 की तरह इसके भी मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर कम नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप इन पर कुल 57,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • अन्य बेनेफिट जैसे कॉर्पोरेट डिस्काउंट और स्क्रेपेज बोनस सभी वेरिएंट्स पर एक समान है।

    • एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.11 लाख रुपये के बीच है।

    वैगनआर

    Maruti Wagon R

    ऑफर

    मारुति वैगनआर

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100 रुपये तक

    कुल बचत

    67,100 रुपये तक

    • वैगनआर के एएमटी वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं।

    • वैगनआर सीएनजी और मैनुअल वेरिएंट्स पर नकद डिस्काउंट 35,000 रुपये तक दिया जा रहा है।

    • अन्य बेनेफिट सभी वेरिएंट्स पर एक समान है।

    • मारुति सुजुकी वैगन आर की कीमत 5.64 लाख रुपये से 7.35 लाख रुपये के बीच है।

    सेलेरियो

    Maruti Celerio

    ऑफर

    मारुति सेलेरियो

    नकद डिस्काउंट

    40,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,100 रुपये तक

    कुल बचत

    67,100 रुपये तक

    • सेलेरियो के एएमटी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए सभी डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं।

    • अन्य मारुति कार की तरह सेलेरियो सीएनजी और मैनुअल वेरिएंट्स पर कम नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि अन्य बेनेफिट समान है।

    • मारुति सेलेरियो की प्राइस 5.64 लाख रुपये से 7.37 लाख रुपये के बीच है।

    स्विफ्ट न्यू मॉडल

    Maruti Swift

    ऑफर

    नई जनरेशन स्विफ्ट

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कुल बचत

    50,000 रुपये तक

    • नई जनरेशन स्विफ्ट के एलएक्सआई मैनुअल और सभी एएमटी वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।

    • अन्य मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर कम नकद डिस्काउंट 20,000 रुपये मिल रहा है।

    • वीएक्सआई (ओ) वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, चाहे पावरट्रेन ऑप्शन कोई भी हो।

    • अन्य ऑफर सभी वेरिएंट पर एक समान है।

    • मारुति ब्लिट्ज एडिशन किट पर भी 25,000 रुपये तक की छूट दे रही है जिसकी कीमत 39,500 रुपये है।

    • नई स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.50 लाख रुपये के बीच है।

    ब्रेजा

    Maruti Brezza

    ऑफर

    मारुति ब्रेजा

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    स्क्रेपेज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कुल बचत

    35,000 रुपये तक

    • ब्रेजा जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट पर ऊपर बताया नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

    • लोअर पेट्रोल वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, हालांकि इन पर स्क्रेपेज और एक्सचेंज बोनस का फायदा मिल रहा है।

    • ब्रेजा सीएनजी पर कोई भी ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    • स्पेशल एडिशन अर्बानो किट की कीमत 42,001 रुपये है, जिस पर 17,001 रुपये तक का बेनेफिट दिया जा रहा है।

    • मारुति ब्रेजा की कीमत 8.69 लाख रुपये से 13.98 लाख रुपये के बीच है।

    ईको

    Maruti Eeco

    ऑफर

    मारुति ईको

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कुल बचत

    35,000 रुपये तक

    • ईको के सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • ईको की कीमत 5.44 लाख रुपये से 6.70 लाख रुपये के बीच है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Wagon R पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है