• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, 29 जनवरी को होगी लॉन्च

    कुछ डीलरशिप ने सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक की बुकिंग लेना भी शुरू कर दी है

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 22, 2024 13:12 ist
    info icon
    published onJan 22, 2024 13:12 IST
    last updated onJan 22, 2024 13:12 IST
    208 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Aircross Automatic

    • सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।

    • इसमें पहले की तरह 110पीएस 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा।

    • इसकी फीचर लिस्ट में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है।

    • इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत मैनुअल वेरिएंट्स से 1.3 लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है।

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस का ऑटोमेटिक वर्जन 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसे डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। कुछ डीलरशिप ने तो सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है।

    Citroen C3 Aircross Automatic

    फोटो में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक वेरिएंट का केबिन लेआउट इसके मैनुअल वेरिएंट जैसा नजर आ रहा है, हालांकि इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लिवर की मौजूदगी नजर आ रही है। सी3 एयरक्रॉस के ऑटोमेटिक वर्जन में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (110पीएस/190एनएम) के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स दिया जाएगा। वर्तमान में इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच इलेक्ट्रिक की डिलीवरी आज से होगी शुरू

    फीचर में बदलाव नहीं

    Citroen C3 Aircross Automatic Interior

    सी3 एयरक्रॉस में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल करने के अलावा फीचर में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में इस एसयूवी कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, और थर्ड रो में डेडिकेटेड वेंट्स के साथ मैनुअल एसी जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में डुअल फ्रंट एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर व्यू कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत मैनुअल वेरिएंट्स से करीब 1.30 लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में इसके मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत 9.99 लाख रुपये से 12.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला होंडा एलिवेट, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर से है।

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है