• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की बुकिंग 15 सितंबर से होगी शुरू

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी से अप्रैल 2023 में पर्दा उठा था। भारत में इस गाड़ी को अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदना चाहते हैं तो इसे 15 सितंबर से बुक करवा सकते हैं। सी3 एयरक्रॉस में क्या कुछ मिलेगा खास, जानेंगे आगेः

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 04, 2023 16:11 ist
    info icon
    published onSep 04, 2023 16:11 IST
    last updated onSep 04, 2023 16:11 IST
    295 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी से अप्रैल 2023 में पर्दा उठा था। भारत में इस गाड़ी को अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदना चाहते हैं तो इसे 15 सितंबर से बुक करवा सकते हैं। सी3 एयरक्रॉस में क्या कुछ मिलेगा खास, जानेंगे आगेः

    डिजाइन

    Citroen C3 Aircross Rear

    सी3 एयरक्रॉस सी3 हैचबैक का एक्सटेंडेड वर्जन लग रही है। आगे से यह इसी जैसा अपराइड स्टाइल लिए हुए है जिसमें हेडलाइटों के बीच में स्लीक एलईडी डीआरएल दी गई है। इसमें स्किड प्लेट के साथ पतला बंपर, दोनों दरवाजों पर क्लेडिंग, पीछे की तरफ सी-शेप्ड टेललाइट के साथ मस्क्यूलर लेआउट और बड़ा बंपर दिया गया है।

    Citroen C3 Aircross Cabin

    इसका केबिन कुछ अपडेट को छोड़कर सी3 कार से मिलता-जुलता है। केबिन में ब्लैक और बैज कलर थीम दिया गया है, जबकि एसी वेंट्स और डैशबोर्ड लेआउट हैचबैक मॉडल जैसा ही है।

    फीचर और सेफ्टी

    Citroen C3 Aircross Touchscreen

    सी3 एयरक्रॉस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रूफ माउंटेड रियर एसी वेंट्स के साथ मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल, और पांच फास्ट चार्जिंग पॉइंट जैसे फीचर मिलेंगे।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए जाएंगे।

    इंजन

    Citroen C3 Aircross Engine

    सी3 एयरक्रॉस में केवल 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसका पावर आउटपुट 110पीएस और 190एनएम होगा। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसका सर्टिफाइड माइलेज 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में लॉन्च के वक्त ऑटोमेटिक गियरबॉक्स नहीं मिलेगा, हालांकि यह ट्रांसमिशन ऑप्शन कंपनी इसमें बाद में शामिल करेगी।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Citroen C3 Aircross

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉक्स को भारत में अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर और होंडा एलिवेट से होगा।

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है