• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इनविक्टो वेरिएंट एनालिसिस: जानिए कौनसा वेरिएंट आपके लिए रहेगा बेहतर

    ये टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का ही रीबैज्ड वर्जन है, मगर इसके डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं और फीचर्स को भी अपडेट किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 24, 2023 12:51 ist
    info icon
    published onJul 24, 2023 12:51 IST
    last updated onJul 24, 2023 12:51 IST
    170 Views
    • Write a कमेंट

    MARUTI INVICTO Variants Explained

    मारुति इनविक्टो एमपीवी कंपनी की सबसे महंगी कार है जिसकी शुरूआती कीमत 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे हाईक्रॉस वाले ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें इंजन भी हाईक्रॉस वाला ही दिया गया है। 

    इनविक्टो में दो वेरिएंट्स: जेटा+ और अल्फा+ की चॉइस दी गई है और इनकी कीमत इस प्रकार से है:

    वेरिएंट्स

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    जेटा+ 7-सीटर

    24.79 लाख रुपये

    जेटा+ 8-सीटर

    24.84 लाख रुपये

    अल्फा+ 7-सीटर

    28.42 लाख रुपये

    मारुति की इस एमपीवी में टोयोटा का 2 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो ई सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। ये इंजन 186 पीएस की पावर और 206 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इसका माइलेज 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। इनोवा हाईक्रॉस से अलग इसमें रेगुलर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है। 

    Maruti Invicto cabin

    मारुति इनविक्टो के हर वेरिएंट के लिए हमनें एनालिसिस किया है और साथ ही निष्कर्ष भी निकाला है। ज्यादा डीटेल के लिए हर वेरिएंट के नाम पर क्लिक करें। 
     

    वेरिएंट्स

    निष्कर्ष

    जेटा+

    कम रनिंग कॉस्ट और कंफर्टेबल फैमिली एमपीवी के लिए चुनें इसे। फीचर्स से करना पड़ सकता है समझौता

    अल्फा+

    फैंसी फीचर्स और फील गुड एलिमेंट्स के लिए चुनें इसे

    यह भी देखेंः मारुति इनविक्टो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है